Baccho ki lambai badhane ke liye yoga – बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के लिए करें ये योगासन
Baccho ki lambai badhane ke liye yoga – आजकल बड़ों के साथ-साथ बच्चों का भी टाइम टेबल व्यस्त रहता है जिससे वह खेल कूद और फिजिकल एक्टिविटीज़ से दूर हो जाते हैं| इन सभी बातों का असर उनकी हाइट पर भी पड़ता है| हर दिन बच्चों को अपनी दिनचर्या में कुछ योग शामिल करने चाहिए जिससे उनकी हाइट बढ़ना न रुके| तो आइए जानते हैं हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को कौन- कौन से योग करने चाहिए।
Baccho ki lambai badhane ke liye yoga – बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए योग
भुजंगासन
- जिन बच्चों की हाइट बढ़ना रुक गयी है उन्हें अपनी दिनचर्या में भुजंगासन शामिल करना चाहिए| इससे तेज़ी से लंबाई बढ़ती है|
- इसे करने के लिए मुंह को नीचे की तरफ करके पेट के बल लेट जाएं। शरीर के सभी अंगों को ढीला छोड़ दें और पैर के पंजों को बाहर की तरफ खींचें|
- ध्यान रहे आप दोनों पैरों को मिलाकर रखें| दोनों हाथों की हथेलियों को सीने के बराबर पीछे लाते हुए इस तरह से रखें कि कोहनियां ज़मीन पर टिक जाएं।
- इसके बाद कोहनियों को धीरे-धीरे उठाएं और सांस भरते हुए गर्दन आगे की ओर तानकर सीने को धीरे से ऊपर उठाएं|
- ध्यान रहे इस आसन का धीरे-धीरे अभ्यास करें|
Baccho ki lambai badhane ke liye yoga
Must read: कुछ ही दिनों में हाथों का फैट कम कर देंगी ये एक्सरसाइज
मेरुदंडासन
- मेरुदंडासन बच्चों के लिए फायदेमंद होता है| यह भी हाइट बढ़ाने में मद्द करता है|
- इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है जिसकी वजह से लंबाई भी बढ़ती है
- इसे करने के लिए दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं| अब रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और दोनों हाथों को दोनों पैरों की जांघों पर रखें|
- अब अपने दोनों पैरों को एक-दूसरे से दूर करके फैला लें और थोड़ा सा आगे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़े|
- अब अपनी रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह से सीधा करें और दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठा लें|
- इस आसन को कम से कम 10 से 12 बार हर दिन करें|
Baccho ki lambai badhane ke liye yoga
Must read: बच्चों को बार-बार बीमार होने से बचाएं, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
सर्वांगासन
- यह शरीर के हर अंग के लिए फायदेमंद होता है| सर्वांगासन बड़े और बच्चों दोनों के लिए कारगर होता है|
- नियमित रुप से इसे करने से तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है|
- इसे करने के लिए पीठ के बल लेटे और दोनों हाथों को शरीर से सटाकर सीधा करें|
- उसके बाद सांस लेते हुए पैरों, कूल्हों और कमर को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं|
- अब कमर को सहारा देते हुए कोहनियों को जमीन से सटा लें और ध्यान रहे दोनों पैर आपस में सीधे सटे रहें|
- कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और धीरे से सांस लेते रहे फिर धीरे से वापस अपनी स्टार्टिंग पोजीशन में लौट आएं|
Baccho ki lambai badhane ke liye yoga
हलासन
- हाइट बढ़ाने के लिए हलासन भी कर सकते हैं|
- यह रीढ़ की हड्डी और कंधों में खिंचाव लाने के साथ-साथ पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है|
- बच्चों की दिनचर्या में इस आसन को ज़रूर शामिल करना चाहिए|
- इसे करने के लिए पीठ के बल लेटे और हाथों को शरीर से सटा लें और हथेलियां ज़मीन की तरफ रखें|
- पैर कमर से ऊपर की तरफ उठाएं इससे पेट पर हल्का सा खिंचाव बनता है|
- पैरों को सिर के पीछे ले जाने की कोशिश करें और पैरों के अंगूठे से ज़मीन को छुएं|
Baccho ki lambai badhane ke liye yoga
Must read: फिट रहने के लिए डेली घर पर करें कार्डियो एक्सरसाइज
ताड़ासन
- इसे माउंटेन पोज़ भी कहा जाता है|यह आसन जीवनशैली में सुधार करने के साथ-साथ छोटी मोटी बीमारियों को दूर करने के भी काम आता है।
- घुटनों को मज़बूत बनाने के लिए भी इसे किया जाता है|
- अनिंद्रा के लिए भी यह फायदेमंद होता है| बच्चों से लेकर बड़ो तक हर कोई इसे कर सकता है।
Must read: वर्क फ्रॉम होम में फिट और हेल्दी रहने के लिए ज़रुरी है फ्री हैंड एक्सरसाइज़
Read more stories like: Baccho ki lambai badhane ke liye yoga, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।