बजरंग बाण – श्री बजरंग बाण का पाठ करने से होंगे सारे दुख दूर, विवाह बाधाएं भी होंगी खत्म
Bajrang baan lyrics in Hindi – श्री बजरंग बाण भगवान हनुमान को समर्पित सबसे लोकप्रिय भक्ति गीत है। बजरंगबली के भक्तों को प्रतिदिन इसका पाठ करना चाहिए। भगवान हनुमान से सम्बन्धित त्यौहारों पर इसका पाठ किया जाता है। इसकी रचना हनुमान चालीसा के समान है। बजरंग बाण का शाब्दिक अर्थ बजरंग बली या भगवान हनुमान का तीर है। हनुमान जी के बजरंग बाण की महिमा अपार है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करते हैं उनके सारे दुख दूर हो जाते हैं और शादी में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
Bajrang baan lyrics in Hindi
श्री बजरंग बाण का पाठ- bajrang baan in hindi
॥ दोहा ॥- bajrang baan
निश्चय प्रेम प्रतीति ते,बिनय करै सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ,सिद्ध करै हनुमान॥
must read- इस वजह से चढ़ाया जाता है हनुमान जी को सिंदूर, ये है असली वजह
॥ चौपाई ॥- bajrang baan path
जय हनुमन्त सन्त हितकारी। सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी॥
जन के काज विलम्ब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥
जैसे कूदि सिन्धु वहि पारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥
आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुर लोका॥
जाय विभीषण को सुख दीन्हा। सीता निरखि परम पद लीन्हा॥
बाग उजारि सिन्धु महं बोरा। अति आतुर यम कातर तोरा॥
अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥
लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुर पुर महं भई॥
अब विलम्ब केहि कारण स्वामी। कृपा करहुं उर अन्तर्यामी॥
जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता। आतुर होइ दु:ख हरहुं निपाता॥
जय गिरिधर जय जय सुख सागर। सुर समूह समरथ भटनागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमन्त हठीले। बैरिहिं मारू बज्र की कीले॥
Bajrang baan lyrics in Hindi
गदा बज्र लै बैरिहिं मारो। महाराज प्रभु दास उबारो॥
ॐकार हुंकार महाप्रभु धावो। बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो॥
ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं हनुमन्त कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा॥
सत्य होउ हरि शपथ पायके। रामदूत धरु मारु धाय के॥
जय जय जय हनुमन्त अगाधा। दु:ख पावत जन केहि अपराधा॥
पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥
वन उपवन मग गिरि गृह माहीं। तुमरे बल हम डरपत नाहीं॥
पाय परौं कर जोरि मनावों। यह अवसर अब केहि गोहरावों॥
जय अंजनि कुमार बलवन्ता। शंकर सुवन धीर हनुमन्ता॥
बदन कराल काल कुल घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥
भूत प्रेत पिशाच निशाचर। अग्नि बैताल काल मारीमर॥
इन्हें मारु तोहि शपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥
जनकसुता हरि दास कहावो। ताकी शपथ विलम्ब न लावो॥
जय जय जय धुनि होत अकाशा। सुमिरत होत दुसह दु:ख नाशा॥
चरण शरण करि जोरि मनावों। यहि अवसर अब केहि गोहरावों॥
उठु उठु चलु तोहिं राम दुहाई। पांय परौं कर जोरि मनाई॥
Bajrang baan lyrics in Hindi
ॐ चं चं चं चं चपल चलन्ता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमन्ता॥
ॐ हं हं हांक देत कपि चञ्चल। ॐ सं सं सहम पराने खल दल॥
अपने जन को तुरत उबारो। सुमिरत होय आनन्द हमारो॥
यहि बजरंग बाण जेहि मारो। ताहि कहो फिर कौन उबारो॥
पाठ करै बजरंग बाण की। हनुमत रक्षा करै प्राण की॥
यह बजरंग बाण जो जापै। तेहि ते भूत प्रेत सब कांपे॥
धूप देय अरु जपै हमेशा। ताके तन नहिं रहे कलेशा॥
॥ दोहा ॥- bajrang baan
प्रेम प्रतीतिहिं कपि भजै,सदा धरै उर ध्यान।
तेहि के कारज सकल शुभ,सिद्ध करै हनुमान॥
must read- जानिए मंगलवार को क्यों और कैसे की जाती है हनुमान जी की पूजा
बजरंग बाण पाठ के लाभ – bajrang baan benefits
- आप नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करेंगे तो आप सभी प्रकार के भय आदि से मुक्ति हो जाएंगे इसके साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं तो बजरंग बाण का पाठ नियमित रुप से करें। इससे वो आपको हानि नहीं पहुंचा पाएगा।
- व्यापार और कारोबार में वृद्धि के लिए बजरंग बाण का पाठ करें|
Bajrang baan lyrics in Hindi
- जिन लोगों के कार्य नहीं बनते या बने हुए कार्य बिगड़ जाते हैं उन्हें भी रोज़ाना बजरंग बाण का पाठ अवश्य करना चाहिए|
- अगर आप भी ह्रदय रोग व ब्लड प्रेशर के रोग से ग्रसित हैं तो आपको भी रोज़ाना बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इसके करने से स्वास्थ्य में विशेष लाभ होता है।
- विवाह में कोई अड़चन आ रही है, या आपका वैवाहिक जीवन सही नहीं चल रहा है तो बजरंग बाण का पाठ करें। पाठ करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं और जीवन सुखद हो जाता है।
Must Read – Hanuman Chalisa in Hindi – हनुमान चालीसा
Must Read – Shri Hanumat Stavan – Hanuman Shlok हनुमान श्लोक
Must Read:Download best Hanuman Jayanti WhatsApp status videos
For more articles like Bajrang baan lyrics in Hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।