Bangalore ke paas ghumne ki jagah: बैंगलोर के आस पास घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर ज़रूर जाएं

Please follow and like us:

Bangalore ke paas ghumne ki jagah – best places to visit around Bangalore in hindi – भारत एक बहुत बड़ा देश है। दुनिया भर के टूरिस्ट रोज़ाना भारत की संस्कृति और खूबसूरत नज़ारों को निहारने के लिए भारत आते हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत में कई ऐसी जगह हैं जो घूमने के लिए बेस्ट हैं। भारत के हर शहर की अपनी अलग पहचान है। आज हम बात कर रहे हैं बैंगलोर शहर की। अगर आप घूमने के शौक़ीन हैं तो बैंगलोर में कई ऐसी जगह हैं जहाँ आप अपनी फैमिली के साथ एक अच्छा और सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं।bangalore ke paas ghumne ki jagah

Bangalore ke paas ghumne ki jagah  – best places to visit around Bangalore in hindi

नंदी हिल्स

nandi hills

  • यदि आप प्राकृतिक सौंदर्य को निहारना चाहते हैं और इतिहास के बारे में रूचि रखते हैं तो ये स्थान आपको बहुत पसंद आएगा। फोटोग्राफी के शौक़ीन लोगों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से काम नहीं।
  • यहां एक से बढ़कर एक प्राकृतिक और बेहद मनमोहक नज़ारों से भरा स्थल है, जहाँ आप फोटो क्लिक कर सकते हैं।
  • यहां आपको फूलो, पेड़ पौधों और जंगली जानवरों की कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
  • नंदी हिल्स एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए परफेक्ट स्थान है। यहां ट्रेकिंग, साइकिलिंग और पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

Must read: रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं ये रेस्टोरेंट, हर पल बनेगा यादगार

सावन दुर्ग 

savandurga hills

  • यह स्थान बैंगलोर से सिर्फ 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सावनदुर्ग दो पहाड़ियों से मिलकर बना है जिन्हें कारीगुड्डा और बिलिगुद्डा के नाम से जाना जाता है।
  • यदि आप फैमिली के साथ कैंपिंग करना चाहते हैं तो ये स्थान आपके लिए परफेक्ट है।
  •  यहाँ आप ट्रेकिंग का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Bangalore ke paas ghumne ki jagah

मनचिंनबेल 

manchanabele dam

  • यह जगह बैंगलौर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर है। यहां टूरिस्टों की भरमार रहती है। यहां लोग जमकर वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेते हैं।
  • यहां आप राफ्टिंग,कायाकिंग का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।
  • हफ्ते भर की थकान के बाद अपने आप को रिफ्रेश करने के लिए ये स्थान आपको बहुत पसंद आएगा।

उल्सूर झील

ulsoor lake

  • उल्सूर झील बैंगलोर की सबसे बड़ी झील में से एक है। इसे हलासुरू झील के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं तो आपको इस झील को ज़रूर देखना चाहिए।
  • यहां पर आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं, परिवार और दोस्तों के साथ विशाल उद्यान क्षेत्रों में ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।
  • उल्सूर झील के आस पास चर्च स्ट्रीट, कमर्शियल स्ट्रीट और इंदिरानगर जैसी कई जगह हैं जहां आप एन्जॉय कर सकते हैं।

best places to visit around Bangalore in hindi

लालबाग बोटैनिकल गार्डन

lalbagh botanical garden

  • लालबाग बोटैनिकल गार्डन भारत के सबसे फेमस उद्यानों में आता है। लालबाग बोटैनिकल गार्डन में पेड़ों की कई ऐसी प्रजातियां हैं जो 1000 साल से भी पुरानी हैं।
  • हर साल रिपब्लिक डे और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां फ्लावर शो आयोजित किए जाते हैं।
  • यहां की हरियाली, फूल, अलग-अलग आकारों में बने झाड़ आपको हैरान करेंगे। यहां आकर आप मंत्रमुग्ध हो जायेंगे।

Must Read: ये हैं दिल्ली के पास घूमने की जगह जहाँ एक छोटा ब्रेक भी कर देगा आपको रिफ्रेश

Bangalore ke paas ghumne ki jagah

डोड्डामकाली

  • यह स्थान बैंगलौर से मात्र तीन घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां आपको पशु-पक्षियों की ढेरों प्रजातियां देखने को मिल जाएँगी।
  • एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए ये जगह एकदम उपयुक्त है।

बेंगलुरु पैलेस

bangalore palace

  • बैंगलोर का यह पैलेस शहर की शान है। इस पैलेस की दीवारों पर मनमोहक और उम्दा किस्म की कलाकारी देखते ही बनती है।
  • पहली बार देखने में यह पैलेस हूबहू आपको लंदन में बने विंडसर-कैसल की तरह लगेगा।
  •  यहां एक बेहद खूबसूरत बगीचा है जहां आप जी भर के फोटो ले सकते हैं। रात के समय इस पैलेस की खूबसूरती आपको मोह लेगी।

Must read: राजस्थान की इन जगहों पर लें छुट्टियों का मज़ा

मकालीदुर्गा 

  • नेचर लवर्स के लिए मकालीदुर्गा एकदम सही जगह है। यहां कई छोटे छोटे मंदिर हैं।
  • यदि आप फिशिंग के शौक़ीन हैं तो ये जगह आपको बेहद पसंद आएगी।

पूछताछ करें!

Must Read: नैनीताल के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दूर-दूर से मत्था टेकने आते हैं पर्यटक

Bangalore ke paas ghumne ki jagah, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?