बारिश के मौसम में इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल
barish ke mausam me rakhe sehat ka khayal – बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। मगर ज़्यादातर बीमारियां बारिश के आने के बाद ही आती हैं इसलिए सभी लोगों को मानसून एन्जॉय करने के साथ- साथ आने वाली बीमारियों का भी ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप इस मौसम का मज़ा ले सकेंगे साथ ही अपनी सेहत का ख्याल भी रख सकेंगे।
हाइजीन का रखें ध्यान – barish ke mausam me rakhe sehat ka khayal
- बारिश के मौसम में कई हानिकारक कीटाणु और बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे खांसी-जुकाम, फ्लू, पेट और त्वचा संक्रमण आदि होने का खतरा बढ़ जाता है।
- ऐसे में हाइजीन मेंटेन कर खुद को रोगों से दूर रख सकते हैं। ऐसा करके आप 40 प्रतिशत कीटाणु संबंधित बीमारियों को रोक सकते हैं।
- ऐसे में खानपान के साथ रहन-सहन, घर की साफ-सफाई का भी ख्याल रखना चाहिए।
- जितना हो सके फास्ट फूड खाने से बचें। बारिश के मौसम में फूड प्वाइजनिंग का खतरा ज़्यादा होता है।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में ज़रूर करें इन 4 ‘विटामिन’ का सेवन, नहीं होगी ये बीमारियां
उबला पानी पीएं
- मानसून के मौमस में पानी से ज्यादा बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। बीमारियों से बचने के लिए दिन में तीन से चार बार उबला पानी पीने की आदत डाले।
- इस बात का ध्यान रखें कि उबले पानी का 24 घंटें के अंदर ही इस्तेमाल कर लें।
- सर्दी—जुखाम से बचने के लिए उबला पानी पीना लाभकारी होता है।
खानपान का रखें ख्याल
- बारिश के मौसम में वातावरण में नमी हो जाती है इसलिए हल्के व शीघ्र पचने वाले व्यंजनों का ही सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र सही रहता है।
- इस मौसम में फलों में कीड़ा होने की संभावना अधिक रहती है, इन्हें सलाद के रूप में काटकर खाना चाहिए।
- दही से बनी चीजों का सेवन भी इस मौसम में कम करें तो बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें: इस बार मानसून के मौसम में यहां घूमने का बनाएं प्लान
इम्यूनिटी स्ट्रांग करें
- बारिश के मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने की चीजों का सेवन करना चाहिए।
- इसके अलावा कच्चा लहसुन, दही, ओट्स, विटामिन डी और सी युक्त पदार्थ जैसे नीबू और आंवले का सेवन कर सकते हैं। इससे सेहत बनी रहेगी।
- ग्रीन टी या ब्लैक टी पी सकते हैं, लेकिन दिन में केवल एक या दो कप ही पीएं, ज़्यादा पीने से तबियत बिगड़ भी सकती है।
ये भी पढ़ें: मानसून में त्वचा की खूबसूरती का रखें इस तरह से ख्याल
To read more stories like barish ke mausam me rakhe sehat ka khayal,ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।