पता है क्यों ज़रूरी है सर्दियों में एक्सरसाइज़ करना
Padhiye kya hain benefits of exercise in winter – सर्दियों में शरीर आलस से भर जाता है। लेकिन इस आलस के चलते आपको मोटापे के साथ- साथ और भी कई बीमारियां लग सकती हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्यों ज़रुरी है सर्दियों में एक्सरसाइज़ करना।
शरीर गर्म रहेगा
- एक्सरसाइज़ करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे शरीर गर्म होता है।
- एक्सरसाइज़ से मिली गर्मी कई घंटों तक शरीर में बनी रहती है।
- सर्दियों में शरीर गर्म रहने से आलस भी दूर होता है|
Must Read: सर्दियों में अपनी स्किन का ऐसे रखें ख्याल
मूड को करें तरोताज़ा
- माना जाता है कि सर्दियों में डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। एक्सरसाइज़ करने से और बाहर दूसरे लोगों से मिलने से आप ज़्यादा खुश महसूस करते हैं।
- जिन लोगों को ऑफिस स्ट्रेस होता है उनके लिए भी थोड़ी बहुत एक्सरसाइज़ करना ज़रूरी हो जाता है|
वज़न घटाने में मददगार
- सर्दियों में वज़न काफी तेज़ी से बढ़ता है, इसलिए इस समय एक्सरसाइज़ करना बेहद ज़रूरी हो जाता है।
- एक्सरसाइज़ वज़न घटाने में मदद तो करेगी, मगर साथ ही इसके डाइट का भी थोड़ा ख्याल रखना होगा|
इम्यून सिस्टम बनाएं मजबूत
- रोज़ाना कसरत करने से इम्यून सिस्टम मज़बूत हो जाता है। इससे ज़ुकाम और बुखार होने के चांस काफी कम हो जाते हैं।
- इतना ही नहीं जिन लोगों का पाचन तंत्र कमज़ोर होता है उनके लिए भी एक्सरसाइज़ करना फायदेमंद है|
बीमारियों को रखें दूर
- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ जैसी खतरनाक बीमारियाँ एक्सरसाइज़ करने से नियंत्रण में रहती हैं।
- एक्सरसाइज़ से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, जो शरीर को स्वस्थ बनाती है।
अच्छी नींद पाने में मददगार
- एक्सरसाइज़ आपको दिन भर एक्टिव तो रखती ही है साथ ही यह रात को जल्दी सोने में भी मदद करती है।
- माना जाता है कि रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने वाले लोग बाकियों के मुकाबले ज्यादा अच्छी नींद पाते हैं।
For stories like benefits of exercise in winter, do to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+