हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह जैसी अनेक बीमारियों से निजात दिलाता है लहसुन
Benefits of Garlic in Hindi – आमतौर पर लहसुन हर घर में आसानी से मिल जाता है| यह स्वाद बढ़ाने से लेकर सेहत के लिए भी एक कारगर औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है| आपको जानकार हैरानी होगी कि लहसुन की 300 से ज़्यादा किस्में पायी जाती हैं| यह इम्यूनिटी बढ़ाने, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कोलेस्ट्रॉल की रोकथाम के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है| तो चलिए आज हम आपको लहसुन इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में बताते हैं|
Benefits of Garlic in Hindi – लहसुन के फायदे – Garlic ke fayde
वज़न घटाने में कारगर
- लहसुन में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह तेज़ी से वज़न घटाने में मदद करता है|
- इसके अलावा इसमें थर्मोजेनेसिस (Thermogenesis ) पाया जाता है जो शरीर में गर्मी पैदा करने का काम करता है जिससे फैट आसानी से बर्न होता है|
हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करें – Benefits of Garlic in Hindi
- ब्लड प्रेशर के लिए भी लहसुन को बहुत कारगर इलाज माना जाता है। लहसुन में कई ऐसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं|
- इसमें बायोएक्टिव सल्फर यौगिक और एस-एललिस्सीस्टीन (S-allylcysteine) जैसे तत्व होते हैं जो हाई ब्ल्ड प्रेशर की परेशानी को खत्म करने में मद्द करते हैं|
Must read: बढ़ते वज़न को ब्लैक कॉफी से करें कंट्रोल, ज़रूरत से ज़्यादा सेवन बन सकती है परेशानी
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें – Benefits of Garlic in Hindi
- लहसुन हमेशा से कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज माना जाता है| ठीक वैसे ही यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है|
- इसमें पाया जाने वाला एंटी-हाइपरलिपिडेमिया आसानी से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है|
- आप चाहें तो सुबह एक कली लहसुन की चबा सकते हैं या फिर खाना बनाते वक़्त इसका इस्तेमाल करें|
मधुमेह के लिए फायदेमंद
- जिन लोगों को मधुमेह की परेशानी है उन्हें भी अपनी डाइट में लहसुन शमिल करना चाहिए|
- एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित शोध के अनुसार कम से कम दो हफ्ते लहसुन का इस्तेमाल करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है|
- मधुमेह से ग्रस्त लोगों को कच्चे लहसुन का इस्तेमाल दोगुना फायदा देता है|
- इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला एंटी-डायबिटिक गुण मधुमेह से होने वाले खतरे को रोकने में मदद करता है|
इम्यूनिटी बढ़ाता है – Benefits of Garlic in Hindi
- शरीर को रोगो से बचाकर रखने के लिए स्ट्रांग इम्यूनिटी यानी रोग-प्रतिरोधक क्षमता का होना बहुत ज़रुरी है|
- ऐसे में लहसुन फायदेमंद साबित हो सकता है| इसमें कई तरह के यौगिक गुण पाए जाते हैं जो लाभकारी होते हैं|
- लहसुन के सेवन से आसानी से इम्यूनिटी पावर को बूस्ट किया जा सकता है|
- इसके अलावा कई रिसर्च में पाया गया है कि यह शरीर में कई तरह की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि करने में मदद करता है|
Must read: Immunity Booster Foods in Hindi – ऐसे मजबूत कीजिए अपना इम्यून सिस्टम
Must read: लॉकडाउन के दौरान खाएं ये हेल्दी आहार, रखें खुद को तंदरुस्त
Must read: Vegetables for Weight Loss – तेज़ी से घटेगा वज़न, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां
Read more article like: Benefits of Garlic in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।