बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स के बीच होगा मैच, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
Bengaluru Bulls vs Patna Pirates match pro kabaddi 2019- प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स के बीच होगा। इस सीजन में हर रोज दो मुकाबले खेले जाने हैं। टूर्नामेंट का समापन 19 अक्टूबर को होगा। जानें मैच से पहले प्रीव्यू।
Bengaluru Bulls vs Patna Pirates match pro kabaddi 2019
Bengaluru vs Patna Pirates के बीच होगा मुकाबला
- 20 जुलाई को प्रो कबड्डी का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच ये मैच रात 8:30 बजे हैदराबाद के मैदान में होगा।
- इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु बुल्स पटना पाइरेट्स को कड़ी चुनौती देती नज़र आएगी।
- पटना पाइरेट्स अब तक तीन बार चैंपियनशिप जीत चुकी है। वही साल 2018 के सीजन में बेंगलुरु बुल्स पहली बार चैंपियन बना था।
Must read- जानिए प्रो कबड्डी लीग के बेस्ट खिलाड़ियों के बारें में
बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls )से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
- सीजन 6 में बेंगलुरु बुल्स पहली बार चैंपियन बना था। इस मुकाबले में उन्होंने फाइनल में गुजरात फॉर्च्युनजाएंट्स को 38-33 से हराया था।
- उस दौरान इस टीम के 5 रेडरों ने 200 रेड अंक का आंकड़ा पार किया, जो लीग के इतिहास में पहली बार हुआ।
- वहीं अगर बात की जाए डिफेंडरों की तो 3 डिफेंडरों ने 80 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे।
- बेंगलुरु बुल्स के खिलाड़ी पवन कुमार सहरावत मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहे जिन्होंने कुल 282 अंक हासिल किए, जो सीजन का सर्वश्रेष्ठ रहा।
- इस बार बेंगलुरु बुल्स ने अपने पिछले सीज़न के ज्यादातर खिलाड़ियों को बनाये रखा है। टीम में रोहित कुमार, पवन सेहरावत और आशीष सांगवान जैसे सितारे शामिल हैं।
- इसके अलावा बाएं कॉर्नर के डिफेंडर अमित और सुमित मलिक को भी टीम में रखा गया है। इन दोनों ने भी सीज़न 6 में शानदार प्रदर्शन किया था।
ये भी पढें: जानिए कौन है प्रो कबड्डी लीग के टीम मालिक, कप्तान और कोच
पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
- पटना पाइरेट्स अब तक तीन बार चैंपियनशिप जीत चुकी है। लेकिन पिछला सीजन ये जीत नहीं पाई।
- पिछले सीजन में कप्तान प्रदीप नरवाल ने 233 रेड प्वाइंट्स बनाए थे। उस सीजन का यह दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था, लेकिन इसके बाद भी वो टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले जा पाए थे।
- इस टीम ने अबतक कुल 112 मैच खेले हैं जिसमें से उसने 62 में जीत हासिल की और 38 मैच हारे हैं। इसके अलावा 12 मैच टाई रहे।
- टीम का जीत प्रतिशत 55.04 रहा है। टीम के स्टार खिलाड़ी कहे जाने वाले प्रदीप नरवाल अब चौथी बार टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढें: यहां देखें प्रो कबड्डी लीग सीज़न-7 का पूरा शेड्यूल
कहां देख सकते हैं मैच (Live Match)
- इस मैच का प्रसारण आप शाम 8.30 बजे स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं।
- मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी।
बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) टीम प्लेयर लिस्ट
- बंटी (रेडर), लाल मोहर यादव (रेडर), पवन कुमार सेहरावत (रेडर), रोहित कुमार (रेडर), सुमित सिंह (रेडर), विनोद कुमार (रेडर), मोहित सेहरावत (डिफेंडर राइट कवर), विजय कुमार (डिफेंडर राइट कवर), राजू लाल चौधरी (डिफेंडर राइट कवर), महेंदर सिंह (डिफेंडर लेफ्ट कवर), अमन (डिफेंडर लेफ्ट कवर), संदीप (डिफेंडर लेफ्ट कवर), अमित शेओरन (डिफेंडर), अजय (डिफेंडर), अंकित (डिफेंडर), आशीष कुमार (ऑलराउंडर), संजय श्रेष्ठ (ऑलराउंडर)।
पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) टीम प्लेयर लिस्ट
- आशीष (रेडर), जैंग कुन ली (रेडर), मोहम्मद इस्माइल (रेडर), मोहित (रेडर), नवीन (रेडर), प्रदीप नरवाल (रेडर), पूरना सिंह, महेंद्र चौधरी (डिफेंडर राइट कॉर्नर), नीरज (डिफेंडर राइट कॉर्नर), जयदीप (डिफेंडर लेफ्ट कॉर्नर), सुरेंदर नाडा (डिफेंडर लेफ्ट कॉर्नर), बिंटू नरवाल (डिफेंडर), जवाहर डागर (डिफेंडर), हादी ओश्तोरक (ऑल राउंडर), रविंदर (ऑल राउंडर), विकास जगलान (ऑल राउंडर)।
Must read- जानिए प्रो कबड्डी 2019 सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट
For more articles like Bengaluru Bulls vs Patna Pirates match pro kabaddi 2019,फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।