Best Beaches in Goa: गोवा के बेस्ट बीच जहाँ जाकर आप छुट्टियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं
Best Beaches in Goa – famous beaches in goa – गोवा भारत का एक फेमस वेकेशन डेस्टिनेशन है और घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में गोवा हमेशा ऊपर रहता है| ज़्यादातर हर युवा का सपना होता है कि वो एक बार गोवा ज़रूर जाएं| वहाँ के बीच हर युवा को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बीच के किनारे मौज मस्ती करना, पार्टी करने का अलग ही मज़ा है। तो आइये जानते हैं गोवा के बेस्ट बीच कौन – कौन से हैं।
Best Beaches in Goa – best beaches in goa for couples
सिंक्वेरिम बीच – Sinquerim Beach In Hindi
अगर आप शोर-शराबे से दूर एक शान्त माहौल की तलाश में हैं और सिर्फ समुद्र की लहरों की आवाज़ को महसूस करना चाहते हैं तो सिंक्वेरिम बीच सबसे परफेक्ट बीच है। शाम के समय समुद्र के किनारे बैठकर सूरज को डूबते हुए देखना आपको एक अलग ही अनुभव देगा। यह बीच शहर की भीड़भाड़ से दूर है। स्थानीय लोग इसे कैरी गाँव के नाम से जानते हैं|
वैगाटर बीच – Vagator Beach In Hindi
गोवा आकर आप हर तरह का लुत्फ़ उठा सकते हैं जैसे अगर आपको स्पोर्ट्स में रूचि है और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको वैगाटर बीच जाना चाहिए| यहां आप पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग, जेट स्किंग, सर्फिंग आदि का आनंद उठा सकते हैं| यहाँ पर छोटी बड़ी काफी चट्टानें देखने को मिलती हैं और इन चट्टानों पर बैठकर आप परफेक्ट सेल्फी ले सकते हैं|
Must read: Best places to visit in Goa other than the Goa beaches
अंजुना बीच – Anjuna Beach Goa In Hindi
यह बीच अपनी अलग पहचान रखता है और यहाँ की लोकल मार्केट पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है| यहाँ की लोकल मार्केट को ‘अंजना फ्ली मार्केट’ के नाम से जानते हैं| यहां सिर्फ बाज़ार ही नहीं, इस बीच पर आप वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं| यहाँ आप सारा दिन घूमने के बाद रात में म्यूज़िक और पार्टी का भी आनंद उठा सकते हैं|
Best Beaches in Goa
मोरजिम बीच – Morjim Beach Goa In Hindi
यह बीच थोड़ा शान्त और कम भीड़-भाड़ वाला है| यह बीच प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है| यहाँ आपको ओलिव रिडले समुद्री कछुए देखने को मिलेंगे|
Must read: Best treks near Goa: Best trekking places in and around Goa
Best Beaches in Goa
बागा बीच – Baga Beach Goa In Hindi
बागा बीच अपनी स्ट्रीट मार्केट और नाइट लाफ्टर के लिए प्रसिद्ध है| यहाँ पर वाटर स्पोर्ट्स से लेकर म्यूज़िक और पार्टी के शौकीन लोगों के लिए सबकुछ एक ही जगह पर मिल जायेगा| यहाँ पर हर साल सितम्बर-नवम्बर के बीच नेशनल विंड सर्फिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है|
बटरफ्लाई बीच – Butterfly Beach Goa In Hindi
यह बीच गोवा के कुछ शान्त बीचों में से एक है| हनीमून के लिए यह बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ पहुंचने में थोड़ी दिक्कत होती है तो पर्यटक इस बीच पर आने में थोड़ा कतराते हैं इसलिए इस बीच पर थोड़ी कम भीड देखने को मिलती है| यहाँ पहुंचने के लिए आपको पालोलेम बीच से नाव की सवारी लेनी होगी| बटरफ्लाई बीच पर आप डॉल्फिन को मस्ती करते हुए देख सकते हैं|
Best Beaches in Goa
कोल्वा बीच – Colva Beach Goa In Hindi
नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ यह बीच अपनी सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध है| यहाँ आकर लोग यहाँ के वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ़ उठाने के साथ सूरज को डूबते हुए देखना पसंद करते हैं|
कैलंगट बीच – Calangute Beach in Hindi
यह गोवा का काफी भीड़ भाड़ वाला बीच है| वाटर स्पोर्ट्स और डाल्टनगंज के लिए यह प्रसिद्ध है| इस बीच को क्वीन ऑफ बीच के नाम से जाना जाता है|
Must Read: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए ज़रूर जाएं इन खूबसूरत जगहों पर, हर तस्वीर बनेगी यादगार
Best Beaches in Goa
चापोरा बीच – Chapora beach Goa In Hindi
यह बीच अपनी खूबसूरती के साथ चापोरा किले के लिए भी प्रसिद्ध है| यहाँ आकर पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स और गोवा के स्पेशल सी-फूड का आनंद उठा सकते हैं|
Best Beaches in Goa, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।