Best Cafes in Delhi – शानदार डेकोर और टेस्टी फूड की तलाश है, तो बेस्ट हैं दिल्ली के ये कैफे
Best cafes in Delhi – कभी भी कैफे की बात होती है तो सबसे पहले दो बातें ध्यान में आती हैं, एक उसका खाना और दूसरा उसका डेकोर (interior decoration) कैसा है| इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर हम डिसाइड करते हैं कि हमे किस कैफे में जाना है| किसी भी कैफे का अच्छा डेकोरेशन मूड को खुशमिजाज़ बनाता है। तो चलिए आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे कैफे के बारे में बताएंगे जहाँ आपको एक बार ज़रूर जाना चाहिये|
Best cafes in Delhi | दिल्ली के बेस्ट कैफे
त्रिवेणी कैफे
- अगर आप कम खर्चें में अपने दोस्तों के साथ समय बिताना (time spend) चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट कैफे है|
- इस कैफे में आप सुबह का नाश्ता एन्जॉय कर सकते हैं। यहाँ आप पालक चाट, सैंडविच का मज़ा स्पाइस चाय के साथ ले सकते हैं|
- यह जगह फिक्की ऑडिटोरियम के अपोजिट, मंडी हाउस में है|
Best cafes in Delhi
Must read: Five best places in Delhi to enjoy street food
कुंजुम ट्रेवल कैफे
- जो लोग घूमने-फिरने के बहुत शौक़ीन हैं उनके लिए कुंजुम ट्रेवल कैफे बेस्ट है|
- इसकी ख़ास बात यह है कि यहाँ पर आपको ट्रेवल से जुड़ी जानकारी मिलती है |
- इस कैफे में आपको अपनी जेब के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां हर चीज़ आपके बजट के अनुसार है।
- यहाँ फ्री वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध है| यह जगह हौज़ ख़ास मेट्रो स्टेशन से 15 मिनट की दूरी पर है|
जगमग ठेला
- अगर आप दिल्ली शहर में कुछ पल सुकून के ढूंढ रहे हैं तो आप सैदुलाजाब में जगमग ठेला जा सकते हैं|
- यह कैफे जितना सुंदर है यहाँ का खाना भी उतना टेस्टी है|
- अगर आप किताबे पढ़ने के शौक़ीन हैं तो यहाँ आपको कई तरह की किताबे भी मिल जाएंगी|
- इस कैफे की ख़ास बात ये है कि आप यहाँ अपनी पुरानी किताबे देकर कॉफी(coffee), मसाला डोसा (masala dosa), और स्नैक्स(snacks) खा सकते हैं|
- यहाँ का नज़दीकी मेट्रो साकेत मेट्रो स्टेशन पड़ेगा|
best cafe in delhi for couples
Must read: Delhi Sightseeing : More Places to visit in Delhi
रोज कैफे
- इस कैफे का इंटीरियर बेहद शानदार और अलग अंदाज़ का है, यहाँ आपको अलग एंबियंस महसूस होगा|
- रोज कैफे की सबसे टेस्टी चीज़ यहाँ का केक है|
- यहाँ जाने के लिए साकेत मेट्रो स्टेशन जाना होगा, यहाँ से यह जगह पांच मिनट की दूरी पर है|
फ़ोकिंग
- पॉन्डिचेरी की थीम पर डिज़ाइन यह कैफे दिल्ली के सबसे शांत कैफे में से एक माना जाता है|
- यह जगह साकेत की चंपा गली में है, इस जगह की बेस्ट बात यह है कि यहाँ आपको इंडोर और आउटडोर सिटिंग बैठने को मिलती है|
Must read: Fine dining restaurants in Delhi
Must read: Delhi Air Pollution Funny Shayari in Hindi – दिल्ली Air Pollution (प्रदूषण) पर बनी शायरियां
Must read: Unusual long weekend getaways from Delhi
Read more stories like: Best cafes in Delhi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।