अल्मोड़ा में घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ पांच स्थान
Best five places to visit in Almora – दूर दूर तक फैले बर्फ के पहाड़, उनपर बिखरी रुई की जैसी सफेद बर्फ की चादर को देख कर ऐसा लगता है जैसे ‘अल्मोड़ा’ खूबसूरत विशाल पहाड़ों की गोद में समाया हुआ है। इसकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अगर आप भी अल्मोड़ा आने की सोच रहे हैं तो आईये हम आपको बताते हैं कि अल्मोड़ा मे आप किन-किन जगहों पर घूम सकते हैं।
Best five places to visit in Almora
1. कसार देवी
पहाड़ पर बना कसार देवी का मंदिर काफी प्राचीन है। यहां से हिमालय की ऊंची पर्वत श्रेणियां दिखाई देती हैं। इसकी नेचुरल खूबसूरती देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को खूब भाती है। गर्मियों में यहां पर्यटकों की खासी भीड़ देखने को मिलती है ।
2. नैना देवी मंदिर
नैना देवी मंदिर धार्मिक महत्ता के साथ-साथ अपनी आकर्षक रौनक के लिए भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अल्मोड़ा के मुख्य बाज़ार के बीच में यह मंदिर पड़ता है।यह मंदिर सैंकड़ों साल पुराना है।
3. अल्मोड़ा जेल
अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल से स्वतंत्रता आंदोलन की लौ जली थी। इस जेल में अंग्रेजों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू और पं.हरगोविंद पंत जैसे महान देशभक्तों को कैद किया था। आज भी जेल में नेहरू द्वारा उपयोग में लाए गए बर्तन, दीया, लकड़ी का चरखा, चारपाई, पीतल का लोटा, आदि यादों के रूप में संजोकर रखे गए हैं। जेल के अंदर नेहरू जी की यादों को देखने के लिए पहले जिलाधिकारी से अनुमति लेनी पड़ती है।
4. बागेश्वर
बागेश्वर में बागनाथ का मंदिर सरयू नदी के तट पर बसा है।इस मंदिर को सन् 1450 में बनवाया गया था। अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है क्योंकि यहां खाने पीने की बहुत ही अच्छी चीज़े मिलती हैं।
5. ट्रेकिंग
अगर आप भी ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो यहां जाना ना भूलें। यहां ट्रेकिंग करने का अपना अलग ही मज़ा है। मुक्तेश्वर, लमगड़ा , शीतलाखेत आदि जगहों पर ट्रेकिंग का मज़ा ले सकते हैं।
For more update Best five places to visit in Almora, do subscribe to our newsletter and follow us on facebook, twitter, Instagram and google+.
अल्मोड़ा से जुड़ी ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।