राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में घूमने की पांच बेस्ट जगहें

Please follow and like us:

Best five places to visit in Chittorgarhभारत के सबसे विशालकाय किलों का घर कहा जाने वाला चित्तौड़गढ़ भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है| यहाँ की संस्कृति और इतिहास पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है| पंडू पुत्र भीम द्वारा खोजे गए इस शहर में संगम होता है प्यार, साहस और सुंदरता का| तो चलिए आज चित्तौड़गढ़ की पांच सबसे खास जगहों के बारे में जानते हैं|

Best five places to visit in Chittorgarh

Best five places to visit in Chittorgarh

चित्तौड़गढ़ किला

चित्तौड़गढ़ किला

  • चारों ओर बड़ी-बड़ी चट्टानों से घिरा हुआ चित्तौड़गढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में गिना जाता है|
  • इस किले को देखकर ज़ेहन में आती हैं इतिहास की वो त्रासदियाँ जो चित्तौड़गढ़ में घटी थीं|
  • किले के मुख्य भाग में पहुँचने के लिए सात दरवाजों को पार करना पड़ता है|

गौमुख जलाशय

गौमुख जलाशय

  • अगर इस जलाशय को देखा जाए तो यह किसी गाय के मुंह जैसा दिखाई देता है| यही कारण है कि इसका नाम गौमुख जलाशय रखा गया|
  • यह किले का सबसे महत्वपूर्ण जलाशय हुआ करता था और आज भी इसमें पानी भरा हुआ है|
  • इसे चित्तौड़ के तीर्थराज के नाम से भी जाना जाता है| इस जलाशय में आज भी मछलियाँ मौजूद हैं जिन्हें यहाँ आने वाले तीर्थयात्री खाना खिलाते हैं|

Must Read: केरल के इन पांच फेमस टूरिस्ट प्लेस में है असली जन्नत

रानी पद्मिनी पैलेस

रानी पद्मिनी पैलेस

  • पानी के बीचों-बीच बना रानी पद्मिनी पैलेस सुंदरता का एक नायाब नमूना है|
  • धारणाओं की मानें तो रानी पद्मिनी पैलेस की बालकनी में बैठा करती थीं| एक दिन उनका रिफ्लेक्शन अलाउद्दीन खिलजी ने पानी में देखा और उसी दिन खिलजी ने चित्तौड़ को तबाह कर पद्मिनी को अपने साथ ले जाने की कसम खा ली|

विजय स्तंभ

विजय स्तंभ

  • महाराणा कुंभा द्वारा बनाया गया यह स्तंभ मुस्लिम शासकों के खिलाफ उनकी जीत को दर्शाता है|
  • हिन्दू देवी-देवताओं की बारीकि से बनी मूर्तियाँ और खूबसूरत राजस्थानी आर्किटेक्चर वाला ये स्तंभ चित्तौड़ के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक बन जाता है|

जैन मंदिर

जैन मंदिर

  • चित्तौड़ के किले में छह जैन मंदिर बसे हैं| इन सभी जैन मंदिरों में से सबसे बड़ा है जैन गुरु आदिनाथ का मंदिर|
  • आदिनाथ मंदिर के अलावा किले में सतबीस डोरा, दिगंबर जैन मंदिर, चंद्रप्रभु जिनालय और मीरा बाई के मंदिर हैं|
  • अगर आप भी कभी चित्तौड़गढ़ जाएं तो इन जगहों पर जाना न भूलें|

For Latest Updates like Best five places to visit in Chittorgarh, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+

For more updates, do Subscribe to our newsletter and follow us on FacebookTwitter and Google+

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?