ये हैं अपने बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट्स
Best gifts for boys on Valentine’s Day – लड़कों को क्या वैलेंटाइन गिफ्ट दें यह सोचना आसान नहीं होता| मगर अपने पार्टनर को वैलेंटाइन पर एक अच्छा गिफ्ट देने का मज़ा ही कुछ और है| ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ बढ़िया गिफ्ट्स|
ये भी पढ़िए: Gifts for girls on Valentine’s Day in any budget
आज कल ब्लूटूथ स्पीकर काफी फेमस हैं| लड़कों को पार्टी करना पसंद होता है ऐसे में यह स्पीकर उनके लिए काफी काम आ सकता है| इन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं| इनकी सबसे बढ़िया बात है कि यह हर बजट में आते हैं|
यह कहा जाता है कि वॉच लड़कों की दोस्त होती है| लड़के कभी भी एक वॉच से संतुष्ट नहीं होते| यह एक ऐसी चीज़ है जिसे लड़के रोज़ाना पहनना पसंद करते हैं| इसलिए अपने पार्टनर को एक क्लासी वॉच आप गिफ्ट करें|
Must Read: 1000 रुपए में लड़को को दें ऐसा उपहार, जो बन जाए यादगार
सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़कों को भी परफ्यूम बहुत भाता है| आज कल बहुत से बढ़िया ब्रांड्स और वैरिएंट्स के परफ्यूम मौजूद हैं| आप इनमें से ही किसी एक परफ्यूम को अपने पार्टनर के लिए चुन सकती हैं|
लड़के कभी भी अपने सनग्लासेस को पहनना नहीं भूलते| मार्किट में आज बहुत तरह के सनग्लासेस मौजूद हैं जिन्हें आप गिफ्ट कर सकती हैं|
ये भी पढ़ें: Valentine week list 2019 – आ गया प्यार का मौसम, जान लें प्यार के मौसम की पूरी डेटशीट
लड़कों को देने के लिए कुछ और गिफ्ट आइडियाज़
डिनर डेट-मूवी डेट
एक रोमांटिक सी डिनर डेट आपके पार्टनर का सारा स्ट्रेस दूर कर सकती है| इस डेट पर आपको बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करने की भी ज़रुरत नहीं पड़ेगी|
अगर आपके पार्टनर को पढ़ने का शौक है तो आप उन्हें किंडल ई-बुक रीडर गिफ्ट कर सकती हैं| मार्किट में बहुत सारे किंडल मौजूद हैं जिनमें से आप अपनी पसंद का कोई भी किंडल ले सकती हैं|
अगर आपका बजट बढ़िया है तो आप एक फ़ोन भी गिफ्ट कर सकती हैं| आज कल बहुत से बढ़िया बजट फोन आते हैं जिनमें से आप कोई भी एक चुन सकती हैं|
जिम मेम्बरशिप
अगर आपके पार्टनर को जिम का शौक है तो आप उनके लिए जिम मेम्बरशिप भी ले सकती हैं| आप अपने दोस्तों से भी अच्छे जिम के बारे में पूछ सकती हैं| इतना ही नहीं आपके बजट में भी आपको कई जिम मिल जाएँगे|
वायरलेस हैडफ़ोन लड़कों को काफी पसंद आते हैं| वह इन्हें जिम में या नॉर्मली भी इस्तेमाल कर सकते हैं| ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आपको कई तरह के वायरलेस हैडफ़ोन मिल जाएंगे|
अगर आपके पार्टनर जिम जाते हैं तो आप उन्हें एक नई और बेहतर जिम किट भी दे सकती हैं| जिम किट कई अलग-अलग प्राइज़ में आती है इसलिए यह आपके बजट में भी फिट बैठ सकती है|
ये भी पढ़ें: Happy Rose Day: Wishes, Love Quotes, Whatsapp Status
For more stories like Best gifts for boys on Valentine’s Day, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।