Best Lunch Places in Bangalore – बेंगलुरु के इन रेस्टोरेंट में करें लंच, मिलेगा भरपूर आनंद

Please follow and like us:

Best Lunch Places in Bangalore in Hindi – हमारे भारत देश का हर एक कोना स्वाद से भरा हुआ है। यहां आपको हर स्थान पर एक नए ज़ायके का आनंद मिल जाता है। भारत के अन्य शहरों में से बेंगलुरु भी एक बड़ा ही शानदार शहर है। कर्नाटक राज्य में स्थित बेंगलुरु का व्यंजन अत्यंत लुभावना है। यह आपको सभी तरह के व्यंजन मिल जाएंगे। इस शहर का खाना जितना सादा होता है उतना ही ज़्यादा इस खाने में स्वाद मिलता है। बेंगलुरु के हर एक स्थान पर आपको ज़ायको का अनूठा मज़ा मिल जाएगा। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको बेंगलुरु शहर के कुछ ऐसे खास रेस्टोरेंट बताने वाले हैं जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ लंच का बेहतरीन मज़ा ले सकते हैं।Best Lunch Places in Bangalore in Hindi

Best Lunch Places in Bangalore in Hindi – best restaurant in Bengaluru for lunch

 द ओन्ली प्लेस – The Only Place

The only place

बेंगलुरु में स्थित यह रेस्टोरेंट अपने खाने के स्वाद के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां आपको खुशनुमा माहौल मिलेगा। इसके अलावा यहां के कर्मचारी काफी सक्रिय रहते हैं। इस रेस्टोरेंट के भोजन में एक अलग ही खुशबू होती है जिसके चलते यहां आने वाले लोगों को खाने का अलग ही मज़ा मिलता है। बेंगलुरु में नॉनवेज खाने के लिए यह सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां लंच के लिए आ सकते हैं।

पता: 13, संग्रहालय रोड, डाकघर के पीछे, बेंगलुरु

समय: सोमवार से गुरुवार (दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे, शाम 7 बजे से 11 बजे)

रेस्टोरेंट का प्रकार: मांसाहारी

Must Read:Exciting weekend getaways from Bangalore

ट्रफल्स कोरमंगला – Truffles Koramangala

Truffles Koramangala

बेंगलुरु के सभी रेस्टोरेंट्स में से यह रेस्टोरेंट्स फास्ट फूड के लिए सबसे ज़्यादा अच्छा माना जाता है। यहां आपको लंच के लिए भी बेहतरीन जगह और खाना मिल जाता है। कोरमंगला के केंद्र में स्थित होने के कारण यह रेस्टोरेंट्स और भी लोकप्रिय बन जाता है। हालांकि यह रेस्टोरेंट नॉनवेजिटेरियन लोगों के लिए ही बढ़िया रहता है। आप यहां लंच का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं।

पता: 93/ए, भूतल, ए विंग, चौथा बी क्रॉस, 5वां ब्लॉक, कोरमंगला, बेंगलुरु

समय: दोपहर 12 बजे से रात 10:30 बजे तक (सभी दिन)

विशेषता: बर्गर और स्टेक

रेस्टोरेंट का प्रकार: मांसाहारी

Best Lunch Places in Bangalore in Hindi

स्मॉलीस रेस्टो कैफे – Smally’s Resto Cafe

Smally's Resto Cafe

बेंगलुरु शहर के सबसे बेहतरीन कैफे के रूप में मशहूर यह रेस्टोरेंट लोगों को काफी पसंद आता है।इस रेस्टोरेंट में इंडोर और आउटडोर दोनों ही जगहों पर बैठने के लिए बढ़िया जगह बनी हुई है।अगर आप कम संख्या में एक बेहतरीन लंच प्लान कर रही हैं तो आपके लिए यह जगह काफी बेस्ट हो सकती है।

पता: 73, ब्रिगेड रोड, हरिदेवपुर, शांतला नगर, अशोक नगर, बेंगलुरु

समय: दोपहर 12 से 11 बजे (सभी दिन)

विशेषता: स्निकर शेक, थिक शेक्स, पेरी पेरी चिकन स्टेक और चिकन विंग्स

रेस्टोरेंट का प्रकार: मांसाहारी

Must Read:Best trekking places near Bangalore

ट्रेस्ट रेस्टोरेंट  – Trest Restaurant, Indiranagar

Trest Restaurant

यदि आप बेंगलुरु में उत्तर भारतीय खाने का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको काफी संघर्ष की आवश्यकता होगी लेकिन इंदिरा नगर में स्थित यह रेस्टोरेंट आपकी इस इच्छा को बिना किसी मेहनत के पूरी कर सकता है। यह रेस्टोरेंट काफी स्वादिष्ट उत्तर भारतीय भोजन तैयार करता है। बेंगलुरु में सबसे अच्छे भोजन परोसने वाले रेस्टोरेंट में से यह एक माना जाता है।

Best Lunch Places in Bangalore in Hindi

कोशीस रेस्टोरेंट – Koshy’s Restaurant

Koshy's Restaurant

कोशीस रेस्टोरेंट बेंगलुरु के बदलते समय में अत्यंत आकर्षक रेस्टोरेंट बन चुका है। कई नई तरीके के रेस्टोरेंट के बीच पुरानी तरीके से बना हुआ यह रेस्टोरेंट आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां आकर लोग काफी अच्छा खाना खाया करते हैं। मांसाहारी भोजन के लिए जाना जाने वाला यह रेस्टोरेंट आपके लंच के लिए काफी बढ़िया होने वाला है।

पता: 39, सेंट मार्क्स रोड, शांताला नगर, अशोक नगर, बेंगलुरु

समय: सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक (सभी दिन)

विशेषता: कॉफी, चॉकलेट शेक, कारमेल कस्टर्ड

रेस्टोरेंट का प्रकार: मांसाहारी

मवाली टिफिन रुम – Mavalli Tiffin Room (MTR)

Central Tiffin Room

मवाली टिफिन रूम लालबाग रोड का सबसे पसंदीदा रेस्टोरेंट है जो कि अधिक संख्या में युवा पीढ़ी के लोगों के बीच ज़्यादा लोकप्रिय है। यह बेंगलुरु के सभी बेहतरीन रेस्टोरेंट में सबसे पुराना रेस्टोरेंट है। यहां कन्नड़ व्यंजनों का एक शुद्ध अनुभव मिलेगा। इसके अलावा आपको भोजन परोसने की गुणवत्ता का भी एक अनोखा दृश्य मिलेगा। यह बेंगलुरु के सबसे अच्छे शाकाहारी रेस्टोरेंट में से एक है।

पता: 14, लाल बाग मेन रोड, संपंगी राम नगर, बेंगलुरु

समय: मंगलवार से रविवार (सुबह 6:30 से 11 बजे, दोपहर 12:30 से 8:30 बजे); सोमवार बंद

विशेषता: डोसा, इडली, और बादाम हलवा

रेस्टोरेंट का प्रकार: शाकाहारी

सेंट्रल टिफिन रुम  – Central Tiffin Room, Shri Sagar CTR

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shri Sagar – CTR (@shrisagarctr)

श्री सागर सीटीआर बेंगलुरु का एक और सबसे प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है जहां की जड़े भारत के पुरानी स्वादिष्ट भोजन से जुड़ी हुई हैं। यहां आपको बेंगलुरु के पुराने शानदार और रेस्टोरेंट का अनुभव मिलेगा। यह काफी अच्छी जगह पर स्थित है और यहां स्ट्रीट फूड का भी आनंद मिल सकता है।

पता: 7 वां क्रॉस रोड, मार्गोसा रोड, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु

समय: सुबह 7:30- दोपहर 1:30, शाम 4 बजे- रात 9 बजे (सभी दिन)

दो के लिए लागत: INR 150

विशेषता: डोसा

रेस्टोरेंट का प्रकार: शाकाहारी

नागार्जुन – Nagaarjun Restaurant

Nagaarjun Restaurant

नागार्जुन रेस्टोरेंट देश भर में अपने रेस्टोरेंट की अलग-अलग संस्थाएं स्थापित कर चुका है। यह रेस्टोरेंट्स आंध्र प्रदेश के व्यंजनों के शौकीन लोगों के लिए एक जाना माना नाम बन चुका है। इस रेस्टोरेंट में आपको मसालेदार और सुगंधित खाने का आनंद मिलेगा। इस रेस्टोरेंट की थाली आपको आंध्र प्रदेश के स्वाद का भरपूर आनंद देगी। अगर आप आंध्र व्यंजन के काफी शौकीन हैं तो आपको अपने लंच के लिए इस रेस्टोरेंट में अवश्य जाना चाहिए।

पता: 195, इंदिरानगर डबल रोड, एचडीएफसी बैंक के पास, इंदिरानगर, बेंगलुरु

समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे, शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक (सभी दिन)

विशेषता: आंध्र व्यंजन

रेस्टोरेंट का प्रकार: मांसाहारी

Best Lunch Places in Bangalore in Hindi

ऑनेस्टा रेस्टोरेंट – Onesta, Indiranagar, HSR, Hebbal

Onesta Indiranagar

यदि आप अपने लंच के टाइम पर इटालियन फूड खाना चाहते हैं तो आपके लिए ऑनेस्टा रेस्टोरेंट सबसे बढ़िया जगह है। यहां आपको वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन पिज़्ज़ा और इसके अलावा कई सारी चीजों का स्वाद चखने को मिल सकता है। इस रेस्टोरेंट में आपको इटालियन की अच्छी इनग्रेडिएंट और टैपिंग मिल जाती है। यदि आप इटालियन खाने के दीवाने हैं तो बेंगलुरु की इस जगह में आप भोजन करने अवश्य आएं।

स्थान: मल्टीपल (इंदिरानगर, एचएसआर, जेपी नगर, हेब्बेल, कोरमंगला, बनशंकरी, गांधी बाजार)

समय: दोपहर 12:30 से 11:00 बजे; हर दिन

विशेष: बेरीब्लास्ट, गोरमेट पिज्जा, रैवियोली, मॉकटेल, पास्ता, शॉर्ट ईट्स

दो के लिए अनुमानित लागत: ₹ 60

अंपायर – Empire Hotel

Empire Hotel

अपने रसीले कबाब और बिरयानी के लिए मशहूर यह नॉनवेज रेस्टोरेंट में यह बैंगलोर का सबसे अच्छा रेस्टोरेंट है। यहां आपको भोजन बजट में मिल जाता है साथ ही मांसाहारी खाना खाने वालों के लिए यह जगह सबसे लजीज़ मानी जाती है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ काफी इंजॉय भी करेंगे और भोजन का आनंद भी लेंगे।

स्थान: चर्च स्ट्रीट, बैंगलोर

समय: दोपहर 12:30 से 02.30 बजे तक; हर दिन

विशेष: पनीर टिक्का, भेजा फ्राई, घी चावल, जंबो शावरमा, चिकन मसाला

दो के लिए अनुमानित लागत: ₹ 750

Enquire Now!

Must Read:Bangalore ke paas ghumne ki jagah

tentaran google news

Best Lunch Places in Bangalore in Hindi, जैसी और भी बेहतरीन कहानियां पढ़ने के लिए, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?