Best Places to visit in Alwar Rajasthan – इतिहास की झलक दर्शाती है अलवर की ये फेमस जगह
Best Places to visit in Alwar Rajasthan – अलवर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन शहर है। यह जगह जयपुर शहर से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है। अलवर शहर अपने आप में यहाँ का इतिहास संजोये बैठा है। यहाँ अक्सर किसी न किसी फिल्म की शूटिंग चलती रहती है। आप यहाँ फतेहगंज गुम्बद और अलवर फोर्ट जैसी फेमस जगहों में घूम सकते हो। तो चलिए हम आपको राजस्थान में बसे अलवर की फेमस जगहों के बारे में बताते हैं।
Best Places to visit in Alwar Rajasthan – अलवर राजस्थान घूमने की जगह
बाबा किला – Alwar fort
- अरावली रेंज में स्थित यह किला शहर के प्रमुख पर्यटक स्थानों में से एक है।
- बाला किले की दीवार पूरी पहाड़ी पर फैली हुई है जो हरे-भरे मैदानों से होकर गुज़रती है। इसे अलवर फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।
- पूरे अलवर शहर में यह सबसे पुरानी इमारत है, जो लगभग 15वीं शताब्दी में निकुम्भ राजपूतों द्वारा बनाई गई थी।
- इस किले के दोनों तरफ रास्ते में पत्थरों की दीवारे हैं जो इसकी खूबसूरती को दोगुना कर देती हैं।
- यह किला सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
Must read: राजस्थान की शान हैं ये किले, हर किसी का है अपना अलग इतिहास
Best Places to visit in Alwar Rajasthan
सिटी पैलेस – City Palace Alwar
- सिटी पैलेस में आपको मुगल और राजस्थानी डिजाइन की चित्रकारी देखनी को मिलेगी।
- इस पैलेस के गेट के पीछे एक मैदान में कृष्ण मंदिर हैं।
- इसको विनय विलास महल के नाम से भी जाना जाता है।
- यहाँ आपको इतिहास के अलावा शाही तरीके से जीने के आधार दिखाई पड़ेगा।
- सिटी पैलेस की छत पर हुआ मिरर वर्क और पेंटिंग इस पैलेस की शान मानी जाती है।
- इस महल का निर्माण साल 1793 में राजा बख्तावर सिंह ने करवाया था।
- इसके आस-पास भी मूसी रानी की छतरी और छोटे महल हैं जो घूमने लायक है।
- यह जगह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है।
- इसके ठीक पीछे एक खूबसूरत जलाशय है, जिसे सागर कहते हैं।
Must read: Kalinjar kila ka rahasya: बुदेंलखंड का रहस्यमयी किला जहां कदम-कदम पर मंडराता है मौत का खौफ
विजय मंदिर महल – Vijay Mandir Mahal Alwar
- इस जगह का निर्माण साल 1918 में करवाया गया था और इसे महाराजा जयसिंह का घर कहा जाता था।
- यह जगह अलवर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- विजय मंदिर महल की बनावट बाकी मंदिरों से बहुत अलग है।
- महल के अंदर एक राम मंदिर भी बना हुआ है।
- इसके अलावा यहाँ देखने के लिए आपको झील मिलेगी। इस महल में 105 कमरे हैं।
Best Places to visit in Alwar Rajasthan
Must read: Wildlife Sanctuaries in Rajasthan: राजस्थान के इन नेशनल पार्क में ले जंगल सफारी का मज़ा
फतहगंज गुम्बद – Fatehganj gumbad
- फतेहगंज मकबरे में पांच मंज़िला इमारत बनी हुई है।
- इस जगह की खूबसूरती हुमायूँ के मकबरे से भी ज़्यादा बताई जाती है।
- इस जगह के चारों तरफ फूलों की क्यारियां और बाग़ बनाया हुआ है।
- इस गुम्बद की हर मंजिल में चारों तरफ दरवाजे और छोटे-छोटे खूबसूरत रोशनदान बनाये गए है।
- इसकी पहली मंजिल के दरवाजों और छतों पर अरबी और फारसी भाषा में आयतें उकेरी हुई हैं। जबकि इसकी तीसरी मंज़िल पर बेल बूटों की सजावट की हुई है।
- इसके अलावा यहाँ आपको पहली मंजिल के एक कोने में नागरी लिपी में एक लेख लिखा मिलेगा जिससे मालूम चलता है कि 1547 में फतहजंग खानजादा की मृत्यु हुई और उनकी स्मृति में यह गुम्बद बनाया गया।
Must read: Explore The Land of Maharajas: Rajasthan under Rs 10,000
नीमराणा की बावड़ी – Neemrana Bawdi
- यह जगह अलवर के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ आपको एक शानदार बहु-मंज़िला सरचना देखने को मिलेगी।
- नीमराणा की बावड़ी नीमराणा महल के पास स्तिथ है।
- यहाँ जगह पुरानी वास्तुकला की सुंदरता को दर्शाता है।
- नीमराणा की बावड़ी 9 मंजिला ईमारत थी और प्रत्येक मंजिल की ऊँचाई लगभग 20 फीट है।
- इस जगह सालाना पर्यटकों को भीड़ देखी जाती है।
Must read: Rajasthan Tour: Explore the land of Forts, Palaces, History
Must read: राजस्थान की शान हैं ये किले, हर किसी का है अपना अलग इतिहास
Read more stories like: Best Places to visit in Alwar Rajasthan, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।