Best places to visit in Kufri – शहर की थकान और प्रदूषण से दूर कुफरी में बिताएं सुकून के पल
Best Places to Visit in Kufri in Hindi – शिमला से 20 किमी की दूरी पर बसा कुफरी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देगी।यहां की खूबसूरत पहाड़ियों और वादियों में आप खो जायेंगे।यहां आपको स्नोफॉल का मज़ा उठाने के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी बहुत ऑप्शन मिलते हैं।यहां घूमने के लिए बहुत सारी जगह है जहां जाकर आपको जन्नत के जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा।तो चलिए आज हम आपको कुफरी में घूमने की जगह बतातें हैं।
Best Places to Visit in Kufri in Hindi । कुफरी में घूमने की जगह
कुफरी फन वर्ल्ड – Kufri Fun World
- अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन है तो कुफरी फन वर्ल्ड जा सकते हैं।
- यह एक एडवेंचर पार्क है जहां आपको तरह-तरह की एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने को मिलेगी।
- अगर आप अपनी फैमिली ट्रिप पर कुफरी घूमने गए हैं तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
- यहां बच्चो के लिए कई मजेदार राइड्स उपलब्ध है।
- इस पार्क में दुनिया का सबसे ऊँचा गो-कार्ट ट्रैक भी मौजूद है।
- इतना ही नहीं बल्कि पार्क के अंदर एक शानदार कैंटीन है जहां आप तरह-तरह के फ़ूड को एन्जॉय कर सकते हो।
Best Places to Visit in Kufri in Hindi
महासू पीक – Mahasu Peak
- महासू पीक कुफरी की सबसे बेस्ट जगह में से एक है।
- यह कुफरी का सबसे ऊँचा स्थान है जहां से आप आस-पास के मनमोहक नज़ारों का मज़ा ले सकते हैं।
- महासू पीक से आप बद्रीनाथ और केदारनाथ पर्वतमाला भी देख सकते हो।
- इस पीक तक पहुंचने के लिए देवदार के घने जंगलों के बीच से पैदल जाना पड़ता है।
- इसके अलावा आप यहां नाग देवता मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
Must read: कसौली जाने से पहले जान लें आस-पास की इन खूबसूरत जगहों के बारे में
इंदिरा टूरिस्ट पार्क – Indira Tourist Park
- यह जगह हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्तिथ है।
- इस पार्क में टूरिस्ट याक और टट्टू की सवारी करने का लुत्फ़ उठाने आते है।
- इंदिरा टूरिस्ट पार्क में वीडियो गेम पार्लर, बार, आइसक्रीम पार्लर जैसे अट्रैक्टिव पॉइंट बने हुए हैं।
- यह जगह शिमला से सिर्फ 19 किमी दूरी पर है।
Best Places to Visit in Kufri in Hindi
Must read: हिमाचल की इन वादियों में लें स्नोफॉल का मज़ा, यहां बर्फबारी से गुलज़ार होती हैं वादियां
हिमालयन नेचर पार्क – Himalayan Nature Park
- अगर आपको जानवरों और नेचर से प्यार है तो यह जगह आपके लिए है।
- हिमालयन नेचर पार्क में आपको 180 से भी अधिक जानवरों की प्रजातियां देखने को मिलेगी।
- यहां आपको तिब्बती भेड़िये, तेंदुआ, भालू देखने को मिलेंगे।
फागु – Fagu
- फागु कुफरी से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- यह जगह सर्दियों के मौसम में बेस्ट स्कीइंग पॉइंट और गर्मियों के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट माना जाता है।
- अगर आप ट्रेकिंग के शौक़ीन है तो यहां से छराबड़ा तक 3 किमी की यात्रा के लिए जा सकते हैं।
- फागु में आप बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्भुत्त नज़ारा एन्जॉय कर सकते हैं, यहां जाने के लिए मई से जुलाई और नवंबर से जनवरी अच्छा समय माना जाता है।
Must read- हिमाचल के खूबसूरत नज़ारों के साथ लुफ्त उठाएं यहां के पारंपरिक खाने का
Must read: ट्रैकिंग के दीवानों के लिए जन्नत है ये भारत के डेस्टिनेशन
Read more stories like: Best Places to Visit in Kufri in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।