वीकेंड की थकान दूर करने के लिए बेस्ट हैं मंडी की ये 5 जगह
Best Places to Visit in Mandi – ब्यास नदी के किनारे बसा मंडी शहर पूरे हिमाचल में आस्था का केंद्र है| यहां 300 से भी ज़्यादा मंदिर हैं इसलिए इसे “हिमाचल की काशी” के नाम से भी जाना जाता है| इस ऐतिहासिक शहर को पहले मांडव नगर के नाम से जाना जाता था जो महान साधु मांडव के नाम पर आधारित था। यह छोटा सा शहर फैमिली हॉलिडे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है| तो चलिए आपको बताते हैं मंडी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है|
Best Places to Visit in Mandi | मंडी में घूमने की जगह
पराशर झील (Prashar Lake)
- पराशर झील एक बर्फीली झील है जो मंडी से 49 किलोमीटर दूर है|इस झील के पास बहुत फेमस ऋषि पराशर का मंदिर है|समुंद्र तल से इसकी ऊंचाई 2730 मीटर है।
- इस झील का पानी सर्दियों में नीला और गर्मियों में सफेद रंग का लगता है। प्रसार झील के पास आप ट्रेकिंग और कैम्पिंग कर सकते हैं।
- अगर आप मंडी में बर्फ़बारी का मज़ा लेना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी के महीने में जाएं|
रिवालसर झील (Rewalsar Lake)
- रिवालसर झील मंडी की सबसे फेमस झील है, इसे त्सो पेमा लोटस झील के नाम से भी जाना जाता है।
- इस झील की सबसे अलग बात ये है कि ये चकोर आकार की है, जिसकी समुद्र तल से उंचाई 1,360 मीटर है।
- इस जगह को शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पसंद किया जाता है। यहां के सुंदर नज़ारे देख कर आपको शांति और ताज़गी का एहसास होगा|
Must read: Famous Temples in Chamba: चंबा के प्रसिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं
भीमा काली मंदिर(Bhima Kali Temple )
- ब्यास नदी पर बने भीमा काली मंदिर में मां काल की पूजा होती है| पौराणिक कथाओं के अनुसार उस मंदिर में भगवान कृष्ण ने बाणासुर नाम के राक्षस से युद्ध किया था|
- मंडी घूमने वाले पर्यटक एक बार यहां ज़रूर आते हैं| मंदिर के अंदर ही एक संग्रहालय (museum) है जहाँ बाकी देवी देवताओं के सभी अवतारों की मूर्ती रखी हुई है|
- मंदिर की नक्काशी भी देखने लायक है क्योंकि इसमें सारा काम पत्थर और लकड़ी से हुआ है|
बड़ौत (Barot )
- मंडी जिले की शांत घाटियों में स्थित बड़ौत एक खूबसूरत गाँव है, जो मंडी से लगभग 67 किलोमीटर दूर स्थित है।
- अगर आप वीकेंड में घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो यह डेस्टिनेशन आपके लिए है|
- इस गांव में आप बड़ौत डैम,वन्यजीव अभयारण्य (wildlife sanctuary),समर पैलेस घूम सकते हैं|
भूतनाथ मंदिर , bhootnath temple
- यह मंदिर मंडी की शान है,जिसका निर्माण 1520 के दशक में हुआ| यह मंदिर उतना ही पुराना है जितना पुराना यह शहर है। यहां भगवान शिव की पूजा होती है।
- हर साल मार्च में यहां एक मेला लगता है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं |
- अक्सर लोग यहां मंदिर के बाहर स्थापित नंदी बैल की प्रतिमा को देखने भी आते हैं|
Must read: हिमाचल के इन डेस्टिनेशन्स से करें हनीमून के रोमानी सफर की शुरुआत
Read more stories like: Best Places to Visit in Mandi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।