उत्तराखंड की हसीन वादियों का मज़ा लेना है, तो जाइये इन जगहों पर
Read best places to visit in Uttarakhand in hindi – उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ देवों की भूमि भी है। हर साल यहां हज़ारों लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है।
- नैनीताल- अंग्रेजी दौर की खनक और आधुनिकता का अजब मेल है नैनीताल। बड़ी सी झील, उसमें तैरती रंग-बिरंगी नावें, पानी में दिखाई देता शहर का अक्स, किनारे बनी माल रोड, पुराने चर्च और इमारतों की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। कहा जाता है यहां मां सती की आंख गिरी थी इसलिए इसका नाम नैनीताल पड़ा। झील के किनारे नैना देवी का प्राचीन मंदिर भी है जो 64 शक्तिपीठों में से एक है।
Must Read: क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ मंदिर किसने बनवाया
- ऋषिकेश- ऋषिकेश देशी और विदेशी टूरिस्टों की फेवरिट जगहों में से है। ऋषिकेश को देश की एडवेंचर कैपिटल कहा जाता है। ऋषिकेश के आश्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्यान लगाने और मन की शान्ति, योगा के लिए आते हैं। नीलकंठ महादेव, राम झूला, गीता भवन आदि यहां की मशहूर जगहों में से हैं|
- हरिद्वार- ‘हरिद्वार‘ का अर्थ है हरि यानी ईश्वर का द्वार। हर की पौड़ी, मनसा देवी, चंडी देवी यहां के प्रमुख तीर्थस्थल हैं। हर की पौड़ी पर होने वाली गंगा आरती हिन्दुओं के लिए बहुत महत्व रखती है। हरिद्वाद में हर की पौड़ी पर ही समुद्र मंथन के समय अमृत की बूंदें गिरी थी। मनसा देवी से गंगा नदी और हरिद्वार का खूबसूरत नज़ारा देखने मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां मांगी गई हर दुआ पूरी होती है।
- देहरादून –उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, हिमालय की चोटियों के हसीन नज़ारों को अपनी पलकों में छुपाए है। देहरादून की स्थापना 1699 में हुई थी। यहां पर घूमने के लिए आसन बैराज, बुद्धा टेंपल, मालसी डीयर पार्क, सहस्त्रधारा, राजाजी नेशनल पार्क आदि जगह फेमस हैं|
- मसूरी- ‘पहाड़ों की रानी‘ के नाम से मशहूर मसूरी शहर देहरादून से सिर्फ 38 किमी दूर है| यहां पर कैम्पटी फाल, भट्टा फाल , नाग देवता मंदिर , मसूरी झील, ज्वालाजी मंदिर बहुत ही फेमस है| इन सबका अपना एक अलग इतिहास है| यहां का कैम्पटी फाल एक खूबसूरत झरना है, जो चारों ओर से पहाड़ों से घिरा है।
- पिथौरागढ़ –पिथौरागढ़ का पुराना नाम सोरघाटी है। सोर शब्द का अर्थ है सरोवर। ऐसा माना जाता है कि यहां पहले सात सरोवर थे लेकिन धीरे-धारे सरोवरों का पानी सूखता चला गया जिससे पूरी भूमि पठारी हो गई। पठारी भूमी होने के कारण इसका नाम पिथौरागढ़ पड़ गया। यहां के अधिकांश प्राचीन मंदिर व किले पाल एवं चंद वंश के समय के बने हुए हैं। यहां पर पर्यटक कपिलेश्वर महादेव मंदिर, थल केदार, नकुलेश्वर मंदिर में घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं।
- केदारनाथ– केदारनाथ उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है। केदारनाथ मन्दिर को हिन्दुओं के पवित्र चार धामों में से एक माना जाता है। गौरीकुंड, भैरवनाथ मन्दिर, वन्यजीव अभ्यारण्य यहां के फेमस स्थल है।
For more updates like best places to visit in Uttarakhand in hindi, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+.
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।