Best Romantic Places in India: अपने हमसफर के साथ रोमांटिक पल बिताने आइये इन खास जगहों पर
Best Romantic Places in India – Romantic Destinations in India – india ki famous romantic jagah – लोग अक्सर कुछ समय सुकून से बिताना चाहते हैं और ऐसे में यदि आप किसी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं| वैसे तो भारत का हर राज्य अपनी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है पर कुछ जगहें ऐसी हैं जो भीड़-भाड़ से हटकर हैं। वहाँ आप कुछ समय शान्ति से एक दूसरे के साथ बिता सकते हैं। तो चलिए आपको भारत की बेस्ट रोमांटिक जगहों के बारे में बताते हैं।
Best Romantic Places in India
शिलांग, मेघालय
नार्थ ईस्ट इंडिया का एक खूबसूरत शहर है शिलांग, हरी-भरी घाटियाँ, झरने और नीला आसमान पूरे शिलांग में आपको ऐसे नज़ारे देखने को मिल जायेंगे| यहाँ आकर आप यहाँ की खूबसूरती में खो जायेंगे| यहाँ आप भारत का सबसे ऊँचा वाटरफॉल नोहकालीकाई वाटरफॉल भी देख सकते हैं। इसके साथ आप शिलांग पीक, लेडी हैदरी पार्क, डान भास्कर म्यूज़ियम, हाथी फॉल, आदि स्थानों पर जाकर अपने सफर को यादगार बना सकते हैं|
Best romantic places in india
सिक्किम
खूबसूरती के मामले में सिक्किम भी एक बड़ा ही आकर्षक स्थान है, काफी सारे कपल्स अपना सफर यादगार बनाने के लिए सिक्किम आते हैं| यहाँ आकर आप भी यहाँ की खूबसूरती का लुत्फ़ उठा सकते हैं| वैसे तो सिक्किम अपने आप में विशेष है पर यहाँ की कुछ जगहें आपके सफर को और यादगार बना देंगी जैसे जुलाई, त्सोमगो झील, पेलिंग, गंगटोक, नामची, आदि| यहाँ आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं|
Must Read: बच्चों को घुमाएं इन शानदार जगहों पर, यहां जमकर मस्ती कर सकेंगे बच्चे
Best romantic places in india
खजुराहो, मध्यप्रदेश
खजुराहो वैसे तो ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है परन्तु इस स्थान की खूबसूरती और कलाकृतियों की वजह से यह स्थान कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है| यहाँ पहुँचकर आपको एक अलग ही अनुभव होगा| यहाँ आकर आप यहाँ की ऐतिहासिक धरोहरों और मंदिरों के बारे में जान सकते हैं| यह जगह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल है|
Best Romantic places in india
लद्दाख
ऐड्वेंचर और साहस भरी यात्राओं के शौकीन लोगों के लिए लद्दाख एक परफेक्ट जगह है, यहाँ आकर लोग लद्दाख की खूबसूरती और मनोरम दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं| पैंगौग झील, जास्कर वैली, आपके सफर को और यादगार बना देंगे|
Must Read: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए ज़रूर जाएं इन खूबसूरत जगहों पर, हर तस्वीर बनेगी यादगार
best romantic places in india to visit
अराकू घाटी, विशाखापट्टनम
View this post on Instagram
विशाखापट्टनम में अराकू घाटी काफी रोमांटिक स्थान है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर यह स्थान अपने अद्भुत नज़ारों से आपका मन मोह लेगा| यहाँ आकर आप ट्रैकिंग और स्वीमिंग का आनंद उठा सकते हैं| आप अपने साथी के साथ यहाँ आकर क्लालिटी टाइम बिता सकते हैं।
Best romantic places in india – best romantic places for couples
लैंसडाउन, उत्तराखंड
शहर की भागदौड़ से दूर लैंसडाउन आकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। यहाँ आकर गढ़वाल की संस्कृति का आनंद उठा सकते हैं| तारकेश्वर महादेव मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, कावाश्रम, सेंट मेरी चर्च आदि यहाँ के काफी प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट हैं| यहाँ आप सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में जा सकते हैं|
Must Read:बेहद ही रोमांटिक जगह है लक्षद्वीप, बना सकते हैं हनीमून का प्लान
Best Romantic Places in India, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।