दिल्ली की इन 5 जगहों से करें सर्दी के गर्म कपड़ों की सस्ती शॉपिंग
Best Shopping Market in Delhi for Winter – सर्दियाँ आते ही सब ट्रेंडी और स्टाइलिश वुलन कपड़े ढूंढ़ना शुरू कर देते हैं| सब यही सोचते हैं किस बाज़ार में जाएं जहां लेटेस्ट ट्रेंड का कलेक्शन सही बजट में मिल जाए क्योंकि सर्दी के कपड़े काफी महंगे मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए दिल्ली के सबसे अच्छे और सस्ते बाजारों के बारे में बताएंगे|
Best Shopping Market in Delhi for Winter | दिल्ली में सर्दियों की शॉपिंग करने के लिए सस्ती मार्किट
गांधी नगर
- अगर आप लेटेस्ट और ट्रेंडी वुलन वियर की बेहद किफायती दाम में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप दिल्ली के गांधी नगर मार्केट जा सकते हैं।
- इसे भारत ही नहीं बल्कि एशिया का बड़ा थोक मार्केट कहा जाता है। यहां आपको हर रेंज के विंटर वियर मिल जायेंगे |
- अगर आपको बार्गेनिंग (bargain) करनी आती है तो आप यहाँ से अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं|
तिब्बती मार्केट
- गर्म कपड़ों की शॉपिंग के लिए तिब्बती मार्केट एक अच्छा ऑप्शन है। यह मार्किट कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास पड़ेगी।
- इस मार्किट की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां लड़कियों के अलावा लड़को के कपड़ों की भी कई वैरायटी आसानी से मिल जाती हैं।
- अगर आप तिब्बती मार्केट जाने का प्लान बना रहे हो तो सोमवार को न जाएं, इस दिन मार्किट बंद रहेगी|
- यहां300 रुपये से ले कर 3000 रुपये तक की रेंज उपलब्ध है।
Must read: Five Best Restaurants that Sell Vegan Food in Delhi
सरोजिनी नगर
- अगर दिल्ली में किसी से पूछा जाए कि आप शॉपिंग के लिए कहां जायेंगे तो उनकी ज़ुबान पर सरोजिनी नगर मार्किट का ही नाम आएगा|
- ये बाज़ार खासकर लड़कियों की शॉपिंग के लिए फेमस है। सर्दियों के कपड़ों का भी यहां अच्छा कलेक्शन मिल जाता है।
- यह पूरी दिल्ली की सबसे फेमस स्ट्रीट मार्किट है जहाँ आसानी से अपनी बजट में जैकेट्स, ड्रेसेस और कुछ भी आसानी से मिल जाता है|
- यहां जाने के लिए नज़दीकी मेट्रो स्टेशन सरोजिनी नगर ही है|
जनपथ
- दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित इस मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक स्टाइलिश वुलन वियर मिल जाएंगे। इस मार्केट में बच्चों, बड़ों और सभी के लिए कपड़ों के अच्छे ऑप्शन हैं।
- आपको इस मार्किट में आसानी से किसी भी बड़े ब्रैंड के कॉपी स्वेटर और जैकेट्स मिल जाएंगे।
करोल बाग मार्केट
- कपड़ों की शॉपिंग हो या ब्यूटी प्रॉडक्ट करोल बाग मार्केट में सब कुछ आपको आसानी से मिल जाता है।
- सस्ते वुलन कपड़ों की खरीददारी के लिए करोल बाग एक अच्छा विकल्प है।
- करोल बाग में आपको बड़े-बड़े ब्रांडेड शॉप से लेकर पटरी तक का ऑप्शन मिलता है, आप अपनी जेब अनुसार यहां हर तरह की शॉपिंग कर सकते हैं।
Must read: दिल्ली के टॉप 5 म्यूज़ियम, यहां देखने और सीखने के लिए है बहुत कुछ
Must read: Street shopping places in Delhi for women clothes
Read more stories like Best Shopping Market in Delhi for Winter, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।