ट्रैकिंग के दीवानों के लिए जन्नत है ये भारत के डेस्टिनेशन

Please follow and like us:

best trekking place in india – ट्रैकिंग के लिए आज के युवा कहीं भी जाने के लिए तैयार रहते हैं। भारत में कई जगहें हैं जहां से आपको पर्वतों को नज़दीक से देखने का मौका मिलेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैकिंग करने का मज़ा ही अलग होता है। तो आइए जाने ऐसे बेस्ट ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के बारे में, जहां जाने का प्लान आप बना सकते हो। 

चादर ट्रेक- best trekking place in india best trekking place in india

  • भारत की सबसे कठिन ट्रैकिंग में से एक चादर ट्रेक है। स्थानीय भाषा में “चादर” का अर्थ परत होता है, जिस वजह से इसे “बर्फ की परत की नदी” भी कहा जाता है। 
  • जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में चादर ट्रेक स्थित है। सर्दियों के दौरान तापमान कभी- कभी 30 से 35 डिग्री तक नीचे चला जाता है। 
  • गर्मियों के समय यहां का तापमान सर्दियों की तुलना में ज्यादा रहता है, जिस वजह से पर्यटक यहां ट्रैकिंग के साथसाथ रिवर राफ्टिंग का मज़ा भी लेते हैं।

Enquire Now!

ये भी पढ़ेंदिल्ली की इन जगहों पर ले मानसून में घूमने का मजा

खीर गंगा ट्रेक best trekking place in india

  • हिमाचल के कुल्लू जिले के भुंतर से उत्तर पश्चिम में खीर गंगा ट्रेक स्थित है। यह ट्रेक समुद्रतल से 13,051 फीट ऊंचाई पर है।
  • खीर गंगा की ट्रैकिंग जितनी कठिन है उतना ही आसान वापस नीचे उतरना है। आप तीन घंटे से कम समय में नीचे पहुंच जाएंगे।
  • मनाली की फेमस ट्रैकिंग साइट में से एक खीर गंगा ट्रेक है, जिस वजह से ट्रेकर यहां आना पसंद करते हैं।
  • खीर गंगा की ट्रैकिंग में आपको कई इजराइली पर्यटक मिल जाएंगे, यहां इजराइली पर्यटक अधिक आते हैं।

Enquire Now!

रूपकुण्ड ट्रेकbest trekking place in india

  • उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में रूपकुण्ड झील स्थित है। यह झील पांच सौ से अधिक मानव कंकालों के कारण प्रसिद्ध है।
  • रूपकुण्ड ट्रेक कई कारणों से फेमस है,लेकिन यहाँ पाए जाने वाले सैकड़ों कंकाल इसे भारत की सबसे रहस्यमयी और प्रसिद्ध ट्रेक बनाते हैं। 
  • हिमालय पर लगभग 16499 फीट की ऊंचाई पर रूपकुण्ड झील स्थित है, जिस वजह से यहां का तापमान जीरो डिग्री के आसपास ही रहता है। 
  • इसके आसपास और भी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप ट्रेकिंग के लिए जा सकते हो।

ये भी पढ़ें— इस बार मानसून के मौसम में यहां घूमने का बनाएं प्लान

त्रियुंड ट्रेक best trekking place in india

  • हिमाचल के धर्मशाला में त्रियुंड स्थित है, इसे धर्मशाला का मुकुट भी कहा जाता है। यह जगह चारो तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है जिस वजह से पर्यटक यहां की खूबसूरती देखने के लिए आना पसंद करते हैं।
  • मैक्लॉडगंज से 9 किलोमीटर दूरी पर त्रियुंड स्थित है,समुद्रतल से इसकी ऊँचाई 2800 मीटर है।
  • इस ट्रेक के आखिरी में 22 छोटे बड़े मोड़ हैं, जिस वजह से इस जगह को “22 मोड़कहा जाता है। 
  • त्रियुंड ट्रेक की शुरुआत गलू से होती है या आप मैक्लॉडगंज से भी अपना ट्रेक शुरू कर सकते हैं।

Enquire Now!

कुदरेमुख ट्रेक best trekking place in india

  • कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले में कुदरेमुख स्थित कुदरेमुख को समसेपर्वत के नाम से भी जाना जाता है। 
  • घने जंगल, वन्य जीवन यहां की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। इसी जगह पर दक्षिण भारत की तीन नदियों तुंग, भद्रा एवं नेत्रवती का उद्गम होता है। 
  • यहां के प्रमुख आकर्षणों में एक भगवती दुर्गा का मंदिर है। इस गुफा में 1.7 मीटर अंदर की तरफ वाराह मूर्ति रखी गई है। 

कंचनजंगा नेशनल पार्क ट्रेक best trekking place in india

  • सिक्किम में प्रसिद्ध कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है जो कि एक बायोस्फीयर रिज़र्व है। इस जगह का नाम कंचनजंगा पर्वत के नाम पर रखा गया है। 
  • इस पर्वतमाला की ऊँचाई 17,169 है जो कि हिमालय की गोद में स्थित है। कंचनजंगा दुनिया की तीसरा सबसे ऊँचा पवर्त है।
  • यहां की ट्रेकिंग करीब 11 दिनों की होती है, जिस वजह से यहां पर्यटक आते हैं।

Enquire Now!

ये भी पढ़ें— गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन

To read more stories like best trekking place in india, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?