Bharat ki sabse lambi minar – भारत की ऊँची मीनारें, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं
Bharat ki sabse lambi minar – भारत अपने आप में कई प्राचीन धरोहर समेटे हुए है| यहां झाँसी की रानी से लेकर मुग़ल बादशाह अकबर तक का इतिहास देखने को मिलता है| यहां कई ऐसे किले, दुर्ग और मीनार बने हुए हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं। तो चलिए आज हम आपको भारत की ऊँची मीनारों के बारे में बताते हैं| यह मीनारें अपने समय की कहानियों को बयां करते हुए बड़ी मजबूती से खड़ी हुई हैं।
Bharat ki sabse lambi minar – भारत की सबसे लंबी मीनारें – Most Famous and Tallest Minar in India
क़ुतुब मीनार, दिल्ली – Qutub Minar
- दिल्ली के मेहरौली में स्थित क़ुतुब मीनार भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे ऊँची मीनार है|
- इसे कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाया गया था| मगर 1200 से 1220 ईसवीं के बीच सक़ुतुब-उद-दीन ऐबक और इल्तुतमिश ने इसका निर्माण कार्य पूरा करवाया|
- लाल बालू और संगमरमर पत्थरों से बनी इस मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर है|
- इस मीनार को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है|
फतेह बुर्ज, पंजाब – Fateh Burj Punjab
- फतेह बुर्ज को विजय टावर के नाम से भी जाना जाता है| यह पंजाब के एसएएस नगर जिले के छप्पार चिरी में स्थित है| इसकी ऊंचाई 100 मीटर है|
- फतेह बुर्ज एक धार्मिक मीनार है जिसका निर्माण सिक्खों द्वारा मुग़ल साम्राज्य के पतन के बाद 1710 में वजीर खान की अगुवाई में किया गया था| यह मीनार सिक्खों की जीत के सम्मान में बनाई गयी थी|
- ये मीनार बहुत फेमस है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं|
Bharat ki sabse lambi minar
Must read: राजस्थान की शान हैं ये किले, हर किसी का है अपना अलग इतिहास
चांद मीनार, दौलताबाद – Chand Minar Daulatabad
- यह मीनार महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पास दौलताबाद में है|
- इसे टॉवर ऑफ़ मून भी कहा जाता है| इस खूबसूरत मीनार की ऊंचाई 63 मीटर है|
- इसका निर्माण 1445 में अला-उद-दीन बहमनी द्वारा करवाया गया था|
- इस मीनार में आपको इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा|
Most Famous and Tallest Minar in India
शहीद मीनार कोलकाता – Shaheed Minar Kolkata
- भारत की सबसे ऊँची मीनारों में से एक शहीद मीनार भी है|
- इस मीनार का निर्माण 1828 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के कमांडर मेजर जनरल सर डेविड ऑक्टरलोनी की याद में बनाया गया था|
- इसे ओचरेटोनी स्मारक के नाम से भी जाना जाता है। इसकी ऊँचाई 48 मीटर बताई जाती है।
- इस मीनार को तीन अलग शैलियों में बनाया गया है| इसकी बनावट मिस्त्र की शैली की है|
Bharat ki sabse lambi minar
चारमीनार हैदराबाद – Charminar Hyderabad
- यह एक ऐतिहासिक और प्राचीन मीनार है| इसकी प्रसिद्धि भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है|
- मुसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित चारमीनार भारत की सबसे अद्भुत संरचनाओं में से एक है|
- चारमीनार का निर्माण सुल्तान मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह, क़ुतुब शाही वंश के पांचवें शासक ने 1591 ई. में करवाया था|
- इसे भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की “अस्थायी सूची” में जोड़ा गया है|
- चारमीनार की प्रत्येक मीनार 48.7 मी (159.77 फुट) ऊंची है|
Must read: शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगह, वीकेंड पर ट्रिप कर सकते हैं प्लान
Must read: कुदरत के दिलकश नज़ारों से भरपूर इन देशों में बिना वीज़ा के घूम सकते हैं भारतीय
Read more stories like: Bharat ki sabse lambi minar, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।