Bhishma Ashtami 2022 – कब है भीष्म अष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
Bhishma ashtami shubh muhurat in hindi – Bhishma Ashtami 2022 – Bhishma Ashtami kab hai – माघ शुक्ल अष्टमी, भीष्म पितामह की पुण्यतिथि है। महाभारत के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक थे भीष्म पितामह इसलिए उनकी पुण्यतिथि को भीष्म अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। भीष्म पितामह ने आजीवन ब्रह्मचर्य रहने की प्रतिज्ञा ली थी और जीवनभर उसका पालन भी किया। अपने पिता के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण, भीष्म पितामह को अपनी इच्छा के अनुसार मृत्यु का समय चुनने का वरदान मिला था। तो चलिए आपको बताते हैं कब है भीष्म अष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
Bhishma ashtami shubh muhurat in hindi – Bhishma Ashtami 2022
कब है भीष्म अष्टमी – kab hai Bhishma ashtami
माघ मास की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी मनाई जाती है। इस बार भीष्म अष्टमी 8 फरवरी 2022 को है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। अष्टमी तिथि के दिन महाभारत के बाद आठ दिनों तक बाणों पर लेटे हुए भीष्म पितामह ने अपनी सांसे त्याग दी थी। भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का पहले से ही वरदान प्राप्त था और ये वरदान उन्हें उनके पिता ने दिया था। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और अनुष्ठान करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
Must read:साल 2022 में कब-कब पड़ेंगे एकादशी व्रत, जानें तिथियां और शुभ मुहूर्त
Bhishma ashtami shubh muhurat in hindi
भीष्म पितामह ने देह त्यागने के लिए माघ शुक्ल अष्टमी का दिन क्यों चुना?
महाभारत युद्ध में भीष्म पितामह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी देह का त्याग नहीं किया। भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा की। हिन्दु मान्यता के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सूर्यदेव साल में आधे समय दक्षिण दिशा में चले जाते हैं, जो अशुभ समय माना जाता है इसलिए सभी प्रकार के शुभ कार्यों को इस समय टाल दिया जाता है। जब सूर्यदेव उत्तर दिशा में वापस आते हैं तब इन शुभ कार्यों को संपन्न किया जाता है और इसलिए भीष्म पितामह ने भी अपनी देह त्यागने के लिए माघ शुक्ल अष्टमी को चुना, क्योंकि इस समय तक सूर्य देव उत्तर दिशा यानी उत्तरायण में वापस जाने लगे थे।
Must read: यहां देखिए साल 2022 में कब-कब है पूर्णिमा
Bhishma ashtami shubh muhurat in hindi
इस दिन श्राद्ध किया जाता है
इस दिन लोग भीष्म पितामह के लिए एकोदिष्ट श्राद्ध करते हैं।
Bhishma ashtami shubh muhurat in hindi
भीष्म अष्टमी शुभ मुहूर्त – Bhishma ashtami puja shubh muhurat
- भीष्म अष्टमी मंगलवार, 8 फरवरी 2022
- मध्याह्न समय – 11:29 ए एम से 01:41 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 12 मिनट्स - अष्टमी तिथि प्रारम्भ – फरवरी 08, 2022 को 06:15 ए एम बजे
- अष्टमी तिथि समाप्त – फरवरी 09, 2022 को 08:30 ए एम बजे
Must read: List of Month Wise Purnima 2022 Dates
Bhishma ashtami shubh muhurat in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।