बिग बॉस 12 तोड़ सकता है आज तक के विवादित सीजन के रिकॉर्ड़
Bigg Boss 12 – हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस 12 ने आप सभी के टेलीविजन पर दस्तक दी है। बिग बॉस का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सिर्फ एक चीज़ आती है, एक ऐसा घर जिसमें टीवी, मोबाइल फोन कुछ भी नहीं है साथ ही आप उस घर से बाहर भी नहीं जा सकते हैं। अपने परिवार वालो से दूर और अंजान लोगों के बीच रहना पड़ता है।
आपने बिग बॉस का सीजन 11 तो देखा ही होगा। उस सीजन में आपको बाकी सीजनो से ज्यादा लड़ाई झगड़े देखने को मिले और सीजन 11 अब तक के सभी सीजनो से ज्यादा विवादित शो था। आपको जल्द ही बिग बॉस 12 देखने को मिलेगा। फिलहाल सीजन 12 के लिएऑडिशन शुरू हो गए हैं।
सूत्रों की माने तो इस शो के निर्माता इस सीजन को और भी ज्यादा बोल्ड और कंट्रोवर्शियल बनाने के लिए कुछ भी कर सकते है। इस शो की प्रोडक्शन टीम सबसे ज्यादा विवादित प्रतियोगियों की तलाश में लग गई हैं। हाल ही में खबर आई थी, कि इस शो के निर्माता समलैंगिग संबंध वाले लोगों के लिए भी बिग बॉस हॉउस के दरवाज़े खोल रहे हैं। साथ ही निर्माता यह भी चाहते है, कि इस शो में एडल्ट सर्विसेज से जुड़े लोग, सास बहु की जोड़ी, पत्रकार और ड्रग अडिक्ट्स भी बिग बॉस हॉउस में दिखाई दें। क्या पता यह सीजन पिछले सभी सीजनो का रिकॉर्ड तोड़ दे और सबसे ज्यादा विवादित शो बन जाए।
इस महीने के आखिरी तक शो के ऑडिशन खत्म हो जाएंगे और सितम्बर के महीने मे यह शो लॉन्च भी किया जा सकता है। जैसा कि निर्माता सोच रहे हैं अगर वैसे प्रतियोगीबिग बॉस 12 में आ गए, तो आप पहले से ही इस सीजन में होने वाले घमासान युद्ध के लिए तैयार हो जाइए।
बिग बॉस 12 तोड़ सकता है आज तक के विवादित सीजन के रिकॉर्ड़ से ज़ुडी और भी खबरों के लिए come back and visit us again.
Read news about Bigg Boss 12, Bigg Boss Season 12 Launch Date, Bigg Boss Season 12, Bigg Boss timing.
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
Bigg Boss 12