Bigg Boss 14 Contestants List – बिग बॉस 14 में जैस्मीन, रुबीना, पवित्रा समेत ये कंटेस्टेंट मचा रहे हैं धमाल
Bigg Boss 14 Contestants List in Hindi – Bigg Boss 14 contestants list 2020 – बिग बॉस हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। शो को हर सीज़न में जबरदस्त टीआरपी मिली है। हर साल अलग – अलग सितारे आकर इस शो में चार चांद लगा देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस बार बिग बॉस के घर में कौन – कौन से सितारे धमाल मचाने के लिए आए हैं।
Bigg boss 14 contestants list in Hindi – बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट लिस्ट – The bigg boss 14 contestants name
एजाज खान – Ajaz Khan – bigg boss 14 all contestants
- पॉप्युलर टीवी स्टार एजाज खान इस बार बिग बॉस सीज़न 14 के घर में अपना दम दिखाने आए हैं। घर में इनका एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है। बिग बॉस में आने से पहले ये कई सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके हैं। एजाज ने फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में पप्पी जी का रोल प्ले किया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था।
निक्की तंबोली – Nikki Tamboli – bigg boss 14 all contestants
- साउथ फिल्म की फेमस अभिनेत्री निक्की भी बिग बॉस में धमाल मचा रही हैं। निक्की का दर्शकों को एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है। निक्की को फिल्म ‘कंचना 3’ से काफी फेम मिला था। ये अभिनेत्री होने के साथ एक मॉडल भी हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद की ये रहने वाली हैँ।
Must Read – Facts about Nikki Tamboli, the chatterbox of Bigg Boss house season 14
रुबीना दिलैक – Rubina Dilaik – bigg boss 14 contestants
- टीवी की प्यारी बहुरानी रुबीना बिग बॉस 14 का हिस्सा हैं। ये टीवी का जाना – जाना चेहरा हैं। हाल ही में ये टीवी शो ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ में लीड रोल प्ले करती दिखी थी। कलर्स के इस पॉप्युलर शो में रुबीना ने सौम्या नाम की किन्नर का किरदार निभाया था। रुबीना ने बिग बॉस में अपने पति के साथ एंट्री ली है।
Bigg Boss 14 Contestants List in Hindi
अभिनव शुक्ला – Abhinav Shukla – big boss 2020
- अभिनव शुक्ला रुबीना दिलैक के पति हैं। ये भी इस बिग बॉस का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि अभिनव शुक्ला एक अच्छे प्लेयर हैं और इस बार इनके बिग बॉस जीतने के चांसेस ज़्यादा हैं। ये एक मॉडल और टीवी एक्टर हैं। अभिनव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल ‘जाने क्या बात हुई’ से की थी। इसके बाद उन्होंने छोटी बहु, एक हज़ारों में मेरी बहना है, हिटलर दीदी आदि टीवी सीरियल में काम किया।
जैस्मिन भसीन – Jasmin Bhasin
- ‘बिग बॉस 14′ में आपको अभिनेत्री जैस्मिन भसीन के जलवे देखने को मिल रहे हैं। ये टीवी का फेमस चेहरा हैं और इनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज़्यादा है। पिछले सीज़न में ये सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने आई थी और इस बार खुद इस शो का हिस्सा बनी हैं।
Bigg Boss 14 Contestants List in Hindi
Must Read – Know interesting facts about Bigg Boss Season 14 contestant, Jasmin Bhasin
निशांत मल्कानी – Nishant Singh Malkani
- अभिनेता निशांत मल्कानी को आपने बिग बॉस से पहले ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ सीरियल में लीड रोल प्ले करते हुए देखा होगा। निशांत टीवी की दुनिया के पॉप्युलर स्टार्स में से एक हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ से की थी, जिसमें ये अधिराज की भूमिका में थे। इसके बाद निशांत ने ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘राम मिलाये जोड़ी’ आदि शो में काम किया है।
शहजाद देओल – Shehzad Deol – Bigg Boss 14 Contestants List 2020 with Photo
- पंजाब के फेमस मॉडल शहजाद देओल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा हैं। ये एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस सीज़न 1 के फाइनलिस्ट में से एक थे।
Bigg Boss 14 Contestants List in Hindi
सारा गुरपाल – Sara Gurpal
- ‘बिग बॉस 14’ में पंजाबी गायक और मॉडल सारा गुरपाल भी नज़र आ रही हैं। ये भी अपने जलवों से शो में कहर ढा रही हैं। सारा गुरपाल 2012 में मिस चंडीगढ़ रह चुकी हैं। इसके अलावा कई पंजाबी फिल्मों और टीवी सीरियल्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
Must Read – बिग बॉस के घर में इन सितारों का प्यार चढ़ा परवान, दो कपल ने तो शो में ही कर ली थी शादी
जान कुमार सानू – Jaan Kumar Sanu – contestants of bigg boss 14 2020 with photos
- बॉलिवुड के पॉप्युलर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने ‘बिग बॉस 14’ में दमदार एंट्री ली। ये भी अपने पापा की तरह फेमस सिंगर हैं। इनका रियल नेम जायेश भट्टाचार्या है। जान ने फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के सॉग ‘बम बम बोले’ में अपनी दमदार आवाज़ दी। इसके अलावा यह कई बंगाली फिल्मों में भी गाना गा चुके हैं।
पवित्रा पूनिया – Pavitra Punia
- टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पूनिया बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आ रही हैं। ये पारस छाबड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहीं हैं। पवित्रा ने एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल नागिन 3 में सास का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
Bigg Boss 14 Contestants List in Hindi
राहुल वैद्य – Rahul Vaidya – Bigg Boss 14 Contestants List 2020 with Photo
- सिंगर राहुल वैद्य भी ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा हैं। राहुल वैद्य ‘इंडियन आइडल’ सीज़न 1 हिस्सा रहे हैं, ये इस सीज़न के सेकंड रनर-अप थे। साल 2005 में इन्होंने ‘तेरा इंतज़ार’ गाना गाया जो सुपरहिट रहा। अब बिग बॉस में अपना दम दिखा रहे हैं।
Must Read – ये हैं बिग बॉस सीज़न 1 से 13 तक के विजेता, इनके नाम रही बिग बॉस की ट्रॉफी
Read more articles like; Bigg boss 14 contestants list in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।