Bigg Boss Best Jodi in hindi – बिग बॉस की बेस्ट जोड़ियां, जिन्होंने कैमरे के सामने किया प्यार का इज़हार
Bigg Boss Best Jodi in hindi – best Bigg Boss couples – Bigg Boss love stories – यूं तो टेलीविज़न पर कई रियलिटी शो आते रहते हैं, लेकिन जब एक ऐसे रिएलिटी शो की बात की जाए जिसमें फन और एंटरटेनमेंट के साथ ही सेलिब्रिटीज़ के रोमांस का तड़का भी मिले तो सबसे पहला नाम बिग बॉस शो का आता है। बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़ों के साथ ही प्यार और दोस्ती की मिसालें भी कायम होती हैं। आज हम आपके लिए बिग बॉस शो की बेस्ट जोड़ियों के नाम लेकर आए हैं।
Bigg Boss Best Jodi in hindi
Sidnaaz (शहनाज और सिद्धार्थ)
बिग बॉस Big boss सीज़न 13 में शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को एक साथ देखा गया था। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में ही हुई थी। दर्शकों को इनका ये प्यारा भरा रिश्ता काफी पसंद आया था। उनकी केमिस्ट्री और क्यूट फाइट्स से दर्शक हमेशा एंटरटेन होते थे। शो में इन दोनों की जोड़ी को देखकर ऐसा लगता था कि ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। शो खत्म होने के बाद भी सिडनाज़ की जोड़ी और भी अधिक फेमस हो गई थी। वे सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले कपल बन गए। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद भी, प्रशंसकों का कहना है कि #sidnazz हमेशा अमर थे और हमेशा रहेंगे।
Bigg Boss Best Jodi in hindi
Rubinav (रुबीना और अभिनव)
नेशनल टेलीविज़न पर रुबीना और अभिनव ने अपनी टूटती शादी को जिस तरह से संभाला, उससे यह साफ होता है कि रुबीना और अभिनव की जोड़ी एक परफेक्ट जोड़ी है। बिग बॉस के घर में रुबीना और अभिनव एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखाई दिए। लोगों ने इनकी जोड़ी को बेस्ट जोड़ी का नाम दिया और इस कपल को खूब प्यार भी दिया इसलिए बिग बॉस की ये बेस्ट जोड़ियों में से एक है।
Tejran (करण और तेजस्वी)
बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की क्यूट जोड़ी ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। अक्सर सोशल मीडिया पर #tejran ट्रेंड करता रहता है। बिग बॉस शो में तेजस्वी हमेशा करण के लिए खड़ी नज़र आई। उनके इस प्यारे से रिश्ते को दर्शकों का खूब प्यार मिला। आज भी इन्हें दर्शक साथ देखना पसंद करते हैं।
Bigg Boss Best Jodi in hindi
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी ( Prince narula – yuvika chaudhary)
प्रिंस नरूला एक्टर और मॉडल हैं जिन्होंने एमटीवी शो रोडीज़ 12 जीता और एक सीरियल ‘बढ़ो बहू’ में लीड रोल निभाया। बिग बॉस सीज़न 9 में उन्होंने एंट्री की और शो के विजेता बने। बिग बॉस के घर में ही उन्हें प्यार हुआ। युविका चौधरी भी बिग बॉस की कंटस्टेंट थी जिससे प्रिंस को पहली नज़र में प्यार हो गया। ये प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शो से बाहर निकलने के बाद शादी कर ली। ये दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। यह बिग बॉस की बेस्ट टॉप 10 जोड़ी में से एक है।
Must Read: बिग बॉस में बनी वो जोड़ियां जिनका बाद में हो गया ब्रेकअप
Bigg Boss Best Jodi in hindi
पारस छाबड़ा – माहिरा शर्मा (Paras Chhabra-Mahira Sharma)
पारस छाबड़ा एक भारतीय टेलीविज़न मॉडल और अभिनेता हैं, जिन्होंने रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 5 जीता है। इसके बाद वो बिग बॉस सीज़न 13 में दिखाई दिए, जहां उन्हें माहिरा शर्मा मिली, जो टीवी अभिनेत्री हैं। माहिरा कुंडली भाग्य और नागिन शो से काफी फेमस हुई हैं और उन्होंने लहंगा, गल करके आदि कई संगीत एल्बम में भी काम किया है। माहिरा और पारस अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। वे शो के अंत तक एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। बिग बॉस शो से बाहर निकलने के बाद इन्होंने एक एल्बम साथ में की और अभी ये दोनों साथ ही नज़र आते हैं।
कीथ सीक्वेरा – रॉशेल (Keith sequeira – Rochelle Rao)
कीथ सीक्वेरा और रॉशेल ने बिग बॉस सीज़न 9 में एंट्री की थी और दोनों काफी लंबे समय तक बिग बॉस के घर में रहे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद इन्होंने मार्च 2018 में शादी कर ली।
Must Read: बिग बॉस में ये विदेशी अभिनेत्रियां ले चुकी हैं हिस्सा
Bigg Boss Best Jodi in hindi
पुनीश शर्मा – बंदगी कालरा ( Puneesh Sharma – Bandgi Kalra)
बंदगी कालरा एक भारतीय मॉडल हैं, जो बिग बॉस सीज़न 11 में आई थी, वहीं उनकी मुलाकात पुनीत से हुई और दोनों में प्यार हो गया। बिग बॉस के घर में ही दोनों ने अपने प्यार का इज़हार कर दिया था। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया और अब इन्हें टॉप 10 बिग बॉस जोड़ी में गिना जाता है।
किश्वर मर्चेंट – सुयश राय (Kishwer Merchant – Suyash Rai)
किश्वर मर्चेंट काफी टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं। टीवी का ये फेमस चेहरा हैं। ये बिग बॉस सीज़न 9 में नज़र आई थी। इसी सीज़न में सुयश राय भी कंटस्टेंट बनकर आए थे। इन दोनों की जोड़ी भी बिग बॉस के घर में काफी फेमस हुई। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
Must Read: Bigg Boss Best Jodi: Best Bigg Boss couples
Bigg Boss Best Jodi in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।