बिग बॉस सीजन 12 इस महीने में होगा लॉन्च
Bigg Boss Season 12 Launch Date – बिग बॉस सारे सीजन हमेशा ही चर्चाओं में रहे हैं। बिग बॉस के फैंस को हर सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार बिग बॉस सीजन 12 आने वाला है। इस बार भी बिग बॉस में आपको कुछ नया देखने को मिलेगा। सलमान खान इस शो को साल 2010 से होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान खान ने लगभग इस शो के 8 सीजन होस्ट किए हैं। सलमान खान से बेहतर इस शो को कोई और होस्ट नहीं कर सकता है, क्योकि जिस अंदाज से सलमान खान इस शो को होस्ट करते है। क्योंकि सलमान खान के अंदाज़ की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।
दर्शकों को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतज़ार रहता है, क्योंकि सलमान खान उस दिन सभी प्रतियोगियों की क्लास लगाते हैं। दर्शकों को यह देखने में काफी मज़ा आता है। ऐसा कहा जा रहा था, कि दस का दम और नई फिल्मों में बिजी होने कीवजह से सलमान खान बिग बॉस का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
आपको बता दें कि कलर्स चैनल और शो के निर्माता ने फैसला कर लिया है, कि कैसे भी कर के इस शो को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगें। यह फैसला सलमान की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए किया है।
रेस- 3 का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज देखिए वीडियो
सूत्रों की मानें तो बिग बॉस के ऑडिशन लगभग खत्म होने वाले हैं और बहुत जल्द आपको शो के प्रतियोगियों के नाम के बारे में भी पता चल जाएगा। खबरें आ रही हैं, कि बिग बॉस सीजन 12 सितम्बर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हर नए सीजन में बिग बॉस के घर का डिज़ाइन पिछली बार से बेहतर और खूबसूरत होता है। निर्माता हर सीजन में अलग-अलग तरह के टास्क ढूंढकर लाते है। जो शो को और भी रोचक बना देता है। इस बार बिग बॉस में प्रतियोगी जोड़ियों में नज़र आएंगे।
बिग बॉस सीजन 12 से ज़ुडी और भी खबरों के लिए come back and visit us again.
Read news about Bigg Boss Season 12 Launch Date, Bigg Boss Season 12, Bigg Boss 12, Bigg Boss timing.
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
Bigg Boss Season 12 Launch Date