Bimari se bachne ke liye Mantra: भयंकर बीमारियों से सुरक्षा के लिए इन मंत्रों का करें जप, काल भी कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा !
Bimari se bachne ke liye mantra – khatarnak bimari se bachne ka mantra – कुदरत मनुष्य से रुष्ट हो गई है। तभी दुनिया भर में एक से एक भयानक बीमारियां जन्म लेकर इंसानी जीवन को ख़त्म कर रही हैं। कोरोना महामारी भी कुदरत का ही कहर है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कैसे इन भयानक बीमारियों से जीवन की रक्षा करें? हमारे धार्मिक ग्रंथों में बहुत से ऐसे रास्ते बताए गए हैं जिनके द्वारा मनुष्य इन कुदरती आपदाओं और महामारियों से खुद को सुरक्षित रख सकता है। आज हम आपको ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताएँगे जिनका उच्चारण करके मनुष्य इन घातक बीमारियों की जद में आने से कुछ हद तक बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये मंत्र।
Bimari se bachne ke liye mantra – khatarnak bimari se bachne ka mantra
श्री दुर्गा कवच का पाठ – Shree Durga Kawach – Bimari se bachne ke liye mantra
माँ दुर्गा को आदिशक्ति कहा जाता है अर्थात जिसका ना कभी जन्म हुआ ना कभी मरण। जिसने इस सृष्टि को बनाया है, जिसकी आराधना देवी-देवता करते हैं, ब्रह्मा विष्णु महेश स्वयं जिसका गुणगान करते हैं। जो मनुष्य अथ श्री दुर्गा कवच का पाठ नियमित रूप से करता है उसकी रक्षा खुद आदिशक्ति माँ दुर्गा करती हैं। दुर्गा कवच में बताया गया है कि कैसे मनुष्य के शरीर के एक-एक अंग की दुर्गा माँ खुद अलग -अलग अवतार में रक्षा करती हैं। घर से निकलने से पहले या घर में रहकर रोज़ाना स्नान आदि करके अथ श्री दुर्गा कवच का पाठ ज़रूर करें। कोई भी महामारी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगी।
Must read: दुर्गा चालीसा का पाठ करने से दूर होंगे सारे दुख
महामृत्युंजय मंत्र – Mahāmrityunjaya Mantra – khatarnak bimari se bachne ka mantra
भगवान शिव को महाकाल भी कहा जाता है। रोज़ाना महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से इंसान को मृत्यु का भय नहीं रहता। भयंकर से भयंकर बीमारियों से मनुष्य की रक्षा करता है महामृत्युंजय मंत्र। यदि किसी मनुष्य को हमेशा मृत्यु का भय रहता हो या कोई भयंकर बीमारी लम्बे समय से परेशान कर रही है तो उसे महामृत्युंजय मंत्र जपना या सुनना ज़रूर चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जो इंसान महामृत्युंजय मंत्र का जप करता है उसकी कभी भी अकाल मृत्यु नहीं होती।
Must read: महामृत्युंजय मंत्र का लाभ, अर्थ हिंदी और इंग्लिश में – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
Bimari se bachne ke liye mantra
हनुमान चालीसा – Hanuman Chalisa – bimariyon se raksha ke liye mantra
हनुमान जी नौ निधियों के मालिक हैं। वे बहुत शक्तिशाली हैं। उन्हें वरदान मिला है कि जब तक हनुमान जी को उनकी शक्तियों का अहसास नहीं कराया जायेगा तब तक वे जागृत नहीं होंगे इसलिए हनुमान जी से हर संकट से रक्षा के लिए प्रार्थना ज़रूर करनी चाहिए। ‘संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरै हनुमत बलबीरा’ — अर्थात जो हनुमान जी की आराधना करता है हनुमान जी उनकी हर संकट से रक्षा करते हैं।
Must read: Hanuman Chalisa in Hindi – यहां पढ़ें हनुमान चालीसा
कालरात्रि पूजा – Kalratri Puja – khatarnak bimari se bachne ka mantra
मां कालरात्रि नवदुर्गा का एक स्वरुप हैं। उनका रूप बहुत विकराल और भयंकर है। वे काल को भी वश में कर लेती हैं। उनकी आराधना से काल यानी यम मनुष्य का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उनकी आराधना और स्तुति से भयंकर बीमारियां दूर चली जाती हैं। उनका पाठ ज़रूर सुनें।
Must read: मां कालरात्रि की पूजा
Bimariyon se raksha ke liye mantra – Bimari se bachne ke liye mantra
कालभैरव पूजा – kaalbhairav puja
किसी भी बीमारी से रक्षा के लिए किसी भी प्रकार के भय से मुक्ति के लिए, संकट से मुक्ति के लिए कालभैरव का घर में जाप ज़रूर करना या किसी पंडित से करवाना ज़रूर चाहिए। कालभैरव भगवान् शिव के ही अवतार हैं। उनकी आराधना से काल का भय ख़त्म हो जाता है और बीमारियां आस पास भी नहीं फटकती।
Must read: कालभैरव अष्टकम् का पाठ करने से होंगी सभी बाधाएं दूर
Bimari se bachne ke liye mantra
दुर्गा सप्तशती – Durga Saptashati – Powerful Mantras for Health and Wellness in hindi
दुर्गा सप्तशती का पाठ करना मनुष्य के लिए अत्यंत आवश्यक और हितकारी है। आपको बतादें की दुर्गा सप्तशती में सात सौ श्लोक और 13 अध्याय हैं। इसे तीन भागों में विभाजित किया गया है, जिनमें प्रथम चरित्र (महाकाली), मध्यम चरित्र (महालक्ष्मी) तथा उत्तम चरित्र (महा सरस्वती) है। भगवत पुराण में कहा गया है कि माँ जगदम्बा का अवतरण मानव जाती की रक्षा के लिए ही हुआ है। उनकी सच्ची आराधना से दुःख जातक के आस पास भी नहीं फटक सकते। हिन्दू धर्म के हर धार्मिक ग्रन्थ में माँ जगदंबा की महिमा का गुणगान किया गया है इसलिए मनुष्य जाती को माँ से अपनी भूलों की क्षमा मांगनी चाहिए और मानवता की रक्षा के लिए माँ से प्रार्थना करनी चाहिए।
Must read: कोरोना के मर्ज को दूर करे मां दुर्गा के ये अचूक मंत्र
Bimari se bachne ke liye mantra, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।