BJP Manifesto 2019 – बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानें संकल्प पत्र की खास बातें
BJP Manifesto 2019 – लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। मेनिफेस्टो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में जारी किया गया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। तो जानिए इस संकल्प पत्र की कुछ खास बातें।
बीजेपी का संकल्प पत्र जारी
- लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने इस संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए आम नागरिको से सुझाव भी लिए गए थे।
Must Read – बीजेपी के ये स्टार नेता हैं पार्टी की असली पहचान
संकल्प पत्र की कुछ खास बातें
सांस्कृतिक धरोहर
- संकल्प पत्र में कहा गया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार आवश्यक प्रयास करेगी।
- गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा नदी का स्वच्छ, निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करेगी।
समावेशी विकास
- गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या को घटाकर 10% से भी कम करना।
- 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं की जाएंगी।
- सभी छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन का प्रयास किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण के लिए अहम प्रयास
- तीन तलाक, निकाह हलाला जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित व समाप्त करने को विधेयक लाया जाएगा।
- सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाना।
MUST READ- Lok Sabha election 2019 – कांग्रेस ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो, जनता से किए कई बड़े वादे
शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा
- 200 नए केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों का निर्माण।
- वर्ष 2024 तक एमबीबीएस और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संख्या दोगुनी होगी।
- भारतीय शैक्षणिक संस्थानों का विश्व के शीर्ष 500 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान।
भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करना
- प्रभावी शासन और पारदर्शी निर्णयन के माध्यम से भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना।
- सार्वजनिक सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति के लिए सेवा आपूर्ति के अधिकार सुनिश्चित करना।
स्वस्थ भारत
- 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों में टेलीमेडिसिन और डायग्नोस्टिक लैब सुवाधाएं देने का वादा।
- हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज या परास्नातक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।
- वर्ष 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण।
Must Read: BJP manifesto 2019 – Key points of BJP’s Sankalp Patra for 2019 Lok Sabha Polls
नए भारत की बुनियाद
- सभी बसावटों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) का दर्जा।
- 50 शहरों में एक मजबूत मेट्रो नेटवर्क।
- सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए भारतमाला 2.0 द्वारा राज्यों को सहायता।
किसानों की आय होगी दोगुनी
- कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
- देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा।
- छोटे और खेतिहर किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन।
आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति
- आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से जारी रखेंगे।
- सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी।