BJP Manifesto 2021: पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी ने जारी किया ‘घोषणा पत्र’, जानें खास बातें
BJP Manifesto 2021 in hindi pdf west Bengal – पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के सभी बड़े नेता बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा ”कई वर्षों से संकल्प पत्र महज़ एक प्रक्रिया बनकर रह गया था। जब से भाजपा की सरकारे बनने लगीं तब से संकल्प पत्र का महत्व बढ़ने लगा। संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प है दुनिया के सबसे बड़े दल का। जानिए घोषणापत्र की खास बातें।
BJP manifesto 2021 in hindi pdf west Bengal – पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी का घोषणापत्र
BJP sankalp patra 2021 pdf – sonar bangla sankalp patra
घोषणापत्र की खास बातें
- अपने चुनावी घोषणापत्र में बीजेपी ने ऐलान किया कि यदि पश्चिम बंगाल में उसकी सरकार बनती है तो राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
- बंगाल में सभी बेटियों के लिए केजी से पीजी तक की सारी पढ़ाई निशुल्क होगी।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
- पांच साल के भीतर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोज़गार दिया जाएगा।
- मंत्रिमंडल की पहली बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू किया जाएगा।
- अमित शाह ने यह भी दावा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना की शुरुआत की जाएगी और इसके तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक प्रति वर्ष 10 हज़ार रुपये दिए जाएंगे।
BJP manifesto 2021 in hindi pdf west Bengal : bjp manifesto 2021 in bengali
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने के साथ ही 75 लाख किसानों को जो 18 हज़ार रुपये तीन साल से ममता दीदी ने नहीं पहुंचाए हैं, वह भी सीधे किसानों को बैंक खाते में देंगे।
Must Read: जानिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर क्या कुछ हो रहा है ख़ास
BJP manifesto 2021 in hindi pdf west Bengal : bjp ishtehaar in bengali 2021 pdf
- शाह ने ऐलान किया कि बीजेपी 11 हज़ार करोड़ रुपये की ‘सोनार बांग्ला फंड’ की शुरुआत करेगी, जो बंगाल के साहित्य, कला, संस्कृति और सारी विधाओं को प्रमोट करने का काम करेगा।
- मत्स्य पालकों को हर वर्ष छह हज़ार रुपये दिए जाएंगे। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पांच साल में हर परिवार के एक सदस्य को रोज़गार देंगे।
- पश्चिम बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा।
- उत्तरी बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए AIIMS बनाए जाएंगे।
Must Read: जानिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें और कौन खड़ा है किसके खिलाफ
BJP Manifesto 2021 in hindi pdf west Bengal, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।