Lok Sabha chunav 2019 – जानें बीजेपी के इन दिग्गज नेताओं के खिलाफ कौन लड़ रहा है चुनाव
Bjp neta ke khilaf kaunsa neta ladega chunav 2019 – लोकसभा चुनाव 2019 नज़दीक हैं। इसी के चलते सारी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने की तैयारियां कर रही हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 की ये जंग आसान नहीं होने वाली है क्योंकि बीजेपी पार्टी की कई ऐसी सीटें हैं जिनपर महाटक्कर होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं Bjp neta ke khilaf kaunsa neta ladega chunav 2019.
राजनाथ सिंह के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में लखनऊ सीट से चुनाव लड़ेंगे।
- खबरों की मानें तो राजनाथ सिंह के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ सीट से एसपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।
- वहीं कांग्रेस की ओर से जितिन प्रसाद को लखनऊ सीट से राजनाथ के खिलाफ उतारा गया है।
नरेंद्र मोदी के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की ओर से वाराणसी की संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2014 में भी नरेंद्र मोदी ने इसी सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमे उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी।
- खबरों की मानें तो विपक्षी दल यहां से अपने- अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि किस पार्टी का कौन सा उम्मीदवार मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेगा।
MUST READ – BJP Manifesto 2019 – बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानें संकल्प पत्र की खास बातें
अमित शाह के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से इस बार बीजेपी की तरफ से अमित शाह चुनावी मैदान में उतरेंगे। शाह पहली बार यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
- कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ अपने विधायक सी जे चावड़ा को मैदान में उतारा है।
- बाकी पार्टियों ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
स्मृति ईरानी के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- भाजपा ने स्मृति ईरानी को अमेठी से मैदान में उतारा है।
- वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी सीट से स्मृति के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
- स्मृति ईरानी ने 2014 में भी अमेठी से ही चुनाव लड़ा था, लेकिन वो चुनाव जीत नहीं पाई थीं।
पूर्व गवर्नर कुम्मनम राजशेखर के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- केरल की तिरुवनन्तपुरम सीट से इस बीर बीजेपी की ओर से मिजोरम के पूर्व गवर्नर कुम्मनम राजशेखर चुनाव लड़ेंगे।
- वहीं कांग्रेस के मौजूदा सांसद शशि थरूर भी इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
- बीजेपी से चुनाव लड़ने के लिए कुम्मनम ने गवर्नर पद से इस्तीफा दिया था।
राज कुमार चाहर के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- बीजेपी की तरफ से राज कुमार चाहर फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे।
- चाहर को चुनौती देने के लिए कांग्रेस की ओर इस सीट से राज बब्बर चुनाव लड़ेंगे।
- वहीं बीएसपी की तरफ से इस सीट पर राजवीर सिंह को उतारा गया है।
MUST READ- मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां, जो हैं काबिल-ए-तारीफ
जया प्रदा के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रामपुर सीट से बीजेपी ने बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा को उतारा है।
- इनके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से चुनाव संजय कपूर लड़ेंगे।
- वहीं एसपी की तरफ से मोहम्मद आजम खान चुनाव लड़ेंगे।
दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- बीजेपी ने इस बार आजमगढ़ से भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को उतारा है।
- निरहुआ के लिए यहां से चुनाव जीतना एक बड़ी चुनौती होगा क्योंकि इस सीट से उनके खिलाफ एसपी की ओर से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे।
दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी को रायबरेली की लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।
- वहीं बीजेपी की तरफ से उन्हें टक्कर देने के लिए दिनेश प्रताप सिंह को उतारा गया है।
हेमा मालिनी के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- मथुरा सीट से बीजेपी की ओर से हेमा मालिनी चुनावी मैदान में खड़ी हुई हैं।
- कांग्रेस की ओर से इन्हें पटखनी देने के लिए महेश पाठक को उतारा गया।
- वहीं आरएलडी की तरफ से नरेंद्र सिंह इन्हें चुनौती देंगे।
Must Read- बीजेपी के ये स्टार नेता हैं पार्टी की असली पहचान
Bjp neta ke khilaf kaunsa neta ladega chunav 2019 ke jaisi Lok Sabha election 2019 ki sabhi jankariyon ke liye, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.