बॉलीवुड की देसी बालाएं जिन्हें पसंद आए विदेशी दुल्हे
Bollywood actress married foreigners – बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसिस हैं जिन्हें दुनिया के लाखों लोग पसंद करते हैं। न जाने कितने लड़के और लड़कियां इनके दीवाने हैँ। लेकिन ये दीवानी हैं विदेशी लड़कों की। तभी तो इन देसी बालाओं ने देसी लड़कों को छोड़ विदेशी लड़कों से शादी रचाई। अब इस लिस्ट मे प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया। प्रियंका और निक जल्द ही शादी करने वाले हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में और कौन-कौन शामिल हैं।
Must Read: सलमान खान के रहे इतने सारे अफेयर लेकिन आज भी हैं कुवांरे
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ
- बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने कुछ समय पहले गुपचुप तरीके से अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन जीन गुडइनफ के साथ शादी रचा ली। प्रीति शादी से पहले जीन के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थी। रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार इन्होंने शादी करने का फैसला किया और अब ये अपनी मैरिड लाइफ को काफी इंजॉय कर रही हैं।
इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू नीबोन
- पिछले कई सालों से इलियाना ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। कुछ समय पहले इन दोनों ने भी गुपचुप तरीके से शादी करके सबको हैरान कर दिया। अपनी इस सीक्रेट शादी के बारे में अभी तक इन्होंने ज़्यादा खुलकर नहीं बताया है।
Must Read: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने भी खेले सियासी दांव-पेच
माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने
- बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी माधुरी के फैंस की लिस्ट बहुत बड़ी है। धक-धक गर्ल माधुरी ने भी विदेशी को ही अपना हमसफ़र चुना। माधुरी दीक्षित ने अमेरिका में रहने वाले सर्जन श्रीराम माधव नेने के साथ शादी रचाई। अब माधुरी के दो बेटे भी हैं। शादी के बाद माधुरी लंबे वक्त तक अमेरिका में रहीं, लेकिन अब ये मुंबई में हैं।
श्रिया सरन और आंद्रेई कोशेचिव
- श्रिया सरन ने बॉलीवुड में कई फिल्में की। फिल्म दृश्यम में इनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हाल ही में श्रिया सरन ने अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचिव के साथ शादी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरें लोगों के बीच काफी ज़्यादा वायरल हुईं।
Must Read: सलमान खान ने कैटरीना से लेकर आयुष शर्मा तक को किया बॉलीवुड में लॉन्च
सेलीना जेटली और पीटर हैग
- एक्ट्रेस सेलीना जेटली ने पीटर हैग से 2011 में शादी की थी। पीटर और सेलीना की मुलाकात एक फैमिली फ्रेंड के ज़रिए हुई। शादी के बाद से ही सेलीना ने फिल्मों से दूरी बना ली। फिलहाल वो अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं।
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
- फिल्म पैडमैन में नज़र आईं एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने साल 2012 में अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी। राधिका के पति बेनेडिक्ट एक बेहतरीन रशियन वाइलन प्लेयर हैं।
Also Read: आमिर खान कैसे बने सुपरस्टार, जानें उनके बारे में कुछ इंटरेस्टिंग बातें
For more updates like Bollywood actress married foreigners, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर पर हमें फ़ॉलों करें।