बॉलीवुड की इन हीरोइनों को मिला 40 की उम्र के बाद सच्चा प्यार
Bollywood actress who married after 40 – बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर के साथ–साथ शादी करके घर बसाया है। लेकिन बॉलीवुड मे कई ऐसी हीरोइने भी हैं जिन्होंने शुरुआत से सिर्फ अपने करियर पर ही फोकस किया और चालीस की उम्र के बाद शादी की। इन अभिनेत्रियों को चालीस की उम्र के बाद मिला सच्चा प्यार। कई तो ऐसी हीरोइन भी हैं जिन्होंने साठ साल की उम्र में भी शादी की है। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।
Bollywood actress who married after 40
प्रीति ज़िंटा
- बॉलीवड की ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा के अफेयर की खबरें कई अभिनेताओं के साथ रहीं। लेकिन इन्होंने शादी फिल्म इंडस्ट्री से बाहर जाकर की।
- साल 2016 में प्रीति ने 41 साल की उम्र में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी रचाई। शादी से पहले इन्होंने सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दिया। प्रीति किंग्स XI पंजाब टीम की मालकिन भी हैं।
Must read- जानिए डिंपल गर्ल प्रीति ज़िंटा की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Bollywood actress who married after 40
उर्मिला मातोंडकर
- ‘रंगीला गर्ल’ के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। उस समय उनकी उम्र 42 साल थी।
- मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। शादी से पहले उर्मिला ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।
- फिल्मों में काम करते हुए इन्होंने सिर्फ अपने करियर पर फोकस किया।
नीना गुप्ता
- इस लिस्ट में एक्ट्रेस नीना गुप्ता का नाम भी आता है। नीना काफी सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। ये अभिनेत्री होने के साथ- साथ फिल्म डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर भी हैं।
- 49 साल की उम्र में इन्होंने दिल्ली के सीए विवेक मेहरा से शादी रचाई। ये शादी इन्होंने साल 2008 में की थी।
- नीना की एक बेटी भी है, जो क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना के प्यार की निशानी है। नीना ने विवियन रिचर्ड्स से बिना शादी किए उनकी बेटी मसाबा को जन्म दिया था।
Must read- उम्र की परवाह न करते हुए इन स्टार्स ने की अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी
Bollywood actress who married after 40
मनीषा कोईराला
- साल 2010 में मनीषा कोईराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की। जब उन्होंने शादी की तब उनकी उम्र 40 साल थीं।
- शादी से पहले ये बॉलीवुड में अपना करियर बना रही थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी और करियर को बनाने के बाद शादी का फैसला किया।
सुहासिनी मुले
- सुहासिनी मुले एक बेहतरीन अदाकारा हैं। ये कई फिल्मों और सीरियल्स में दिख चुकी हैं। सुहासिनी लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहीं। इसके बाद 1990 में उनका ब्रेकअप हो गया।
- साल 2011 में सुहासिनी ने 60 साल की उम्र में अतुल गुर्टु से शादी रचाई। इस उम्र में शादी करके इन्होंने दुनिया को ये समझा दिया कि इंसान किसी भी उम्र में प्यार कर सकता है और शादी भी।
- ये ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभा चुकी हैँ।
Must read- बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को मिला ‘सेकेंड हैंड हसबैंड
For more articles like Bollywood actress who married after 40, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.