ये एक्ट्रेस लड़खड़ा गयी रैंप पर, हुईं oops moment का शिकार
Bollywood Actresses who fell on ramp – आपने अक्सर देखा होगा कि फैशन शो में जब मॉडल्स अपना जलवा बिखेरती हैं तो शो में चार चाँद लग जाते हैं| मगर जब बॉलीवुड एक्ट्रेस इन शो में कैट वॉक करती हैं तो शो का मज़ा दोगुना हो जाता है| लेकिन कई बार रैंप वॉक करते समय ये ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं हैं| तो चलिए आपको बताते हैं कौन- कौन सी एक्ट्रेस को फेस करना पड़ा है ये एम्बेरेसिंग मोमेंट्स|
Bollywood Actresses who fell on ramp | बॉलीवुड एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट
यामी गौतम
- 2019 के लैक्मे फैशन वीक में डिज़ाइनर गौरी और नैनिका के लिए शो स्टॉपर बनीं यामी गौतम रैंप पर ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई।
- इस दौरान उन्होंने लॉन्ग गाउन और बूट्स पहने हुए थे जिसकी वजह से उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो रैंप पर ही गिर गई।
- मगर यामी ने जैसे तैसे खुद को संभाला और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उठी और वापस रैंप वॉक किया|
- उनके इस अंदाज़ के लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ़ हुई थी|
Bollywood Actresses who fell on ramp
Must read: इंडियन चाय की दीवानी हैं यामी गौतम, फिट रहने के लिए करती हैं खूब मेहनत
सोनाक्षी सिन्हा
- सोनाक्षी सिन्हा साल 2010 में बैंगलुरू में ब्लेंडर्स प्राइड फैशन शो में शो स्टॉपर थी।
- शो के दौरान रैम्प पर वह खुद को संभाल नहीं पाई और धड़ाम से गिरी पड़ी।
- सोनाक्षी मशहूर फैशन डिज़ाइनर गेविन सी मिगेल के गाउन में रैंप पर उतरी थी और स्टेज पर पहला कदम रखते ही उनका यह हाल हो गया|
- बैलेंस बिगड़ते ही वह खुद को संभाल नहीं पाई और ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गयी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मज़ाक बनाया गया।
Bollywood Actresses who fell on ramp
Must read: सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
पूनम ढिल्लों
- पूनम ढिल्लों ने 16 साल की उम्र में मिस इंडिया बनने के बाद से ही फिल्मों और छोटे पर्दे पर अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीता।
- रैंप वॉक से पुराना रिश्ता होने के बाद भी साल 2014 में विक्रम फडणवीस के लिए रैंप पर चलते हुए वह गिर पड़ीं।
- कैट वॉक के दौरान हाई हील में उनकी साड़ी उलझ गयी और वो धड़ाम से स्टेज पर गिर पड़ीं। उसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और वॉक दोबारा से शुरु किया|
कंगना राणावत
- इस लिस्ट में एक नाम कंगना राणावत का भी है| भले ही कंगना ने फैशन फिल्म में परफेक्ट वॉक की हो, मगर असल ज़िंदगी में उनके कदम कई बार लड़खड़ाते हुए नज़र आये|
- वह विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक 2014 के ग्रैंड फिनाले में डिज़ाइनर नम्रता जोशीपुरा की शो स्टॉपर बनी थी।
- मगर वॉक करते हुए उनका बैलेंस बिगड़ा और उनका ग्रेसफुल अंदाज़ लडखड़ाते क़दमों में बदल गया| ये कंगना का सबसे बड़ा ऊप्स मोमेंट था।
Bollywood Actresses who fell on ramp
Must read: सोशल मीडिया पर नहीं देखने को मिलती बॉलीवुड के इन सितारों की चमक
सोना मोहपात्रा
- 2013 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान सोना अपनी परफॉरमेंस देते वक़्त बहुत बुरी तरह से गिर गयी थी।
- गिरने के बाद उन्होंने तुरंत उठने की कोशिश भी की लेकिन हील में उनकी ड्रेस फंस गई और वे फिर अनबैलेंस हो गई। सोना को गिरता देख रैम्प वॉक कर रही मॉडल्स चौंक गईं।
- इस ऊप्स मोमेंट के लिए उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था|
Must read: Interesting facts about Kareena Kapoor and Saif Ali Khan
Read more stories like : Bollywood Actresses who fell on ramp, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।