जानें क्या सोचकर रखा गया इन सितारों का निकनेम, पढ़ते ही छूट जाएगी आपकी हंसी
Bollywood celebs and their weird nicknames – बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके बहुत ही अजीबोगरीब निकनेम हैं। इन स्टार्स के अजीबोगरीब निकनेम दर्शकों को भी खूब पंसद आते हैं। इसमें से कुछ स्टार्स के निकनेम ऐसे हैं जो उनके माता पिता ने रखे हैं और कुछ ऐसे भी हैं जिनके नाम उनके दोस्तों ने रखें हैं | तो चलिए आज आपको बॉलीवुड स्टार्स के अजीबोगरीब निकनेम बताते हैं।
Bollywood celebs and their weird nicknames – बॉलीवुड स्टार्स और उनके निकनेम
ऋतिक रोशन – Hrithik Roshan
- वर्ल्ड के मोस्ट स्टाइलिश एंड हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन का निकनेम डुग्गु है| इंटरेस्टिंग बात ये है कि उनका ये अजीबोगरीब निकनेम उनके पापा के नाम पर रखा गया है |
- ऋतिक के पापा का निकनेम ‘गुड्डु है इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम डुग्गु रखा है|
रणबीर कपूर – Ranbir Kapoor
- रणबीर का अजीबोगरीब निकनेम उनकी मम्मी नीतू कपूर ने रखा| नीतू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रणबीर को सुबह-सुबह उठकर तैयार होने की आदत है इसलिए वह उसे रेमंड बुलाती हैं|
- रेमंड एक कपड़े बनाने वाली कंपनी का नाम है। कंपनी की टैगलाइन ‘रेमंड- द कंप्लीट मैन’ है और नीतू का मानना है कि रणबीर भी एक कंप्लीट मैन हैं।
Bollywood celebs and their weird nicknames
Must read: एक्टर ही नहीं बतौर डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं रणबीर कपूर
आलिया भट्ट – Alia Bhatt
- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने स्टारडम के साथ– साथ अपने निकनेम के लिए भी बहुत फेमस हैं|
- आलिया के दोस्त और घरवाले उन्हें प्यार से आलू बुलाते हैं। यहां तक कि उन्हें खाने में भी आलू बहुत पसंद है|
- बचपन में वह बहुत हेल्थी थी इसलिए उनके दोस्त उन्हें बटाटा वड़ा भी कहकर बुलाते थे|
वरुण धवन – Varun Dhawan
- अपने नॉटी (naughty) अंदाज़ से सबको हंसाने वाले वरुण धवन का निकनेम पप्पू है | इन्हें घर पर प्यार से ‘पप्पू’बुलाया जाता है।
- यहां तक कि कभी – कभी उनके पापा डेविड धवन उनको चिढ़ाने के लिए सबके सामने उन्हें इसी नाम से बुलाने लगते हैं|
प्रियंका चोपड़ा – Priyanka Chopra
- बॉलीवुड की देसी गर्ल पिग्गी चोप्स (piggy chops) के एक नहीं बल्कि दो निकनेम है|
- घरवाले उन्हें मिमी बुलाते हैं क्योंकि उन्हें बचपन से मिमिक्री करने का बहुत शौक था |
- मगर दोस्त उन्हें मिट्ठू कहकर बुलाते हैं | उनकी कज़िन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनको मीमी दीदी कहकर बुलाती हैं|
Bollywood celebs and their weird nicknames
Must read: All of Priyanka Chopra’s sexy outfits
श्रद्धा कपूर – Shraddha Kapoor
- श्रद्धा का निकनेम सुनकर आपको हंसी आएगी, उन्हें ये नाम उनके को-स्टार और दोस्त वरुण धवन ने दिया है|
- वरुण श्रद्धा को चिरकुट के नाम से बुलाते हैं | ये दोनों बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने एक साथ कई फिल्में भी की।
करीना कपूर खान – Kareena Kapoor
- करीना कपूर को बॉलीवुड में फैशन आइकॉन माना जाता है| उनका निकनेम बहुत क्यूट है।
- घरवाले और दोस्त करीना को बेबो कहकर बुलाते हैं। फिल्म कमबख्त इश्क का एक गाना भी उनके नाम पर बनाया गया था|
Bollywood celebs and their weird nicknames
Must read: क्या आप जानते हैं फैशन आइकॉन करीना कपूर को एक्टिंग के अलावा और क्या- क्या पसंद है?
करिश्मा कपूर – karishma kapoor
- करीना कपूर खान की तरह उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर का भी एक अजीबोगरीब सा निकनेम है।
- करिश्मा कपूर को प्यार से लोलो कहकर बुलाया जाता है। ये कई जगह लोलो के नाम से ही फेमस हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन – Aishwarya Rai
- ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय को बचपन से उनके घरवाले गुल्लू बुलाते हैं।
- ये अजीबोगरीब निकनेम ऐश की पर्सनालिटी पर बिलकुल सूट नहीं करता। ऐश्वर्या की मां आज भी कई बार उन्हें इसी नाम से पुकारती हैं।
Must read: बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी छाई ऐश्वर्या की दीवानगी, स्टार्स भी हैं इनके जबरा फैन
शाहिद कपूर – Shahid Kapoor
- बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर का निकनेम साशा है। उन्हें घर पर लोग इसी नाम से बुलाते हैं।
- ये निकनेम उनकी पर्सनालिटी और अंदाज़ पर बिलकुल परफेक्ट फिट बैठता है।
Must read: बॉलीवुड कपल्स की सिज़लिग केमिस्ट्री
Bollywood celebs and their weird nicknames, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।