सलमान खान ने कैटरीना से लेकर आयुष शर्मा तक को किया बॉलीवुड में लॉन्च
Bollywood celebs launched by Salman Khan – सलमान खान को बॉलीवुड में स्ट्रगलर्स का गॉडफादर कहा जाता है। सलमान ने बॉलीवुड में कई सितारो को लॉन्च किया। अपनी इसी दरियादिली के कारण ही सलमान बॉलीवुड पर राज़ करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं अब तक सलमान ने किन- किन स्टार्स का बॉलीवुड में करियर बनाया।
स्नेहा उल्लाल
- स्नेहा उल्लाल को सलमान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उन्होंने ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद उनकी जैसी दिखने वाली स्नेहा को अपने साथ फिल्म लक्की में काम दिया था।
- लेकिन स्नेहा का बॉलीवुड में लक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया।
Must Read: सलमान खान के रहे इतने सारे अफेयर लेकिन आज भी हैं कुवांरे
कैटरीना कैफ
- कैटरीना ने अपने करियर की शुरूआत बूम फिल्म से की थी। लेकिन उन्हें ये फिल्म फ्लॉप रही और इनके डूबते करियर को सलमान खान ने उभारा।
- सलमान ने कैटरीना को अपने होम प्रोड्क्शन फिल्म से लॉन्च किया। इसके बाद कैट को लगातार सुपरहिट फिल्में मिलने लगी और आज वो बेस्ट एक्ट्रेसिस की लिस्ट में शुमार हैं।
ज़रीन खान
- साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘वीर‘ से सलमान ने ज़रीन को लॉन्च किया। इस फिल्म में ज़रीन ने लीड रोल निभाया था।
- ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म से ज़रीन काफी मशहूर हुई थीं।
सोनाक्षी सिन्हा
- सलमान ने साल 2010 में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म ‘दबंग‘ से लॉन्च किया।
- ये फिल्म इतनी हिट हुई कि सोनाक्षी को आज भी ‘दबंग गर्ल‘ के नाम से जाना जाता है।
- सोनाक्षी ने इसके बाद ‘दबंग 2′ में भी काम किया।
Must Read: बॉलीवुड में बड़ी बहन हिट, तो छोटी बहन को नहीं मिली पहचान
डेज़ी शाह
- डेज़ी शाह ने 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जय हो‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से सलमान ने डेज़ी का डेब्यू कराया था।
- अभिनेत्री बनने से पहले ये गाने कोरियोग्राफ करती थी। इन्होंने सलमान की कई फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ किए हैं।
अर्जुन कपूर
- अर्जुन कपूर को हीरो बनने की प्रेरणा सलमान खान से मिली। सलमान ने ही अर्जुन का वज़न कम करने में मदद की थी।
- अर्जुन अपनी सक्सेस के पीछे सलमान खान का हाथ मानते हैं।
Must Read: आमिर खान कैसे बने सुपरस्टार, जानें उनके बारे में कुछ इंटरेस्टिंग बातें
अथिया शेट्टी
- अथिया शेट्टी सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी है। अथिया ने सलमान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो‘ से डेब्यू किया।
- इस फिल्म में सलमान ने अपनी आवाज़ में एक गाना भी गाया था।
सूरज पंचोली
- सलमान खान ने फिल्म ‘हीरो‘ में अथिया के अपोजिट सूरज पंचोली को लिया था।
- इस डेब्यू फिल्म के बाद से ही सूरज काफी लाइमलाइट में आ गए थे। लेकिन इसके बाद वो कोई खास पहचान नहीं बना पाए।
भूमिका चावला
- साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम से सलमान ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री भूमिका चावला को बॉलीवुड में लॉन्च किया।
- इस फिल्म के बाद भूमिका कई और भी फिल्मों में भी नज़र आईं।
- आखिरी बार ये फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में नज़र आई थी।
Must Read: बॉलीवुड स्टार्स जिनकी लड़ाई के चर्चे हर जगह रहे
प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल
- अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल को सलमान अपने प्रॉडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘नोटबुक‘ में लॉन्च कर रहे हैं।
- फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ की जाएगी।
आयुष शर्मा और वरीना हुसैन
- इन दोनों को भी सलमान ने फिल्म ‘लवरात्रि‘ से बॉलीवुड में लॉन्च किया।
- आयुष सलमान की बहन अर्पिता के पति हैं।
- फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमान नहीं दिखाया, लेकिन आयुष को फिल्म से अच्छी पहचान मिल गई।
हिमेश रेशमिया
- फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया का करियर बनाने में भी सलमान खान का अहम रोल है।
- सलमान ने अपनी फिल्म ‘तेरे नाम‘ में हिमेश को ब्रेक दिया था।
- ये ब्रेक उनके लिए सबसे बड़ी सफलता बन गया। इस फिल्म के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था।
सना खान
- सना खान को रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 12 से पहचान मिली थी।
- लेकिन उनका फिल्मों में डेब्यू सलमान ने फिल्म जय हो से कराया था।
Must Read: कैटरीना कैफ़ की जिंदगी की कुछ अनसुनी बातें
To read more stories like Bollywood celebs launched by Salman Khan, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.