बॉलीवुड सितारे जो रियल लाइफ में कर रहे हैं देश सेवा
Bollywood stars and their social works – बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जो फ़िल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। ये सितारे सभी ज़रूरतमंद लोगों की सहायता करके उनकी परेशानियां कम करने का प्रयास करते हैं। ये लोग अपनी कमाई का कुछ प्रतिशत भाग दान में देते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कौन से हैं ये सितारे।
अक्षय कुमार
- अक्षय ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए ‘सीआरपीएफ’ के 12 जवानों के परिवारों को 9-10 लाख रुपये डोनेट किए।
- उन्होंने मुंबई में महिलाओं को मुफ्त में आत्म-रक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक मार्शल आर्ट्स स्कूल भी शुरू किया। इसके अलावा 4000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया।
- अक्षय ने शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए एक ऐप लॉन्च किया, जो शहीदों के परिजनों को आर्थिक रूप से सहायता देता है।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां बाप-बेटे से कर चुकी हैं रोमांस
जॉन अब्राहम
- बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जॉन अब्राहम ‘एनिमल्स लवर्स’ के नाम से जाने जाते हैं। यही कारण है कि वह पेटा (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के साथ जुड़े हुए हैं।
- जॉन ने मुंबई के प्रसिद्ध ‘लीलावती अस्पताल’ में ज़रूरतमंद लोगों को 10 लाख रुपये दान दिए थे।
- इसके साथ ही वो कई ऐसे सामाजिक मुहिम से जुड़े हुए हैं, जो गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की मदद करता है।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के ये स्टार्स फिल्मों में काम करने के लिए हुए फैट टू फिट
सलमान खान
- सलमान खान एक ‘बीइंग ह्यूमन’ फाउंडेशन चलाते हैं। ‘बीइंग ह्यूमन’ गरीबों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं प्रदान करता है। इस संस्थान द्वारा मोतियाबिंद की सर्जरी, दिल की जन्मजात बीमारी से परेशान कई बच्चों का मुफ्त में इलाज कराया जा चुका है।
- बीइंग ह्यूमन द्वारा कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के छोटे शहरों और गांवों में मुफ्त नेत्र शिविर आयोजित किए गए।
- मार्च 2018 तक, 45,000 से अधिक लोग इस कैंप में अपनी आंखों का चेकअप करा चुके हैं साथ ही 2240 से अधिक लोग सर्जरी करा चुके हैं।
- इस फाउंडेशन ने लगभग 12 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया है। महाराष्ट्र और बाहरी राज्यों के कई गांवों को भी गोद लिया है। इसके अलावा यह कमज़ोर बच्चों को एक बेहतर शिक्षा प्रदान करने में मदद करते हैं। ये संस्था और भी कई कार्य करती है।
ये भी पढ़ें: सलमान खान के बारे में कुछ अनसुनी बातें
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने कैटरीना से लेकर आयुष शर्मा तक को किया बॉलीवुड में लॉन्च
प्रियंका चोपड़ा
- प्रियंका चोपड़ा अपनी खुद की फाउंडेशन चला रही हैं, जिसे ‘प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर एजुकेशन एंड हेल्थ’ के नाम से जाना जाता है। ये छोटे को बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है।
- वह अपनी वार्षिक आय का 10% इस फाउंडेशन को दान करती हैं। प्रियंका ‘सेव द गर्ल’ अभियान की भी सदस्य है।
- ‘ऑर्गन डोनेशन’ को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपने ऑर्गन को डोनेट करने का भी फैसला किया।
ये भी पढ़ें: Interesting Facts about Priyanka Chopra
दीया मिर्ज़ा
- दीया मिर्ज़ा पर्यावरण के मुद्दों पर पूर्ण रूप से बढ़ावा और जागरूकता पैदा कर रही हैं।
- वे ‘वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (WTI) की ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त हुई हैं। इसके अलावा ‘पेटा’ और ‘चाइल्ड राइट्स एंड यू’ जैसे संगठनों की सदस्य भी हैं।
- आंध्रप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘एचआईवी/एड्स और कन्या भ्रूण हत्या’ के बारे में जागरूकता फैलाने का काम भी करती हैँ।
अमिताभ बच्चन
- बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वो भी गरीब लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहते हैं।
- हाल ही में अमिताभ बच्चन ने गरीब किसानों की मदद के लिए पैसे डोनेट किए थे।
- इसके साथ ही ये यूनिसेफ की महत्वाकांक्षी परियोजना पल्स पोलियो, भारत सरकार की कैंपेन ‘Save Our Tigers’ से भी जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें: जानिए अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जिनसे अभी तक आप अंजान हैं
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है
To read more stories like Bollywood stars and their social works,, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।