ये हैं आपके फेवरेट स्टार्स और उनके अजीबोगरीब अंधविश्वास
bollywood stars superstition – बॉलीवुड स्टार्स अपनी सक्सेस को लेकर बहुत चिंता में रहते हैं| इसलिए वह अलग-अलग तरीके से अपना गुड लक ढूंढते हैं| आपको शायद पता भी न हो आपके बॉलीवुड स्टार्स किन-किन चीज़ों पर अंधविश्वास करते हैं। उन्हें अपने लिए लकी मानते हैं| तो चलिए आपको बताते हैं इन स्टार्स के अंधविश्वास के बारे में|
सलमान खान
- सलमान खान हमेशा ही अपनी कलाई पर अपने पिता सलीम खान का दिया हुआ ब्रेसलेट पहनते हैं|
- कभी भी वह इसे खुद से दूर नहीं करते| उनका मानना है कि यह उनके लिए गुड लक की तरह काम करता है|
शाहरुख़ खान
- माना जाता है कि शाहरुख़ को 555 नंबर बहुत पसंद है|
- वह इसे खुद के लिए काफी लकी मानते हैं|
- शाहरुख़ की कई गाड़ियों और बाइक्स की नंबर प्लेट पर 555 नंबर देखा जा सकता है|
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को मिला ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’
अजय देवगन
- अजय देवगन का फ़िल्मी करियर कुछ ठीक नहीं चल रहा था इसलिए उन्होंने अपना सरनेम बदलने के बारे में सोचा|
- 2009 में उन्होंने अपने सरनेम से ‘A’ हटा दिया|
- उनके मुताबिक़ इसके बाद से उन्हें वापस सक्सेस मिली|
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने किरदार में जान डालने के लिए मुंडवाए अपने बाल
अमिताभ बच्चन
- अमिताभ को अपनी कंपनी अमिताभ बच्चन कारपोरेशन लिमिटेड के फेल होने से बड़ा नुक्सान हुआ|
- वह दिवालिया होने की कगार पर थे। तभी उन्होंने गुड लक के लिए नीलम की अंगूठी पहननी शुरू की|
- अंगूठी पहनने के कुछ वक्त बाद ही उन्हें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ मिल गया| तब से उन्होंने यह अंगूठी खुद से दूर नहीं की|
दीपिका पादुकोण
- दीपिका का गुड लक छिपा है सिद्धिविनायक मंदिर में|
- अपनी फिल्म की रिलीज़ से पहले और बाद में वो यहाँ ज़रूर जाती हैं|
अक्षय कुमार
- अक्षय का मानना है कि अपनी फिल्मों के लिए वह खुद अनलकी हैं|
- इसलिए जब भी उनकी फिल्म रिलीज़ होने वाली होती है। वह इंडिया से बाहर निकल जाते हैं|
- फिल्म रिलीज़ के बाद ही अक्षय वापस आते हैं|
शिल्पा शेट्टी
- आईपीएल के दौरान शिल्पा शेट्टी अपनी टीम की जीत के लिए काफी कुछ करती हैं|
- वह अपनी टीम के मैच के दौरान हाथों में दो घड़ियाँ पहनती हैं|
- इतना ही नहीं वह दूसरी टीम की बैटिंग में पैर क्रॉस करके और अपनी टीम की बैटिंग के दौरान पैर खोलकर बैठती हैं|
बिपाशा बसु
- बिपाशा को बुरी नज़र लगने का बहुत डर रहता है|
- इससे बचने के लिए वह हर शनिवार नींबू और मिर्ची खरीदकर अपनी गाड़ी पर लगाती हैं|
विद्या बालन
- विद्या बालन के लिए उनका काजल गुड लक लाता है|
- वह सिर्फ हाशमी ब्रांड का काजल ही इस्तेमाल करती हैं|
- पहले विद्या के लिए ख़ास पाकिस्तान से यह काजल इंडिया आता था, लेकिन अब ये ब्रांड भारत में भी मिलता है|
ये भी पढ़ें: इन स्टार्स ने बच्चों को गोद लेकर संवारी उनकी ज़िंदगी
For more stories like Bollywood stars superstition, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।