सितारों का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, ये हुए फैट टू फिट
Bollywood stars who went from Fat to Fit – बॉलीवुड में काम करना इतना आसान नहीं है, जितना हमे फिल्मों में दिखता है। फिल्मों में काम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अपनी बॉडी और फिगर को मेंटेन करना पड़ता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अनफिट थे, लेकिन आज उनका नाम बॉलीवुड से लेकर फैशन की ऐ-लिस्ट में शुमार हैं। फैट से फिट बनने के लिए इन स्टार्स ने कड़ी मेहनत की और आज इसका रिज़ल्ट सामने है। तो चलिए आपको बताते हैं किस- किस ने घटाया अपना वज़न और बने फैट टू फिट।
अर्जुन कपूर
- सबके दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों में आने से पहले काफी मोटे थे। उनका वज़न करीब 140 किलो था।
- जब उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बनाया तो सबसे पहले अपने वज़न को कम किया। अर्जुन ने वज़न कम करने के लिए जिम में खूब पसीना बहाया और तब जाकर फिल्मों में एंट्री ली।
Must Read: बॉलीवुड में बड़ी बहन हिट, तो छोटी बहन को नहीं मिली पहचान
आलिया भट्ट
- फिल्मों में आने से पहले आलिया का वज़न करीब 67 किलो था। फिल्मों में आने के लिए इन्होंने 16 किलो वज़न घटाया।
- आलिया अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काफी स्लिम ट्रिम लग रही थी। आलिया ने वज़न घटाने के लिए खूब मेहनत की और सिर्फ तीन हफ्ते में ही वज़न कम कर लिया।
ज़रीन खान
- बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान का वज़न कभी 100 किलो हुआ करता था, लेकिन फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने डाइटिंग की और जिम जाना शुरु किया।
- कड़ी मेहनत करने के बाद उनका वेट कम हुआ। वेट कम होते ही ज़रीन ने सलमान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
सोनाक्षी सिन्हा
- बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले सोनाक्षी ने करीब 30 किलो वज़न घटाया। सोनाक्षी ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म में भी वो काफी हेल्दी नज़र आई। फिल्म के बाद सोना ने दोबारा से जिम ज्वाइन किया और बिलकुल स्लिम ट्रिम दिखने लगी।
Must Read: बॉलीवुड की इन हीरोइनों को मिला 40 की उम्र के बाद सच्चा प्यार
भूमि पेडनेकर
- भूमि पेडनेकर ने फिल्म दम लगा के हाईशा के लिए 85 किलो वज़न किया था। फिल्म में उन्होंने एक मोटी लड़की का किरदार निभाया है,लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही भूमि ने अपनी फिगर को मेंटेन करना शुरु कर दिया। जिम में पसीना बहाकर और घर का खाना खाकर इन्होंने कुछ ही महीनों में पूरा 30 किलों वेट लूज़ किया।
- आज भूमि के लुक को लोग देखते ही रह जाते हैं क्योंकि इन्होंने फिटनेस से लेकर अपने फैशन सेंस में भी बदलाव किये हैं |
करीना
- बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले बेबो काफी फैटी हुआ करती थी। फिल्मों में आने के लिए इन्होंने भी अपना वेट लूज़ किया और फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में एंट्री की।
- करीना के ज़ीरो साइज़ फिगर ने न सिर्फ सबके होश उड़ाए बल्कि एक नया ज़ीरो फिगर का ट्रेंड भी शुरु कर दिया। अब करीना सबके लिए एक फिटनेस आइकॉन बन चुकी हैं।
परिणीति चोपड़ा
- फिल्मों में आने से परिणीति बहुत सिंपल और मोटी थीं।
- इंडस्ट्री में एंट्री पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और करीब 28 किलो वज़न कम किया।
- एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में आने से पहले उनका वज़न 86 किलो था, मगर वक़्त के साथ उन्होंने अपना वेट ही नहीं बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी बदला |
सारा अली खान
- सारा अली खान अपने चुलबुले अंदाज़ से पहले ही सबको अपना फैन बना चुकी हैं, मगर फिल्मों में आने से पहले वह इतनी फिट नहीं थी |
- भले ही आज सारा लड़कियों के लिए फैशन आइकॉन बन गयी हो मगर फिल्मों में आने से पहले वह 96 किलो की थी।
- सारा के लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। इस गजब के ट्रान्सफॉर्मेशन के लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की और चार महीने की मेहनत के बाद 30 किलो वज़न घटाया|
- अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बाद सारा अली खान सोशल मीडिया सेंसेशन बन गयी |
अदनान सामी
- अदनान सामी का मोटापा इतना बढ़ गया था कि डॉक्टर्स ने उन्हें कह दिया था कि अगर उन्होंने वेट लूज़ नहीं किया तो वह ज़्यादा दिन नहीं बचेंगे |
- तब जाकर अदनान ने 16 महीनों में पूरे 167 किलो वज़न घटाया। शुरुआत के दिनों में डाइट से ही इन्होंने 40 किलो कम कर लिया|
- अब वह 75 किलो के हैं, उन्हें फिट रखने में उनके ट्रेनर ने इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले किया।
गणेश आचार्य
- कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर गणेश आचार्य ने 16 महीने में पूरे 85 किलो वज़न कम किया,जो काबिले-तारीफ है। जब उन्होंने वज़न घटाने की शुरुआत की थी तब वह 200 किलो के थे।
- इस बात को उन्होंने साबित कर दिया कि उनके डांस मूव की तरह ही वह फिट रहने में भी सबसे आगे हैं।
राम कपूर
- अचानक सुर्ख़ियों का हिस्सा बने राम कपूर का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देखकर पूरा बॉलीवुड दंग रह गया|
- इस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से उनके फैंस भी उन्हें नहीं पहचान पा रहे थे। अब वो पहले से ज़्यादा फिट और हैंडसम हो गए हैं।
- ख़बरों की मानें तो राम कपूर की जर्नी आसान नहीं थी क्योंकि खुद फैट से फिट बनने के लिए वह कई समय तक स्क्रीन से दूर रहें|
Must Read: इंडियन चाय की दीवानी हैं यामी गौतम, फिट रहने के लिए करती हैं खूब मेहनत
For Latest Updates like Bollywood stars who went from Fat to Fit, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।