ये हैं भारतीय सेना की महिला ऑफिसर्स जिन्होंने रचा इतिहास
Brave Women in the Indian Army in Hindi – महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। किसी भी काम में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हमारी भारतीय सेना में भी कई ऐसी बहादुर महिलाएं हैं जिन्होंने समाज की रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ते हुए भारतीय सेना में अपनी राह चुनी और अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज भारत की इन महिला अफसरों के नाम देश के इतिहास में दर्ज़ हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Brave Women in the Indian Army in Hindi
पुनीता अरोड़ा
- पुनीता अरोड़ा सेना में ‘लेफ्टिनेंट जनरल’ पद तक पहुँचने वाली पहली महिला हैं। ये भारतीय वायु सेना की ‘वाईस-एडमिरल’ बनने वाली पहली महिला भी हैं।
- भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल बनने से पहले वह AFMC के कमांडेंट थीं।
- साल 2002 में इन्हें विशिष्ट सेवा पदक और 2006 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
Must read – भारत की इन महिला बाइकर्स ने दिखाया दम, सशक्त नारी का नारा किया बुलंद
पद्मावती बंदोपाध्याय
- पद्मावती पहली महिला एयरफोर्स ऑफिसर हैं जिनको एयर मार्शल का पद हासिल हुआ। साथ ही ये भारतीय सैन्य बलों में दूसरी महिला हैं जिन्हें 3 स्टार रैंक हासिल हुई।
- एविएशन मेडिकल स्पेशलिस्ट बनने वाली पहली भारतीय महिला ऑफिसर हैं।
- 1973 में इन्हें विशिष्ट सेवा पदक और 1991 में एएफएचए पुरस्कार प्राप्त हुआ।
Must read- जानिए भारत में इतिहास रचने वाली आदर्श महिलाओं के बारे में
दिव्या अजीत कुमार – Brave women in the Indian army in Hindi
- कप्तान दिव्या भारतीय सेना ऐऐडी की एक अधिकारी हैं। भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार एक महिला कैडेट को ‘स्वोर्ड ऑफ़ हॉनर’ से नवाज़ा गया हैं।
- मात्र 21 साल की उम्र में इन्होंने 244 प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब हासिल किया था।
- साल 2015 के गणतंत्र दिवस की परेड में इन्होंने 154 महिला अधिकारियों और कैडेटों की सभी महिला टीमों का नेतृत्व किया था।
Brave Women in the Indian Army in Hindi
मिताली मधुमिता
- लेफ्टिनेंट कर्नल मिताली मधुमिता को साल 2011 में सेना पदक से सम्मानित किया गया।
- मिताली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें बहादुरी पुरस्कार दिया गया हैं।
- इन्होंने 2010 में काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के दौरान सबसे पहले पहुंचकर 19 सैनिकों की जान बचाई थी।
Must read – भारत की 6 सुंदरियों के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज, ऐसे जवाब देकर बनीं ‘मिस वर्ल्ड’
प्रिया झिंगन
- 1992 में प्रिया झिंगन भारतीय सेना में शामिल होने वाली पहली महिला कैडेट बनीं।
- आर्मी प्रमुख को ख़त लिखकर इन्होंने महिलाओं को सेना में शामिल करने की बात रखी, जिसके बाद से ही महिलाएं सेना में शामिल हो रही हैं।
Brave Women in the Indian Army in Hindi
गुंजन सक्सेना – Brave women in the Indian army
- गुंजन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंजराज कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद एयरफोर्स ज्वाइन किया था।
- गुंजन उन 25 ट्रेनी पायलटों में शामिल थीं, जिन्हें 1994 में भारतीय वायुसेना के पहले बैच में शामिल होने का मौका मिला था।
- ये कारगिल युद्ध क्षेत्र में विमान उड़ाने और शौर्य सम्मान पाने वाली वायु सेना की पहली महिला अधिकारी हैं।
Must read – भारत की टॉप फीमेल बॉडीबिल्डर्स जिन्होंने बनाया अलग मुकाम
सोफिया कुरैशी
- सोफिया कुरैशी अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में 40 सदस्यीय सेना के दल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
- ये सभी भाग लेने वाले देशों में एकमात्र महिला कमांडर थी जिसमें यूएसए, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस और चीन शामिल थे।
- गुजरात की रहने वालो सोफिया बायोकेमिस्ट्री से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। सोफिया भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत 1999 में शामिल हुईं थी।
Brave Women in the Indian Army in Hindi
गेनेवी लालजी
- गेनेवी भारतीय इतिहास में पहली महिला खुफिया अधिकारी लेफ्टिनेंट के पद पर चुनी गई।
- गेनेवी मध्य सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजन बक्शी की ‘एड डी कैंप्स’ (ADC) हैं।
- साल 2011 में इन्हें कोर ऑफ मिल्रिटी इंटेलिजेंस में कमीशन दिया गया था और इन्होंने पुणे युवा अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कीं।
Must read – इंडिया की टॉप बिज़नेस वूमन जिन्होंने अपने बिज़नेस को शिखर पर पहुंचा
For more articles like; Brave Women in the Indian Army in Hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।