Buddha Purnima 2022 Shubh Muhurat: बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और इसका शुभ मुहूर्त
Buddha purnima shubh muhurat in hindi 2022 – हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। उनके जन्म का नाम सिद्धार्थ गौतम था। इस साल यह 16 मई 2022 को पड़ेगी। बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयन्ती तथा वैसाक के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त।
Buddha purnima shubh muhurat in hindi – buddha purnima kyon manaye jati hai
क्यों मनाई जाती है बुद्ध पूर्णिमा?
- बुद्ध पूर्णिमा बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का यह एक प्रमुख त्यौहार है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और उनका महानिर्वाण भी हुआ था। गौतम बुद्ध के विचारों ने दुनिया को सत्य और मानवता का पाठ पढ़ाया और धर्म की स्थापना की थी।
बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त – Buddha purnima shubh muhurat in hindi
- बुद्ध पूर्णिमा 16 मई, 2022
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मई 15, 2022 को 12:45 बजे
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – मई 16, 2022 को 09:43 बजे
Must Read: विश्व के इन पांच बुद्ध मंदिरों से झलकता है ऐतिहासिक बौद्ध धर्म का प्रतीक
बुद्ध के जन्म से जुड़ी बातें
- कई लोग नेपाल के लुम्बिनी नामक स्थान को बुद्ध का जन्म स्थान मानते हैं।
- बुद्ध की मृत्यु, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 80 वर्ष की आयु में हुई थी।
- बोधगया शहर गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी कई कहानियां दर्शाता है।
- बोधगया के अलावा कुशीनगर, लुम्बिनी और सारनाथ में भी गौतम बुद्ध के जीवन की कहानियां देखने को मिलती हैं।
- ऐसा माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया तथा उन्होंने पहली बार सारनाथ में धर्म की शिक्षा दी।
किसका अवतार माना जाता है बुद्ध को? – Buddha purnima shubh muhurat in hindi
- भगवान बुद्ध को उत्तर भारत में भगवान विष्णु का 9वां अवतार और भगवान कृष्ण का 8वां अवतार कहा जाता है।
- मगर दक्षिण भारतीय मान्यता के अनुसार बलराम को भगवान विष्णु के 8वां अवतार तथा कृष्ण को 9वां अवतार माना गया है।
कहाँ-कहाँ हैं भगवान बुद्ध के मंदिर?
- भारत के अलावा चीन, नेपाल, थाइलैंड, जापान, सिंगापुर, वियतनाम, कंबोडिया, मलेशिया, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया में बुद्ध के मंदिर हैं।
Must Read:Buddha Jayanti status video download
बौद्ध अनुयायी इस दिन क्या करते हैं? – Buddha purnima shubh muhurat in hindi
- इस दिन सभी बौद्ध अनुयायी अपने घरों में शाम को दीपक जलाते हैं और फूलों से घर सजाते हैं।
- सब जगह इस दिन बौद्ध धर्म ग्रंथों का पाठ किया जाता है।
- इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से व्यक्ति के पिछले कई जन्मो के पाप धुल जाते हैं।
Must Read: यहां पढ़ें गौतम बुद्ध के प्रेरणादायी अनमोल वचन
Buddha Purnima Shubh muhurat in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।