बॉलीवुड के ये पांच सितारे शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे
celebs first valentine day after wedding – वैलेंटाइन डे आने वाला है। हर साल बॉलीवुड में वैलेंटाइन की धूम देखने को मिलती है। बॉलीवुड स्टार्स इस दिन को बहुत ही खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं और इस दिन को यादगार बनाते हैं। इस बार का भी वैलेंटाइन कुछ सितारों के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि बॉलीवुड के इन सितारों का शादी के बाद ये पहला वैलेंटाइन डे है। तो चलिए जानते हैं उनके नाम।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड स्टार्स जो अपने ऑर्गन डोनेट करके दूसरों को ज़िंदगी देंगे
प्रियंका चोपड़ा
- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का। दिसंबर 2018 में प्रियंका ने निक से शादी की। शादी के बाद प्रियंका का यह पहला वैलेंटाइन डे होगा। प्रियंका इस दिन को बेहद ही खास तरीके से सेलिब्रेट करेंगी।
दीपिका पादुकोण
- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर, 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस बार ये दोनों शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे। इस लव डे को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों बेहद ही एक्साइटेड हैं।
सोनम कपूर
- मई, 2018 को सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने बेहद रोमांटिक तरीके से करवा चौथ भी मनाया था। इनके इस सेलिब्रेशन को देखकर ये उम्मीद की जा रही है कि अपने इस पहले वैलेंटाइन को भी ये बहुत ही खास तरीके से सेलिब्रेट करेंगे।
ये भी पढ़िए: Gifts for girls on Valentine’s Day in any budget
नेहा धूपिया
- नेहा धूपिया के लिए ये वैलेंटाइन डे बेहद ही खास रहेगा। क्योंकि इस दिन को वो दो लोगों के साथ सेलीब्रेट करेंगी। पहले उनके हसबैंड अंगद बेदी और दूसरी उनकी बेटी मेहर। मई, 2018 में नेहा शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद ये उनका पहला वैलेंटाइन डे है।
कपिल शर्मा
- कॉमेडी शो के ज़रिए अलग पहचान बनाने वाले कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर 2018 को शादी की। हाल ही में इन्होंने दिल्ली में अपना तीसरा रिसेप्शन दिया था। अब शादी के बाद ये इनका पहला वैलेंटाइन डे होगा। कपिल इस दिन को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सेलीब्रेट करेंगे।
ये भी पढ़िए: इन चीज़ों से भी आप जीत सकते हैं वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर का दिल
For more stories like celebs first valentine day after wedding, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.