Chandrakant Sompura Architect Biography – जानिए कौन है वो शख्सियत जिसने तैयार किया राम मंदिर का नक्शा
Chandrakant Sompura Architect Biography – 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर की आधारशिला रखी गई है। अब मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी किया जाएगा। मंदिर को बहुत ही भव्य रूप दिया जाएगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भव्य मंदिर का मॉडल किसने बनाया है, कौन है वो शख्सियत जिसने तैयार किया राम मंदिर का नक्शा। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं उस महान शख्स का नाम।
Chandrakant Sompura Architect Biography – चंद्रकांत सोमपुरा के बारे में
कौन है चंद्रकांत सोमपुरा?
- गुजरात के रहने वाले वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा को नागर शैली में मंदिर बनाने में महारत हासिल है। लंदन के प्रसिद्ध अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर का डिज़ाइन भी इन्हीं के द्वारा बनाया गया है|
- चंद्रकांत सोमपुरा, प्रभाशंकर के पोते हैं जिन्होंने गांधीनगर में सोमपुरा अक्षरधाम मंदिर को डिज़ाइन किया था|
- विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल ने चंद्रकांत सोमपुरा से राममंदिर के निर्माण की बात कही थी जिसके बाद साल 1987 में उन्होंने मंदिर का नक्शा बनाया।
- साल 1990 में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) कुंभ के दौरान संतों की उपस्थिति में नक्शे पर सहमति बनी थी| तभी से राममंदिर के डिज़ाइन को लेकर चंद्रकांत का परिवार लगातार विश्व हिन्दू परिषद से विचार- विमर्श करता रहा|
- चंद्रकांत सोमपुरा अब अधिक उम्र के कारण घर से बाहर नहीं जाते, ऐसे में उनके बेटे निखिल व आशीष पर राममंदिर निर्माण की अहम ज़िम्मेदारी है|
- चंद्रकांत सोमपुरा को ये हुनर विरासत में मिला है| देश में ही नहीं, विदेशों में भी इन्होंने मंदिरों के नक्शे तैयार किए हैं|
चंद्रकांत सोमपुरा का परिवार नागर शैली के मंदिरों की वास्तुकला का जानकार माना जाता है।
Chandrakant Sompura Architect Biography
Must Read: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, 5 अगस्त को भव्य भूमि पूजन के साथ शुरू होगा निर्माण कार्य
अब तक किन-किन मंदिरों का डिज़ाइन बनाया है?
- सोमपुरा के पिता प्रभाकर सोमपुरा ने ही गुजरात का ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर का नक्शा तैयार किया था।
- इसके अलावा उनके पिता ने मथुरा का डिज़ाइन भी बनाया|
- चंद्रकांत सोमपुरा के बेटे आशीष के अनुसार उनके परिवार में 15 पीढ़ियों का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट राम मंदिर है।
- उनका परिवार करीब 200 मंदिरों के डिज़ाइन तैयार कर चुका है| इसमें गांधीनगर का स्वामी नारायण मंदिर, पालनपुर का अंबाजी मंदिर और कई अन्य मंदिर शामिल हैं।
Chandrakant Sompura Architect Biography
राम मंदिर डिज़ाइन के बारे में
- अयोध्या का भव्य राममंदिर नागर शैली में तैयार किया जायेगा| इस विशाल मंदिर के निर्माण में लगभग 2 से 3 साल का समय लगेगा|
- राम मंदिर की कुल लंबाई 268 फुट, 5 इंच और चौड़ाई 140 फुट, ऊंचाई 128 फुट होगी, जिसमें पहली मंज़िल की ऊंचाई 18 फीट, दूसरी मंज़िल 15 फीट 9 इंच होगी| इसके ऊपर 16 फुट 3 इंच की पेटी और सबसे ऊपर 65 फीट 3 इंच का शिखर बना होगा|
- 120 एकड़ भूमि पर 5 गुंबदों वाला तीन मंज़िला मंदिर दुनिया में सबसे अद्भुत और अनोखा होगा| इसमें 161 फीट ऊंचा होगा रामलला का मंदिर और तीन तलों पर 106-106 खंभे लगेंगे| इन खंभों की ऊंचाई 14 फीट 6 इंच होगी, हर खंभे में करीब 16 मूर्तियां तराशी जाएंगी|
- सोमपुरा के अनुसार, पत्थर की नक्काशी का लगभग 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है| मंदिर के निचले तल पर भगवान राम की मूर्ती विराजमान की जाएगी|
- मंदिर में लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा| 2 लाख से ज़्यादा ईटों का इस्तेमाल किया जाएगा।
- चंद्रकांत सोमपुरा ने बताया मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के बांसी पहाड़पुर से विशेष गुलाबी पत्थरों को लाया गया|
Chandrakant Sompura Architect Biography
Must Read: रामायण के प्रमुख पात्र, इनके बिना अधूरी होती रामायण
शिलापट के अनुसार मंदिर को 5 हिस्सों में बनाया जायेगा
- पहला हिस्सा – यह मंदिर का अग्रभाग यानी आगे का हिस्सा होगा|
- दूसरा हिस्सा – यह मंदिर का दरवाज़ा होगा, जिसे सिंघद्वार कहकर पुकारा जायेगा|
- तीसरा हिस्सा – इस हिस्से में दो मंडप बनाये जायेंगे|
- चौथा हिस्सा – इस हिस्से में मंदिर से अंदर आते हुए नृत्य मंडप होगा।
- पांचवा हिस्सा – यह मंदिर का गर्भगृह होगा|
भारत में मंदिर किन शैलियों में बनाये जाते हैं?
- आमतौर पर भारत में द्रविड़ शैली (यह शैली दक्षिण में सबसे ज़्यादा देखी जाती है) और नागर शैली में बनाए जाते हैं। नागर शैली का इस्तेमाल उत्तर भारतीय मंदिरों में होता है|
Must Read: Some of the most famous Rama temples in India
Read more stories like; Chandrakant Sompura Architect Biography, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।