Chehre Ka Fat Ghatane Ke Liye Yoga – इन योगासन से दूर करें चेहरे का मोटापा
Chehre ka fat ghatane ke liye Yoga – महिला हो या पुरुष हर कोई चाहता है कि उसका फेस हमेशा ग्लो करता रहे और वह खूबसूरत नज़र आए। इसके लिए आपके चेहरे का सही आकार में होना बहुत ज़रुरी है। अगर चेहरा सही आकार में है तो आपका फेस देखने में खूबसूरत लगता है, लेकिन अगर आपका चेहरा काफी ज़्यादा भरा-भरा है, डबल चिन और गाल ज़रूरत से ज़्यादा फूले हुए हैं तो मुमकिन है आप काफी मोटे लगेंगे और आप खूबसूरती भी कम लगेंगे। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो हम आपको ऐसे योगासन बता रहे हैं जो करने में बहुत आसान हैं, और जिनकी मदद से आप अपने चेहरे का फैट बहुत जल्दी कम कर सकते हैं।
Chehre ka fat ghatane ke liye yoga – Face fat kam karne ke liye yoga – इन योगासन से दूर करें चेहरे का मोटापा
उदान मुद्रा
- यह चेहरे के फैट को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है|
- इस मुद्रा को नियमित करने से चेहरे पर ग्लो और लालिमा आती है।
- उदान मुद्रा करने के लिए पद्मासन में बैठें और दोनों हाथों की तजर्नी उंगली को छोड़कर बाकी तीनों उंगुलियों को अंगूठे के टिप से आपस में मिलाएं।
- इसे कम से कम 5 मिनट तक करना चाहियें|
फिश फेस
- यह चेहरे को टोन करने के साथ-साथ चिक्स पर जमे एक्स्ट्रा फैट को दूर करने में मदद करता है|
- इसे करने के लिए पद्मासन की मुद्रा में बैठकर गालों और होंठों को अंदर की ओर करें और मछली की तरह मुँह बनाएं|
- कम से कम 10 सेकंड के लिए ऐसा करें फिर मुस्कुराएं और वापस इस प्रक्रिया को करें|
- यह चेहरे की मांसपेशियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने का काम करता है|
Chehre ka fat ghatane ke liye Yoga
सूर्य नमस्कार
- शरीर को सही आकार और मन को शांत व स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार किया जाता है।
- सूर्य नमस्कार में 12 तरह के आसन हैं| आप इसमें से किसी भी एक आसन को कर सकते हैं।
- इस आसन को खाली पेट करना फायदेमंद होता है।
- सूर्य नमस्कार करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है क्योंकि सूरज से हमें एनर्जी मिलती है।
- पूरे शरीर के साथ-साथ यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है|
मत्स्यासन
- अगर यह आसन पानी में किया जाये तो शरीर मछली की तरह तैरने लगता है, जिस वजह से इसे मत्स्यासन कहा जाता है।
- इस आसन में कमर के बल लेटकर हाथों और पैरों को शरीर के साथ जोड़ा जाता है और कमर तक मोड़ते हुए पीछे की ओर लाया जाता है।
- इस आसन को करने से गर्दन व छाती में खिंचाव आता है जिस वजह से शरीर के ऊपरी हिस्से में लचीलापन आता है।
- चेहरे पर ताज़गी लाने और चेहरे के फैट को करने के लिए यह आसन लाभकारी होता है।
Chehre ka fat ghatane ke liye Yoga
चीक अपलिफ्ट
- यह तरीका चीकबोन्स के लिए बिलकुल परफेक्ट माना जाता है|
- गाल पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए डेली चीक अपलिफ्ट की प्रैक्टिस करनी चाहिए|
- इसे करने के लिए आराम से बैठे और लम्बी मुस्कान दें|
- उसके बाद दोनों हाथों की तर्जनी उंगली को अपने गालों पर रखें|
- कुछ सेकंड के लिए आँखों से ठीक सामने की तरफ देखें|
- कम से कम 10 सेकंड होल्ड करें और फिर रुक-रुक कर इस प्रक्रिया को तीन से चार बार दोहराएं|
Must read: गर्मी में होती हैं ये 5 जानलेवा बीमारी, जानें बचाव के तरीके
Must read: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये पांच योगासन, जल्दी उतर जाएगा चश्मा
Must read: दूध पीने के बाद भूलकर भी न करें इन चीज़ों का सेवन
Must read: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल फेस पैक
Read more stories like: Chehre ka fat ghatane ke liye yoga, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।