इन घरेलू उपायों से चेहरे के दाग धब्बे हटाएं, त्वचा को बेदाग बनाएं
Chehre ke dark spots hatane ke gharelu upay – हर कोई अपने चेहरे की सुंदरता को लेकर बहुत अलर्ट रहता है| चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, मगर इनसे प्राकृर्तिक रौनक चली जाती है| इसके साथ ही कई लोगों के चेहरे पर काले दाग धब्बे हो जाते हैं, जो आसानी से सही नहीं होते। ये दाग धब्बे प्रदूषण, खान-पान और तनाव के कारण भी हो जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आसान से घरेलू उपाय, जो आपकी स्किन को बेदाग और खूबसूरत बना सकते हैं|
Chehre ke dark spots hatane ke gharelu upay | चेहरे के धब्बे मिटाने के घरेलू उपाय
काले दाग-धब्बे होने के कारण- Causes of Dark Spots
- बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर काले दाग हो जाते हैं।
- ज़्यादा धूप में रहने की वजह से भी चेहरे पर काले धब्बे होने लगते हैं।
- कई बार चेहरे पर काले धब्बे हार्मोन के बदलाव की वजह से भी होते हैं|
काले धब्बे हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Dark Spots
एलोवेरा
- एलोवेरा में बीटा कैरोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और विटामिन-ई पाया जाता है |
- यही वजह है कि एलोवेरा को काले धब्बों के इलाज के लिए सबसे अच्छा माना जाता है |
- इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-एजिंग और त्वचा को नमी देने वाले गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
Must read : Five Best vitamins for your skin: चेहरे के दाग धब्बे, रिंकल्स और पिंपल्स को दूर करते हैं ये पांच विटामिन्स
नींबू का रस
- नींबू में सही मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। ये चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है |
- नींबू के रस में पानी मिलाकर रूई से चेहरे पर मसाज करना चाहिए, इससे काले धब्बे भरने लगते हैं|
- इसके अलावा नींबू चेहरे से तेल और गंदगी को बाहर निकालता है। अगर आप भी काले धब्बों से परेशान हैं तो यह नुस्खा आपके लिए है|
हल्दी
- हल्दी में कर्क्यूमिन नाम का एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट काले धब्बों को हटाने के लिए रामबाण इलाज माना जाता है।
- हल्दी में नींबू का रस और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- हफ्ते में तीन बार पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाने से जल्दी ही काले धब्बों की समस्या से राहत मिलती है|
दालचीनी पाउडर
- काले धब्बों के लिए शहद और दालचीनी पाउडर एक अच्छा देसी इलाज है |
- शहद और दालचीनी पाउडर को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को काले धब्बों पर लगा लें। अगले दिन सुबह त्वचा को पानी से धो लें।
- लगातार इस नुस्खे को अपनाने से आप देखोगे कि आपकी त्वचा पहले से ज़्यादा साफ और खूबसूरत हो गयी है|
Must read: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल फेस पैक
Must read : मानसून में त्वचा की खूबसूरती का रखें इस तरह से ख्याल
Read more stories like: chehre ke dark spots hatane ke gharelu upay, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।