छठ पूजा करते वक्त जाने-अनजाने में न करें ये गलतियां, छठी मैया हो जाएंगी नाराज़
chhath puja me nahi kare ye galtiyan – Chhath Puja 2022- चार दिन के छठ महापर्व में भगवान सूर्य की पूजा की जाती है| यह ज़्यादातर बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में मनाया जाता है। छठ व्रत करने से सूर्य भगवान खुश होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं लेकिन छठ पूजा के समय आपको कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं व्रत के दौरान किन – किन बातों का ध्यान रखें। chhath puja me nahi kare ye kaam
chhath puja me nahi kare ye galtiyan | छठ पूजा में न करें ये गलतियां
- छठ पूजा की तैयारियों में फल,प्रसाद और पूजा सामग्री हमेशा बांस की टोकरी में ही रखना चाहिए, क्योंकि बांस को शुद्ध माना जाता है।
- फल या प्रसाद के लिए कभी भी पीतल, स्टील या तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करें।
- इस महापर्व में नारियल का बहुत महत्व है, ऐसे में आप जब भी प्रसाद के लिए फल खरीदें उसमें नारियल ज़रूर लें।
- ठेकुआ को छठ पर्व का प्रमुख प्रसाद माना जाता है। इसके बिना प्रसाद और पूजा दोनों अधूरी होती है| ठेकुआ बनाते समय साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखना बहुत ज़रुरी है।
Must read: सूर्यदेव जी की आरती करने से बरसेगी कृपा
chhath puja me nahi kare ye galtiyan
- अगर आप अपने फलों में केले को शामिल कर रहे हैं तो आपको केले का पूरा गुच्छा चढ़ाना चाहिए। केले के गुच्छे को काटना या तोड़ना नहीं चाहिए और इस बात का विशेष ध्यान रखें।
- व्रत के दौरान कभी भी नमक,लहसुन और प्याज़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | इस दौरान घर में सबको शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए |
- खाना बनाते वक़्त केवल सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। नमक छूने के बाद किसी सामान को नहीं छूना चाहिए|
Must read: यहां देखें छठ पूजा सामग्री लिस्ट
chhath puja me nahi kare ye galtiyan
- व्रत करने वाले व्यक्ति को फर्श पर सोना चाहिए।
- किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए, कोई गलत विचार मन मे नहीं लाना चाहिए।
- जब महिलाएं जल चढ़ाने के लिए तालाब या नदी में जाती हैं तो उन्हें नए कपड़े पहनने चाहिए जिसमें किसी प्रकार की सिलाई न लगी हो|
- छठ पर्व को शुरू करने के बाद तब तक करना होता है, जब तक अगली पीढ़ी की कोई विवाहित महिला इसके लिए तैयार न हो जाए।
- घर में किसी की मृत्यु हो जाने पर यह पर्व नहीं मनाया जाता।
Must read: अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को इन मैसेज से दें छठ की बधाई!
Must read: जानें छठ पूजा का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Read more stories like chhath puja me nahi kare ye galtiyan, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।