बॉलीवुड की बेस्ट कंपोज़र और गीतकार की जोड़ियां, जिनके गानों पर थिरकते हैं लाखों लोग
Composer lyricist duos in Bollywood – गाने सुनना सबको पसंद होता है। कुछ गाने तो हमे इतने पसंद आते हैं कि हम अपनी प्ले लिस्ट में लूप पर उनको सुनते हैं। मगर उन गानों के पीछे कई लोगों की मेहनत होती है। गीत लिखने से लेकर उसका म्यूज़िक तैयार करने तक के इस प्रोसेस में कई लोगों की टीम काम करती है तब जाकर वह गाने आपके फेवरेट सांग लिस्ट में शामिल होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के बेस्ट कंपोज़र और गीतकार की जोड़ियों के बारे में बताते हैं।
Composer lyricist duos in Bollywood – बेस्ट कंपोज़र और गीतकार की जोड़ियां
विशाल भारद्वाज और गुलज़ार
- बॉलीवुड में जब भी किसी अच्छी कंपोज़र और गीतकार की जोड़ी के बारे में बात होती है तो विशाल भारद्वाज और गुलज़ार का नाम सबसे पहले आता है।
- विशाल भारद्वाज बॉलीवुड के बेहतरीन फ़िल्म निर्माताओं और संगीतकारों में से एक हैं, उन्होंने कभी भी गुलज़ार को छोड़कर किसी और के साथ काम नहीं किया।
- इस जोड़ी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। साल 2006 में इन्हें फिल्म ओमकारा के लिए कई अवार्ड भी मिले।
- इसके अलावा इस जोड़ी ने फ़िल्म ‘इश्क़िया’ का ‘अब मुझे कोई इंतज़ार कहां’ है सांग के लिए भी अवार्ड जीते।
- लगभग 20 से ज़्यादा फिल्मों में साथ काम करने वाली विशाल भारद्वाज और गुलजार की जोड़ी ने आखिरी बार फिल्म दृश्यम में काम किया ।
Must read: अपनी आवाज़ के जादू से सबको दीवाना बनाने वाले ये हैं इंडिया के 6 फेमस रेडियो जॉकी
शंकर एहसान लॉय और जावेद अख़्तर
- इस लिस्ट में दूसरा नाम शंकर एहसान लॉय और जावेद अख़्तर की जोड़ी का है।
- फिल्म दिल चाहता है के हिट सांग्स के बाद से इस जोड़ी को बॉलीवुड में भरपूर प्यार मिला और दर्शकों ने भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया।
- इस जोड़ी का बेस्ट सांग ‘कल हो न हो’ का टाइटल ट्रैक और ‘दिल चाहता है’ का सांग है।
- हाल ही में जावेद अख़्तर ने कंगना रनोट की फिल्म पन्गा के लिरिक्स लिखे हैं। अभी इनकी जोड़ी ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गेम के लिए एक साथ काम किया था।
Must read: ये हसीनाएं भले ही फिल्मों में रही फ्लॉप, मगर अरबपति से शादी करके उड़ा रही हैं मौज
प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य
- प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य ने एक साथ मिलकर कई बेहतरीन गाने दिए।
- प्रीतम ने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की और अमिताभ भट्टाचार्य के साथ करीब दस से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
- इस जोड़ी ने सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के लिए कई बार अवार्ड्स और सराहना बटोरी।
- महेश भट्ट की फ़िल्मों के लिए भी इन्होंने कई गाने किए हैं। इनकी साथ में बेस्ट फ़िल्म और बेस्ट सॉन्ग ‘राब्ता’ है।
- इस जोड़ी ने आखिरी बार साल 2012 में सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद में काम किया।
Must read: ये एक्ट्रेस लड़खड़ा गयी रैंप पर, हुईं oops moment का शिकार
ए.आर.रहमान और इरशाद क़ामिल
- बॉलीवुड में ए.आर.रहमान और इरशाद क़ामिल की जोड़ी किसी दिग्गज़ से कम नहीं है।
- दोनों ने अपनी-अपनी फील्ड में महारथ हासिल की हुई है।
- उनके गाने लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन्होंने ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी हिट फ़िल्म के गानों के लिए साथ काम किया है।
- रॉकस्टार के लिरिक्स लिखने के बाद इरशाद क़ामिल को बॉलीवुड में नयी पहचान हासिल हुई, यह उनके करियर का पीक पॉइंट था।
शांतनु मोइत्रा और स्वानंद किरकिरे
- शांतनु मोइत्रा और स्वानंद किरकिरे की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे पुरानी जोड़ियों में से एक है।
- साल 2003 में इन्होंने डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी’ से एक साथ काम करना शुरू किया था।
- उसके बाद शांतनु ने अपनी ज़्यादातर फ़िल्में स्वानंद के साथ ही बनाई।
- स्वानंद किरकिरे को उनकी फ़िल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” के सांग “बंदे में था दम, वन्दे मातरम्” के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया जा चुका है।
- इस जोड़ी की बेस्ट फिल्म साल 2005 में आयी ‘परिणीता’ थी जिसे आज तक बेस्ट लिरिक्स और कम्पोजिंग के लिए सराहा जाता है।
Must read: कभी एयरपोर्ट तो कभी पार्टी में पब्लिक्ली लिपलॉक करते स्पॉट हुए ये सितारे
Must read: वो खूबसूरत जोड़ियां जो नहीं चढ़ी तलाक की भेंट, लेकिन रहते हैं एक दूसरे से अलग
Read more stories like: Composer lyricist duos in Bollywood, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।