कांग्रेस के इन नेताओं को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार, शामिल हैं कई बड़े नाम
Congress ke neta ki haar – लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम घोषित हो चुका है। इस बार बीजेपी ने चुनाव में बाज़ी मारी है और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। कांग्रेस के कई ऐसे बड़े नेता हैं जो चुनावी मैदान में खड़े थे, लेकिन उन्हें इस चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। तो चलिए आपको बताते हैं कौन- कौन से हैं वो नेता।
राहुल गांधी
- मोदी लहर के आगे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह से बिखर गए हैं।
- लोकसभा चुनाव में राहुल अमेठी सीट से चुनाव में खड़े थे, लेकिन वहां उन्हें मुंह की खानी पड़ी। उन्हें इस सीट से हाथ धोना पड़ा गया। अमेठी एक समय में कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी।
- अमेठी में उन्हें भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कड़ी टक्कर देते हुए इतने मतों 55120 से हराया है।
शीला दीक्षित
- कांग्रेस के दिग्गज नेता के रूप में जानी जाने वाली शीला दीक्षित को दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट से हार का सामना करना पड़ा।
- उन्हें मौजूदा सांसद व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भारी अंतर366102 से हाराया।
- शीला दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री थी, लेकिन अब उनका राजनीति दांव खतरे में पड़ गया है।
दिग्विजय सिंह
- मध्यप्रदेश की भोपाल सीट को लोकसभा चुनाव में हॉट सीट के रूप जाना जा रहा था।
- यहां इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ा है, लेकिन वो यहां से जीत नहीं पाए। उन्हें बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने 364822 मतों से हराया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव लड़ा। लेकिन वो भी जीत का बिगुल नहीं बजा पाए।
- ऐसा पहली बार हुआ जब राजवंश का कोई सदस्य चुनाव हारा है। इन्हें भाजपा उम्मीदवार के.पी यादव ने 125549 मतो से धूल चटाई है।
राज बब्बर
- फतेहपुर संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में खड़े हुए राज बब्बर को भाजपा के राजकुमार चाहर ने भारी मतों से हार का सामना कराया।
- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राज बब्बर के समर्थन कई रैलियां भी की थी, लेकिन इसके बाद भी उनका जादू यहां नही चला।
- राज बब्बर 495065 मतों से हारे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा
- हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद ने करारी शिकस्त दी।
- अब उन्हें 5 साल के लिए खामोश कर दिया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा इससे पहले बीजेपी में शामिल थे, वो इस पार्टी के साथ 28 साल तक जुड़े रहे। लेकिन अब वो कांग्रेस के साथ हैं।
- शत्रुघ्न सिन्हा को 284657 मतों से हार का सामना करना पड़ा।
जितिन प्रसाद
- कांग्रेस के युवा नेताओं में से एक जितिन प्रसाद को बीजेपी उम्मीदवार रेखा वर्मा ने धौरहरा लोकसभा सीट से पटखनी दे दी है।
- जितिन प्रसाद 160611 मतों से हारे हैं।
उर्मिला मातोंडकर
- बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से रंग बिखेरनी वाली उर्मिला मातोंडकर पहली बार कांग्रेस पार्टी की ओर से उत्तरी मुंबई से चुनाव लड़ रही थी।
- लेकिन ये राजनीति में अपना जादू नहीं चला पाई और भारी मतों 465247 से हार गई।
- उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने भारी मतों से हराया।
Must Read:बीजेपी के इन दिग्गजों ने दी विपक्षी नेताओं को पटखनी
अरविंदर सिंह लवली
- पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार को हार झेलनी पड़ी।
- अरविंदर सिंह लवली को 391222 मतों से हार का सामना करना पड़ा।
To read more stories like Congress ke neta ki haar, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram