Lok Sabha election 2019 – कांग्रेस ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो, जनता से किए कई बड़े वादे
Congress manifesto for Lok Sabha 2019 – लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा में कई बड़े वादे किए गए। न्याय योजना से लेकर किसानों के लिए अलग से बजट बनाने तक का ऐलान किया गया। तो चलिए बताते हैं आपको और क्या- क्या वादे किए गए।
कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी
- लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र जारी होने के दौरान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह के अलावा तमाम बड़े नेता मौजूद थे।
- कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र को ‘जन आवाज़‘ का नाम दिया है। इस घोषणा पत्र के मुखपृष्ठ पर लिखा है ‘हम निभाएंगे’।
- राहुल गांधी ने कहा कि हमारे इस मैनिफेस्टो में 5 प्रमुख वादे किए गए हैं, जिन्हे सत्ता में आने के बाद पूरा किया जाएगा।
- ये भी कहा कि इस मेनिफेस्टो को एक साल की कड़ी मेहनत से लोगों की राय लेकर तैयार किया गया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र का शीर्षक भी ‘हम निभाएंगे‘ रखा है।
Must Read – लोकसभा चुनाव 2019 – कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट
राहुल गांधी ने बताई घोषणा पत्र की अहम बातें
- मनरेगा में काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 150 करने का ऐलान किया।
- किसानों के लिए अलग से बजट लाया जाएगा।
- किसान कर्ज न दे पाए, तो उसे क्रिमिनल ऑफेंस न माना जाए ऐसा कानूनी बनाया जाएगा।
- कांग्रेस सरकार हर साल गरीबों के खाते में 72 हजार रुपये डालेगी।
- तीन साल तक युवाओं को बिजनेस खोलने के लिए किसी की अनुमति लेने की ज़रूरत नहीं होगी।
- 2020 तक 22 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।
- 10 लाख लोगों को ग्राम पंचायतों में रोज़गार दिया जाएगा।
- शिक्षा पर जीडीपी का 6 फीसदी हिस्सा खर्च किया जाएगा। आईआईटी, आईआईएम समेत टॉप संस्थानों तक गरीबों की पहुंच को आसान किया जाएगा।
- सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने का काम करेंगे।
- गरीबों को अच्छा इलाज दिया जाएगा।
Must Read – लोक सभा चुनाव 2019 की जंग, जानें इलेक्शन डेट्स से जुड़ी सारी बातें
घोषणा पत्र को लेकर बोले मनमोहन सिंह
- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने घोषणा पत्र को लेकर कहा कि इस मेनिफेस्टो की चर्चा देश भर में होगी। इसमे गरीबों के कल्याण की बातें कही गई है।
- यह आगे बढ़ने वाला घोषणा पत्र है, इसमे किसानों, गरीबों और अल्पसंख्यकों समेत समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण का ध्यान रखा गया है।
- इस मेनिफेस्टो का मकसद गरीबों के लिए काम करना है, जिसमें महिलाओं, किसान पर फोकस किया गया है।
Must Read – ये हैं कांग्रेस के दिग्गज और अनुभवी नेता…कांग्रेस के साथ इन्होंने लंबा सफर तय किया
For more stories like Congress manifesto for Lok Sabha 2019, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.