कर्नाटक का सबसे सुंदर शहर है कुर्ग एक बार ज़रूर जाना
Coorg Tourist Places – अक्सर लोग छुट्टियों में कही बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन कई बार बजट की वजह से वो विदेश नहीं जा पाते है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहाँ जाकर आप पेरिस, स्कॉटलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी जैसे देशों को भूल जाएंगे। कर्नाटक में एक ऐसी ही जगह है कुर्ग जिसको भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है।
भारत का स्कॉटलैंड
कर्नाटक टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस शहर की प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। अगर आपका बजट कम है और आप विदेश नहीं जा सकते है तो आप कुर्ग ज़रूर जाएं।
कुर्ग की खासियत
कुर्ग की हरी-भरी वादियाँ और खूबसूरत पहाड़ देखकर आप एक पल के लिए सांस लेना ही भूल जाएंगे। कॉफी के बागानों से आती हुई खूशबु आपको अंदर तक तरोताज़ा कर देगी।
कुर्ग की वादियां हैं खास
कुर्ग को कोडागू भी कहा जाता है। कुर्ग के चारों तरफबहुत ही सुंदर वादियाँ हैं। इन वादियों को देखकर आप इन पर से अपनी नज़र नहीं हटा पाएंगे। अगर आपको ट्रैकिंग करना बहुत पसंद है तो आप यहाँ ट्रैकिंग का भी मज़ा ले सकते हैं।
कुर्ग के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स
कुर्ग में बहुत सारी खूबसूरत वादियाँ है। जहाँ आप घूमने सकते हैं जैसे कि एवी वॉटरफॉल्स, राजा की सीट, स्वर्ण मंदिरस, ओंमकारेश्वर मंदिर के साथ आप पहाड़, हरे-भरे जंगल, चॉय और कॉफी के बगान भी देख सकते हैं। साथ ही आप एलिफेंट कैंप में आप हाथी देख सकते हैं। एलिफेंट कैंप कावेरी नदी के तट पर बसा हुआ है। आप इस कैंप तक बोट राइट के जरिए भी जा सकते हैं।
कुर्ग का सूर्यास्त है फेमस
अपनी बिजी लाइफ के चलते लोग सनसेट का मज़ा नहीं ले पाते है। अपनी बिजी लाइफ से वक्त निकालकर एक बार आप कुर्ग जाएं। कुर्ग का सनसेट देखने के लिए हजारों टूरिस्ट्स आते है।
कुर्ग से ये सब खरीदना ना भूलें
आप अगर कुर्ग गए है तो इन चीज़ों को अपनी शॉपिंग लिस्ट में ज़रूर शामिल करें। आप कुर्ग की मशहूर कॉफी, अंजीर, मसाले, इलायची, काली मिर्च, अनानास के पापड़ और शहद के साथ आप सिल्क की साड़ियाँ भी खरीद सकते हैं।
कर्नाटक का सबसे सुंदर शहर है कुर्ग एक बार ज़रूर जाना से ज़ुडी और भी खबरों के लिए come back and visit us again.
Read news about Coorg Tourist Places, Best Places to visit in Coorg, Coorg Tour Package.
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
coorg tourist places