Corona Virus Kya Hai – क्या है कोरोना वायरस, जानें लक्षण और बचाव
Corona virus Kya hai – चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। कोरोना वायरस का प्रकोप लगतार बढ़ रहा है। यह वायरस भारत, अमेरिका, तिब्बत, थाइलैंड, जापान और मंगोलिया में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है जिससे चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच चिंता बढ़ी हुई हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप फिलहाल एशिया में ही देखने को मिल रहा है। चाइना में इस वायरस का बड़ा प्रकोप फैला हुआ है। यही वजह है कि भारतीय सरकार ने चाइना से आनेवाले सभी यात्रियों की मेडिकल जांच के आदेश दे रखे हैं। तो आइए जानते हैं इस वायरस से जुड़ी जानकारी के बारे में।
कोरोना वायरस क्या है? – What is Corona Virus ? – Corona virus Kya hai
- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, यह वाइरस सी-फूड से जुड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत चाइना के हुवेई प्रांत के वुहान शहर के एक सी-फूड बाज़ार से ही हुई है। खास बात यह है कि ये वायरस ना केवल इंसानों बल्कि पशुओं में भी पाया जा रहा है।
- सीडीएस के अनुसार, कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। इसके संक्रमण से बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश, सूखी खांसी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। यह न्यूमोनिया का कारण भी बन सकता है।
- इस वायरस में किसी भी तरह की कोई एंटीबायोटिक काम नहीं करती है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने वाले व्यक्ति के अंगों को फेल होने से बचाने के लिए उसे ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में तरल पदार्थ दिया जाता है। जानवरों से फैलने वाले कोरोना वायरस सिवीर एक्यूट रेस्परटॉरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम दोनों तरह का होता है।
ये वायरस कैसे फैलता है? – kya hai Corona virus
- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक कोरोना वायरस एक जूनोटिक है। इसका मतलब है कि यह 2019-nCoV के ज़रिए जानवरों से मानव में फैला है। माना जा रहा है कि 2019-nCoV सीफूड खाने से फैला था लेकिन अब कोरोना वायरस मानव से मानव में फैल रहा है।
- यह कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकता है। खांसी, छींक या हाथ मिलाना जोखिम का कारण बन सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।
कोरोना वायरस के लक्षण- Corona virus ke lakshan
- कोरोना वायरस के लक्षणों में नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सिरदर्द और बुखार शामिल है, जो कुछ दिनों तक रह सकता है। कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए यह घातक है। निमोनिया, फेफड़ों में सूजन, छींक आना, अस्थमा का बिगड़ना भी इसके लक्षण हैं।
- कोरोना वायरस में ज़्यादातर सूखी खांसी और नाक न बहना लक्षण आम है।
Corona virus Kya hai
Must Read: त्वचा से लेकर पेट तक की परेशानी दूर करती है जामुन की गुठली
क्या है इसका इलाज- Corona virus ka ilaj
- इसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। न तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। इससे बचने का यही तरीका है कि एहतियात बरतें।
- किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। मास्क पहनें। अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं। हाथों को बार – बार अच्छे से साबुन से धोएं।
Must Read: सर्दियों में आयरन की कमी पूरी करेंगी ये 5 चीज़ें
बचने के उपाय- Corona virus ke upay
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने अथवा उसे कम करने के लिए कुछ एहतियात बरतने को कहा है, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने भी ट्वीट किया है। ट्वीट में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को कम करने के उपाय बताए गए हैं।
अपने आप को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए:
v @WHO pic.twitter.com/Ksmk5ABeaV
— UNHindi (@UNinHindi) January 22, 2020
- अपने हाथों को कम से कम 10 सेकंड तक रगड़कर साबुन से धोएं।
- खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू से ढकें।
- जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
- मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
- जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।
- यह वायरस, खांसी, छींक, श्वास और छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इस वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें।
- इस वायरस का आकार 400-500 माइक्रोन का है जो अन्य वायरस से बड़ा है।
- यह वायरस धातु की सतह पर 12 घंटे, कपड़ों पर 9 घंटे, और हमारे हाथों तथा शरीर पर 10 मिनट तक जीवित रहता है।
- अपने आसपास और घर की सफाई रखें। कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं और कम से कम दो घंटे धूप में सुखाएं।
- हर 15 मिनट में गुनगुना पानी पीते रहें।
- गंदे हाथों से अपनी नाक और मुंह को न छुएं और न ही गंदे हाथों से कुछ खाएं।
- आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
- नमक के गर्म/गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे वायरस फेफड़ों तक नही पहुंच पाएगा।
- गर्म स्थान पर रहें क्योंकि यह वायरस 27 डिग्री तापमान पर मर जाता है।
Must Read: इन घरेलू नुस्खों से हफ्ते भर में गायब हो जायेंगे ब्लैकहेड्स
Read more stories like Corona virus Kya hai, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।